Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Parineeti chopra | Kriti Sanon | 13th Sep 2024 | 5 Pm

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर, 2024 को एक बेटी को जन्म दिया है। वही अब दिग्गज एक्टर शाहरुख खान भी दीपिका-रणवीर की बेटी से मुलाकात करने पहुंचे।

New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Parineeti chopra | Kriti Sanon | 13th Sep 2024 | 5 Pm

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर, 2024 को एक बेटी को जन्म दिया है। वही अब दिग्गज एक्टर शाहरुख खान भी दीपिका-रणवीर की बेटी से मुलाकात करने पहुंचे। जी हाँ उन्हें हाल ही में हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। अब शाहरुख का ये वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ भी दीपिका और रणवीर को बधाई दे चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की आत्महत्या से एक्ट्रेस काफी सदमे में है। इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड अरबाज खान का पूरा खान परिवार उनके साथ नजर आया। वही सलमान भी अपने गीले शिकवे भूलते हुए बीती देर रात मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पेरेंट्स के घर पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो सामने आ रही हैं। जिसमें भाईजान मलाइका के घर के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर उदासी भी साफ झलक रही थी।

सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड साल 2018 में रिलीज हुई थी। रिलीज के इतने साल बीत जाने के बाद ये फिल्म अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में आज दस्तक दे रही है। वही रिलीज होने से पहले ही फिल्म के टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म तुम्बाड की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग ने सबको चौंका दिया है। जी हाँ रातों रात फिल्म तुम्बाड के करीब 13 हजार टिकट बिक चुके हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जाने माने फिल्म क्रिटिक सुमित कंडेल के मुताबिक फिल्म तुम्बाड ने 13 हजार टिकट बिकने का रिकॉर्ड बना लिया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस समय एक प्यारी बेटी के माता-पिता बनने की खुशियों का लुत्फ उठा रहे हैं. अब पता चला है कि नई मां को 12 सितंबर, 2024 को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है. वही रणवीर ने कथित तौर पर अपने घर पर अपनी पत्नी और बच्ची के ग्रैंड वेलकम के लिए स्पेशल तैयारी की है. सिर्फ यही नहीं कपल अपने बच्चे के लिए नो-फोटो पॉलिसी फॉलो करने जा रहे हैं और उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट की है कि वे उनकी तस्वीर ना लें.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता दिव्या खोसला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ऑफ-शोल्डर रेड गाउन में नजर आ रही हैं. दिव्या ने इस लुक को ग्लोइंग मेकअप और सिल्वर ईयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया है. अपनी तस्वीरों में वह अलग-अलग पोज़ देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दिव्या की इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स लगातार उनके लुक्स और फैशन सेंस की सराहना कर रहे हैं.

अभिनेत्री कृति सैनन पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि इसके जरिए कृति बतौर निर्माता अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। अब 'दो पत्ती' से कृति की पहली झलक सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। 'दो पत्ती' के सेट से कृति की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह शहीर के साथ नजर आ रही हैं। बता दें की 'दो पत्ती' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

ऑडियंस हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'फिल्म 'भूल भुलैया 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे और इसमें उनकी जोड़ी तृप्ति डिमरी के साथ बनी है, वही एक इवेंट के दौरान भूषण कुमार ने 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट बता दी है। जी हाँ, 'भूल भुलैया 3' इस साल दीवाली के खास मौके पर यानी 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में हैं। वही ताजा खबर है कि 'हाउसफुल 5' में 5 एक्ट्रेस जलवा बिखेरती नजर आएंगी। जी हाँ लीड एक्ट्रेस के लिए जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा को चुना गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 15 सितंबर, 2024 से लंदन में शुरू होगी, जो 45 दिनों तक चलेगी।

बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने हाल ही में खुद को गिफ्ट में नई गाड़ी दी है। दरअसल, उन्होंने काली रंग की नई मर्सिडीज-बेंज GLS खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, जयदीप की इस गाड़ी की कीमत 1.32 करोड़ रुपये है। जयदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी पत्नी ज्योति हुड्डा अहलावत के साथ देखा जा सकता है। दोनों गाड़ी के शोरूम में नजर आ रहे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की दुनियाभर में लाखों फैंस हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस सुर्खियां बटोरती रहती हैं. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले काफी समय से लंदन में थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस इंडिया वापस लौट आई हैं। हाल ही में परिणीति को मुंबई में स्पॉट किया गया, जी हाँ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें परिणीति ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है. इस आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. फैंस को उनका ये गॉर्जियस अवतार बहुत पसंद आ रहा है.

Read More

क्या पठान की सक्सेस पार्टी में न आने पर SRK ने जॉन को गिफ्ट की थी बाइक

क्रिकेटर युवराज सिंह पर बनने जा रही है फिल्म,भूषण कुमार ने किया अनाउंस

रणदीप हुड्डा का लिन लैशाराम से मुलाकात का नसीरुद्दीन शाह से है कनेक्शन

अमेरिकी तैराकी टीम ने ऐश्वर्या के गाने 'ताल से ताल' पर किया परफॉर्म

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Latest Stories