Advertisment

Bollywood Latest News | Anushka Sharma | Rashmika Mandanna | Aamir Khan | 8 July 2025 | 5 Pm

1)- 'पंचायत सीजन 4' की कामयाबी के बाद OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके अगले सीजन का भी ऐलान कर दिया है, जिसके बाद इसे लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। शो के निर्माताओं ने 'पंचायत 5' का पहला पोस्टर साझा करते हुए बताया है

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Anushka Sharma | Rashmika Mandanna | Aamir Khan | 8 July 2025 | 5 Pm

1)- 'पंचायत सीजन 4' की कामयाबी के बाद OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके अगले सीजन का भी ऐलान कर दिया है, जिसके बाद इसे लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। शो के निर्माताओं ने 'पंचायत 5' का पहला पोस्टर साझा करते हुए बताया है कि ये सीजन साल 2026 में प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा। 'पंचायत 5' में जहां एक तरफ विनोद उपप्रधान बनने की पूरी कोशिश करता दिखाई देगा, वहीं प्रहलाद विधायकी का चुनाव लड़ते नजर आएंगे।

2)- अमिताभ बच्चन ने इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया की टेस्ट मैच जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट शेयर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ठोक दिया किरकिट में।’ उनका ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी बिग बी के ट्वीट पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। इंडिया के लिए ये पल इसलिए भी खास रहा क्योंकि इससे पहले इस मैदान में कभी कोई कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। इंडियन क्रिकेट टीम के लिए यह जश्न की बात है।

3)- एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन का ऐलान हो चूका है. स्मृति का तुलसी वाला लुक लीक हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर में स्मृति ने मैरून रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। गले में हार और मंगलसूत्र भी नजर आया। तुलसी ने अपने पति मिहिर विरानी के नाम का सिंदूर मांग में भरा हुआ है। स्मृति को दोबारा तुलसी के लुक में देखना मजेदार है। उन्हें देख लोगों का कहना है कि स्मृति आज भी वैसी ही दिख रही हैं, जैसे पहले थीं।

4)- विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी आगामी फिल्म 'किंगडम' का नया प्रोमो है। इसकी शुरुआत में अभिनेता को ऑफिसर की वर्दी में देखा गया। हालांकि, इसके बाद एक्टर को कैदी के अवतार में भी दिखाया गया, जिसमें वो अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं। फिर अभिनेता का एक्शन अवतार भी दिखा। 'किंगडम' 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

5)- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपनी लेटेस्ट फोटो की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को साथ में विंबलडन 2025 के दौरान देखा गया। वहीं, इस दौरान विरुष्का के स्टाइलिश अंदाज ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं विराट ने इस मैच की झलक भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

6)- सिद्धार्थ ने 'शेरशाह' विक्रम बत्रा की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें किया सलाम, लिखा भावुक नोट. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर कैप्टन बत्रा की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'कैप्टन विक्रम बत्रा, आपकी कहानी हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। हमें सच्ची ताकत का मतलब बताने के लिए आपका धन्यवाद। आज हम आपको याद कर रहे हैं, उस दिन जब आपने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।'

7)- बिग बॉस से जुड़े पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि अपूर्वा मुखीजा (रिबेल किड), बिग बॉस 19 के लिए लगभग कंफर्म कंटेस्टेंट हो गई हैं। हाल ही में अपूर्वा से एक इंटरव्यू में बिग बॉस के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में अपूर्वा ने कहा कि कभी ना नहीं कहना और अगर मुझे अच्छे पैसे मिलेंगे तो क्यों नहीं?

8)- पवन कल्याण की आने वाली फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। कुछ बहुजन संगठनों ने फिल्म के मुख्य किरदार को लेकर आपत्ति जताई है। मुदिराज समुदाय के लोगों का कहना है कि इस फिल्म में एक ऐतिहासिक व्यक्ति पंडुगा सयाना की कहानी को गलत तरीके से दिखाया गया है। सयाना को तेलंगाना में गरीबों के मददगार और ‘रॉबिनहुड’ के तौर पर जाना जाता है, जो अमीर जमींदारों से लूटकर गरीबों में बांटते थे।

9)- आमिर खान रविवार को अभिनेता विष्णु विशाल और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की बेटी के नामकरण कार्यक्रम के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। इसकी तस्वीर कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि आमिर खान ने उनकी बेटी का नामकरण भी किया है। विष्णु विशाल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी मीरा का परिचय, हमारी बेटी का नाम रखने के लिए हैदराबाद आने के लिए आमिर खान सर को बहुत-बहुत शुक्रिया.

10)- दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'घाटी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान कृष जगरलामुदी ने संभाली है। यह फिल्म 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब रिलीज से 6 दिन पहले निर्माताओं ने 'घाटी' की रिलीज टाल दी है। निर्माताओं ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। इस फिल्म के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : Akshay | Salman Khan | Shahrukh Khan | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Vicky Kaushal | sharvari wagh | Janhvi Kapoor | Deepika Padukone | Tripti Dimri | ananya pandey | alia bhatt | kareena kapoor | Rashmika Mandana | today breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Siva Shakti Datta Dies: बाहुबली और RRR जैसी फिल्मों के गीत लिखने वाले गीतकार शिवा शक्ति दत्ता का हुआ निधन

Saiyaara Trailer Out: प्यार और मुकाम पाने के लिए खुद से लड़ते दिखे Ahaan Panday, ‘सैय्यारा’ का ट्रेलर आउट

SS Rajamouli की SSMB29 में Mahesh Babu के पिता की भूमिका में नजर आएंगे R Madhavan, Vikram ने ठुकराई भूमिका

Kajol ने फिल्म 'Kuch Kuch Hota Hai' की आलोचना पर दिया बयान, कहा-'हमारे वक्त के लिए सही थी'

Advertisment
Latest Stories