Advertisment

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Jacqueline Fernandez | Sonakshi Sinha |10 Sep 2025 | 5 Pm

1)- 'जॉली LLB 3' का कॉमेडी से भरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है. एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए 'जॉली' आ चुका है और खास बात है कि कोर्ट रूम में इस बार जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने मामले की पैरवी करते

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Jacqueline Fernandez | Sonakshi Sinha |10 Sep 2025 | 5 Pm

Advertisment

1)- 'जॉली LLB 3' का कॉमेडी से भरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है. एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए 'जॉली' आ चुका है और खास बात है कि कोर्ट रूम में इस बार जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने मामले की पैरवी करते एक नहीं, बल्कि दोनों जॉली नजर आ रहे हैं। अक्षय और अरशद के साथ-साथ जज बने अभिनेता सौरभ शुक्ला की कमाल की कॉमिक टाइमिंग ने भी दिल जीत लिया है। ये कोर्ट रूम कॉमेडी ड्रामा फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

2)- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ पादुकोण सिंह 1 साल की हो गई हैं। इस मौके पर दीपिका ने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर उनके लिए चॉकलेट केक बनाया और इस दिन को और खास बना दिया है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर केक की एक तस्वीर साझा की है। इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा, 'मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं।' चॉकलेट केक पर एक मोमबत्ती लगी है और इसके बैकग्राउंड में फूल दिख रहे हैं। टेबल पर कुछ व्यंजन भी रखे हुए हैं।

3)- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने हाल ही में नेपाल में चल रहे तनाव की वजह से अपना नेपाल ट्रिप कैंसिल कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात का ऐलान किया है। इसके साथ ही प्राजक्ता ने नेपाल की हिंसा पर भी दुख जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर अब प्राजक्ता का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। प्राजक्ता का नेपाल से बेहद खास कनेक्शन है। एक्ट्रेस अपनी नेपाल ट्रिप के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थीं लेकिन हालातों को देखते हुए उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।

4)- करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नई खबर है कि अब करिश्मा के बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर ने पिता की संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। जिसमें 21 मार्च, 2025 की वसीयत को उन्होंने संदिग्ध, जाली और फर्जी बताया है। उन्होंने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर जालसाजी का आरोप लगाया है।

5)- सनी और अनिल की जोड़ी ने पिछली बार फिल्म 'गदर 2' में खूब धमाल मचाया था। बॉक्स ऑफिस पर उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब दोनों फिर इससे भी बड़े धमाके की तैयारी में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल और सनी एक एक्शन ड्रामा फिल्म को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उसी फिल्म के लिए दोनों की हाल ही में मुलाकात हुई है। फिल्म का नाम 'कोल किंग' होने वाला है।

6)- बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में एक ऐसे बच्चे से मिलीं जो दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। अभिनेत्री न केवल बच्चे और उसके परिवार के साथ समय बिताया, बल्कि उसके सर्जरी का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली। वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज के साथ समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी भी दिख रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. और फँस उनकी खूब तारीफ कर रहे है.

7)- अमिताभ बच्चन के लिए 10 सितंबर का दिन बहुत बड़ा दिन है. यह दिन अमिताभ बच्चन के गोल्डन दिनों में एक है. इस दिन उन्हें एक ऐसा सम्मान मिला, जिसके लिए एक्टर तरसते रहते हैं. आज के दिन यानी 10 सितंबर, 2001 को अलेक्जेंड्रिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ को 'सदी के अभिनेता' खिताब से नवाजा गया. ये केवल एक्टर को नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान बन गया. अपने करियर में अमिताभ बच्चन को कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं. लेकिन इस सम्मान ने उनके और भारत के गौरव को और भी बढ़ा दिया.

8)- अपनी बेबाक बोली और फिल्म से हमेशा चर्चा में रहने वाले दिग्गज निर्दाशेक अनुराग कश्यप आज अपना 53rd जन्मदिन माना रहे है. अनुराग कश्यप सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि लेखक, निर्माता और अब अभिनेता के तौर पर भी पहचाने जाते हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में वो कर दिखाया जो बहुत कम लोग कर पाते हैं—नई सोच और बागी नज़रिए से फिल्मों को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया है. साल 2012 में अनुराग कश्यप ने गैंग्स ऑफ वासेपुर बनाई, जिसने हिंदी सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी.

9)- फिल्म 'दबंग' की 15वीं एनिवर्सरी पर सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक सीन रिक्रिएट करती दिखी हैं। मगर विडियो में सलमान की जगह उनके पति जहीर हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। सलमान खान वाले डायलॉग जहीर इकबाल बोलते हैं और सोनाक्षी उन्हीं डायलॉग को दोहराती हैं, जो फिल्म में भी उन्होंने ही बोले। हालांकि, यह सीन करते हुए सोनाक्षी और जहीर तीन-चार बार रीटेक लेते हैं। डायलॉग बोलते हुए दोनों की हंसी छूट जाती है। हालांकि, बार-बार कोशिश के बाद दोनों ने सफलतापूर्वक सीन रिक्रिएट कर दिखाया।

10)- बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की मांग की। अभिनेता ने कोर्ट से वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनकी तस्वीरें, फर्जी वीडियो और फर्जी तरीके से बनाए गए अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही मंगलवार को ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की।

Tags : akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Kriti Sanon | Salman Khan | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Marvel Avengers Doomsday: रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'एवेंजर्स डूम्सडे' में होगा धमाल, थॉर, हल्क, ब्लैक विडो संग सुपरहीरोज की वापसी

Coolie OTT Release Date: सुपरस्टार Rajinikanth की 'कूली' की OTT पर हुई एंट्री, जानिए कब और कहां देखें फिल्म?

Shah Rukh Khan-Deepika Padukone: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को कार विज्ञापन मामले में मिलीराहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने FIR पर लगाई रोक

Varun Tej और Lavanya Tripathi के घर जल्द गूंजी किलकारी, चाचा चिरंजीवी ने बेटे के लिए भेजा ढेर सारा प्यार

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories