Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Sonakshi Sinha | Sunny Deol | 20th June 2024 | 5 PM

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Deepika Padukone | Sonakshi Sinha | Sunny Deol | 20th June 2024 | 5 PM

सनी देओल की नई फिल्म के ऐलान के साथ फैंस को एक और नया सरप्राइज दे दिया है, बता दे की इसके लिए उन्होंने 'पुष्पा' के निर्माताओं और दिग्गज निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी के साथ हाथ मिलाया है। फिलहाल इस फिल्म को 'SDGM' नाम दिया गया है। वही निर्माता इस फिल्म को देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बता रहे है।
सोनाक्षी सिन्हा और ज़ाहिर इक़बाल की शादी में न जाने की खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा के रिएक्शन सामने आ गया है, दरअसल खबर थी की शत्रुघन सिन्हा सोनाक्षी की इस शादी के फैसले से खुश नहीं थी लेकिन अब उन्होंने खुद ही खुलासा करते हुए कहा है की वो सोनाक्षी और ज़ाहिर की शादी में शामिल होंगे और उन्हें आशीर्वाद भी देंगे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज सुबह-सुबह लंदन के लिए रवाना हुए हैं जहाँ दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वीडियो में रणवीर को दीपिका के लिए कार का दरवाजा खोलते हुए देखा गया और वो अपनी पत्नी का ख्याल रखते नजर आए। इसके बाद कपल को हाथों में डालकर वॉक करते हुए। कपल का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
खबर है की 23 जून को जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की होने वाली शादी से उनके मां और भाई खुश नहीं है, और अब ये भी सामने आ रहा है की माँ पूनम सिन्हा और लव सिन्हा ने शादी से 4 दिन पहले सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी के मामा पहलाज निहलानी ने खुलासा किया था कि शत्रुघ्न सिन्हा समेत पूरा सिन्हा परिवार सोनाक्षी से काफी नाराज हैं।
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक से सोशल मीडिया की लाइमलाइट खींच ली है. दरअसल बीती शाम मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ डिनर डेट पर निकली थीं, जहां से एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया. इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर के tube टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में अपने फैशन का जलवा बिखेरती नजर आईं.
बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने वड़ा पाव गर्ल के बाद दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट की झलक सोशल मीडिया पर दिखा दी है. जी हाँ मेकर्स के ड्रॉप हिंट में नेटिजन्स ने रैपर नैजी उर्फ नावेद शेख के बी बी हाउस में एंट्री लेने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. बता दें की बिग बॉस OTT 3 का ये नया प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहाँ वो अपने सबसे छोटे बेटे अबराम खान के साथ लंदन के लिए रवाना होते नज़र आरहे थे। बाप-बेटे की जोड़ी ने एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले बाहर निकलते ही मीडिया में हलचल मचा दी. भीड़ को देखते हुए शाहरुख खान अपने बेटे को प्रोटेक्ट किया और भीड़ से बचाते हुए एयरपोर्ट के अंदर ले गए.
फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'डॉन 3' को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने ने कन्फर्म किया है कि ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर उतरेगी. वही इस अपडेट के बार रणवीर के फैंस को राहत मिली है. फैंस रणवीर को डॉन के लुक में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान ऋतिक के साथ उनका बेटा भी उनेक साथ था, एयरपोर्ट पर ऋतिक ने वाइट टीशर्ट के साथ डेनिम्स pair किये थे और उनके बेटा भी वाइट टीशर्ट और जॉगर्स में नज़र आरहा है. अब ऋतिक और उनके बेटे के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Latest Stories