Bollywood Latest News | Deepika padukone | Alia Bhatt | Priyanka Chopra | 4th June 2024 | 5 PM

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Deepika padukone | Alia Bhatt | Priyanka Chopra | 4th June 2024 | 5 PM

वरुण धवन के घर किलकारियां गूंज उठी हैं. जी हाँ एक्टर की पत्नी नताशा दलाल ने अपनी नन्हीं परी को जन्म दिया है. और वरुण धवन के घर खुशियां आने कई सेलिब्रिटीज ने खास अंदाज में वरुण को बधाईयां दी हैं. वही अब वरुण धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है और साथ ही बेबी गर्ल के वेलकम की बात भी बताई है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर सुर्ख़ियों में है, दरअसल अब आलिया और रणबीर ने खुद को गिफ्ट में एक शानदार कार दी है। उन्होंने लेक्सस LM 350 खरीदी है, जिसकी कीमत 2 से 3 करोड़ रुपये है। वही नई कार में सफर करते हुए आलिया और रणबीर का एक वीडियो भी सामने आया है।

सनी सिंह और अवनीत कौर की अपकमिंग फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' का पहला गाना 'इश्क की छांव तले' रिलीज़ हो चूका है, बता दें की इस गाने को 'इंडियन आइडल 10' के विनर सलमान अली ने अपनी आवाज दी है। वही यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी और इस फिल्म का प्रीमियर 14 जून, 2024 से होगा।

बॉलीवुड पेरेंट्स-टु-बी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीती रात डिनर डेट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए थे। इस दौरान होने वाली मां दीपिका पादुकोण ने एक को-ऑर्ड सेट में अपने बेबी बंप को फिर से फ्लॉन्ट किया। बता दें की इस दौरान दीपिका और रणवीर अपने पूरे परिवार के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे।

रवीना टंडन को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि उन्होंने नशे में एक महिला से मारपीट की। इस मामले में मुंबई पुलिस का बयान आया था ना तो रवीना ने शराब पी थी और ना ही उन्होंने मारपीट की थी। हो अब रवीना के समर्थन में कंगना रनौत भी आ गई हैं। कंगना रनौत ने कहा है कि जो हुआ वह चिंताजनक है। घटना में विरोधी ग्रुप में 5-6 लोग है जो रवीना को लिंच कर सकते थे। इस तरह के मामले निंदा जनक हैं। और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रतीक गांधी की फिल्म 'डेढ़ बीघा जमीन' 31 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रतीक गांधी के काम की काफी तारीफ हो रही है। वही अब मेकर्स ने फिल्म 'डेढ़ बीघा जमीन' का गाना 'मुसाफिर' रिलीज किया है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है और लिरिक्स अर्को ने लिखे हैं। पुलकित के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी के साथ खुशाली कुमार नजर आ रही हैं।

साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि ये दोनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नागा और शोभिता वाइन टेस्टिंग सेशन का लुत्फ उठा रहे हैं. नागा चैतन्य और शोभिता की इस तस्वीर के वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें भी तेज हो गई हैं.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. और अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं. अब हाल में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ एक क्यूट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसपर निक जोनस का कमेंट सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है. जहाँ वो उन्हें अपनी पूरी दुनिया कहते नज़र आरहे हैं।

खूबसूरत अदाकारा अंकिता लोखंडे को हाल ही में एक प्रीटी dual faded ग्रीन साड़ी में स्पॉट किया गया लेकिन जिसने लोगों का ध्यान खिंचा वो था उनका हाथ में बंधा बैंडेज, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंता में पड़ गए है और लगातार उनकी रिकवरी के लिए प्रे कर रहे है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Latest Stories