Advertisment

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Alia Bhatt | Salman Khan | Allu Arjun | 24 Dec 2024 |5 Pm

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की सक्सेस का मज़ा ले रहे हैं, हालाँकि हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 4 दिसंबर को हुई इस घटना में एक महिला की मौत हो गई

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Alia Bhatt | Salman Khan | Allu Arjun | 24 Dec 2024 |5 Pm

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की सक्सेस का मज़ा ले रहे हैं, हालाँकि हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 4 दिसंबर को हुई इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अल्लू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये देने का वादा किया है, जबकि उनका पिता अस्पताल में घायल बच्चे से मिलने गए थे।

मच अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग फाइनली शुरू हो चुकी है! सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे इस देशभक्ति से भरी कहानी में नज़र आने वाले हैं। वही अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता के प्रोडक्शन में तैयार हो रही है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली बॉर्डर 2 ऑडियंस को एक शानदार एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर सिनेमैटिक एक्सपेरिएंस देगी।

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को शाम 6:38 बजे निधन हो गया। खबर के मुताबिक 90 साल के श्याम बेनेगल दो दिन पहले घर में गिरने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती थे। वे किडनी रिलेटेड प्रोब्लेम्स से जूझ रहे थे और दो दिन से कोमा में थे और सोमवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम शिवाजी पार्क में होगा।

अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में बिज़ी हैं, जिसमें साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे और फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस बीच, ऋतिक ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान के साथ हाथ मिलाया है। यह दोनों का पहला कोलैबोरेशन है, जिसमें वे एक बड़े ऐड में एक्शन करते नजर आएंगे। और इस ऐड की शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होगी, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।

लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तिकड़ी नजर आएगी। ताजा खबर है कि ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि भी फिल्म 'लव एंड वॉर' की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' में ओरी एक गे कैरेक्टर निभाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण भी 'लव एंड वॉर' में कैमियो की भूमिका में दिखाई देंगी। बता दें की लव एंड वॉर' ईद, 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर आज, 24 दिसंबर, को अपना 68वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है, क्योंकि फिल्म 'सूबेदार' से उनकी पहली झलक सामने आई है। वीडियो में अनिल कपूर का धांसू एक्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें वह बंदूक के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, और राधिका मदान भी लीड रोल में हैं और फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

अभिनेता वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' के प्रोमोशंस में बिज़ी हैं, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब रिलीज से पहले, वरुण उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान फिल्म के निर्माता एटली और एक्ट्रेस कीर्ति सरेश भी उनके साथ थे। वही तीनों मंदिर के गर्भगृह के बाहर बैठे नजर आए।

रणवीर सिंह जल्द ही एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। वही फिल्म का टाइटल सामने आ चुका है और फिल्म का नाम 'धुरंधर' है, जिसका खुलासा अभिनेता राकेश बेदी ने एक केक की तस्वीर शेयर करके किया। वही फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी होंगे। यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसियों पर बेस्ड है, और रणवीर इसमें नए अवतार में नजर आएंगे।

सलमान खान जल्द ही फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे, जिसका टीजर 27 दिसंबर, 2024 को उनके 59th बर्थडे पर जारी किया जाएगा। लेकिन इससे पहले फिल्म के टीजर से एक फोटो लीक हो गया है, जिसमें सलमान का शानदार अवतार दिखाई दे रहा है। 'सिकंदर' में सलमान के साथ प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी होंगे। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे फैंस को काफी एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बना दिया है। इन तस्वीरों में पूनम ब्लैक ब्रा में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज साफ झलक रहा है। ब्लैक एंड वाइट फोटोज उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही हैं। हर तस्वीर में उनके अलग-अलग पोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, और फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories