Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Salman Khan | Kajal Aggarwal | 11 Sep 2025 | 5 Pm
1)- मौत की अफवाहों के बीच काजल अग्रवाल पहली बार मुंबई में दिखाई दीं। वह बीते दिन यानी बुधवार को घर से बाहर निकलीं और पैपराजी के कैमरों में कैद हो गईं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों और वीडियोज में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का टॉप और डेनिम जींस पहने कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पोज दिया। ये झलकियां उनके एक्सीडेंट और मौत की अफवाहों के लिए किसी फुल स्टॉप से कम नहीं है।
2)- राजस्थान के भरतपुर में बीते अगस्त एक कार मालिक ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण समेत हुंडई कार एजेंसी के 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।, जिसमें अब दोनों को ही राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शाहरुख-दीपिका ने इस FIR को रद्द करने की मांग को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। 10 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में अंतरिम राहत प्रदान करते हुए FIR की कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।
3)- कई बॉलीवुड सितारों को 'जुगनुमा' की स्क्रीनिंग पर मनोज के पैर छूते हुए देखा गया। जैसे ही अनुराग स्क्रीनिंग पर आए तो तुरंत मनोज के पैरों में गिर गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिनेता का आशीर्वाद भी लिया। अनुराग के साथ ही जयदीप, विनीत और विजय भी मनोज के पैर छूने लगे। यह देखकर मनोज मुस्कुराने लगे और सभी को ऐसा करने से मना करते दिखे। उनका यह हसी मजाक का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
4)- इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान मौजूदा वक्त में अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह मंगलवार को लद्दाख के लिए रवाना हो गए हैं और उनका यह शेड्यूल लगातार कई दिनों तक चलने वाला है। यही वजह है कि वह फिलहाल मुंबई वापस नहीं लौटेंगे। सलमान की जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी 13 और 14 सितंबर को प्रसारित होने वाले bigg बॉस 19 का 'वीकेंड का वार' एपिसोड होस्ट करेंगे।
5)- शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन, जो पूरे भारत में एसिड अटैक पीड़ितों की मदद के लिए जाना जाता है, अमृतसर स्थित एनजीओ, वॉयस ऑफ अमृतसर के साथ मिलकर जिले में बाढ़ राहत कार्य करेगा। मीर फाउंडेशन रावी नदी के किनारे बसे दो गाँवों में पुनर्निर्माण कार्य में सहयोग करेगा, जहाँ बाढ़ ने निवासियों के घर और सामान नष्ट कर दिए हैं। इसके साथ ही यह फाउंडेशन बाढ़ से प्रभावित 500 घरो को भी गोद लेगा.
6)- भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा श्रिया सरन का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय और डांसिंग स्किल्स से दर्शकों का दिल जीता है. 11 सितंबर 1982 को उत्तर प्रदेश के देहरादून में जन्मीं श्रिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनका बचपन हरिद्वार और दिल्ली में बीता और बाद में उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की. पढ़ाई के दिनों में ही उन्होंने डांस और थिएटर की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने हिंदी फिल्मों जैसे आवारा पागल दीवाना, दृश्यम और दृश्यम 2 में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है.
7)- पिछले दिनों सुपरस्टार सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के सिलसिले में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मीले थे। फिल्म भारत-चीन के बीच हुई गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, इसलिए इससे चीन के साथ भारत के रिश्ते बिगड़ने का भी खतरा है। सलमान ने राजनाथ को पूरी बात बताई और रक्षा मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। हालांकि, राजनाथ ने सलमान से एक बात साफ कही। वो ये कि फिल्म में चीन को बदनाम न किया जाए।
8)- 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी 2 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस भिड़ंत से वरुण की फिल्म को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उधर अब दिलजीत को भी फिल्म का हिस्सा बना दिया गया है, जिनकी फैन फॉलोइंग पहले ही काफी तगड़ी है। अब क्योंकि ऋषभ और वरुण की फिल्म की टक्कर होने वाली है तो सीधेतौर पर दिलजीत भी वरुण से भिड़ेंगे।
9)- भोजपुरी गायिका देवी ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये फैंस के साथ एक बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की है।देवी ने जर्मनी में मौजूद स्पर्म बैंक की मदद से IVF तकनीक के जरिए मातृत्व का सपना पूरा किया। और अब वो एक सिंगल मदर बन चुकी है। पूरा परिवार इस कदम से बेहद खुश है। देवी ने खुद कह दिया कि उन्हें अब “दुनिया की सारी खुशी” मिल गई है, क्योंकि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
10)- मशहूर एक्टर वरुण तेज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर ने घर में नन्हे मेहमान का वेलकम किया है। वरुण तेज की पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने इस बात की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। अब सोशल मीडिया पर वरुण के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी वरुण और लावण्या को बधाई दी हैं। आपको बता दे की वरुण तेज साउथ सुपरस्टार राम चरण के कजिन भाई हैं।
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : hah rukh khan | akshay kumar | Aamir Khan | Shruti Haasan | Kriti Sanon | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood gossips