Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Deepika Padukone | Rashmika Mandanna | 10 July 2025 | 5 Pm
1)- अभिनेता अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इससे पहले निर्माताओं ने 'सन ऑफ सरदार 2' का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें अजय समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर 11 जुलाई, 2025 को रिलीज होगा।
2)- राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया है। राजकुमार-पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है, 'बेबी ऑन द वे', जिसका मतलब है बच्चा आने वाला है। दोनों ने घर में आने वाली इस खुशी को लेकर उत्साह जाहिर किया है। राजकुमार का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशंसकों से लेकर सितारे तक उन्हें और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
3)- अल्लू निर्देशक एटली के साथ अपनी अगली फिल्म 'AA22xA6' ला रहे हैं और खबर है कि रश्मिका उनकी इस फिल्म से भी जुड़ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एटली ने फिल्म की स्टारकास्ट से रश्मिका को भी जोड़ दिया है। इसमें अल्लू के साथ पहले ही दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर को कास्ट किया गया था और अब रश्मिका के फिल्म से जुड़ने के बाद बेशक इसे लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा।
4)- आने वाले दिनों में भी अक्षय कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे। इन्हीं में से एक है 'जॉली LLB 3', जिसका इंतजार प्रशंसक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज तारीख से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। अक्षय की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 'जॉली LLB 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने होंगे। यह पिछली दोनों फिल्मों से ज्यादा मनोरंजक होगी।
5)- रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' की शूटिंग अगले साल के शुरुआत में यानी जनवरी, 2026 में शुरू हो जाएगी। यूरोप में इस फिल्म की शूटिंग बड़े स्तर पर की जाएगी। बता दें, रणवीर इस साल सितंबर तक 'धुरंधर' की शूटिंग करने वाले हैं। इसके बाद वह 'डॉन 3' की तैयार में जुटेंगे। 'डॉन 3' में रणवीर की जोड़ी अभिनेत्री कृति सैनन के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
6)- हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने और थ्रिलर फिल्में दीं हैं। अब यह जोड़ी एक बार फिर 'गनमास्टर जी9' में साथ में काम करने को तैयार हैं। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को इसका टीजर रिलीज किया है। इस खबर से फैंस उत्साहित हैं। इस फिल्म में इनके साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना हैं। गनमास्टर जी9 सिनेमाघरों में 2026 को रिलीज़ की जाएगी.
7)-पाकिस्तान के मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मंगलवार (8 जुलाई) को वे अपने कराची वाले अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। हुमैरा के घर में से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत हुमैरा के अपार्टमेंट पहुंची। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि हुमैरा का शव पिछले 2 सप्ताह से अपार्टमेंट में पड़ा था।
8)- खबरें थीं कि गुरु दत्त की बायोपिक में अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। जब वहीदा से पूछा गया कि उनके अनुसार गुरु दत्त की भूमिका किसे निभानी चाहिए। इस पर छूटते ही उन्होंने बोला, "पंकज त्रिपाठी, नसीरुद्दीन शाह या पंकज कपूर। इन सबके चेहरों पर और काम में परिपक्वता है। आज के बच्चे बहुत जवान हैं। उनका सफरनामा पर्दे पर उतारने के लिए परिपक्वता होनी चाहिए। जवान बच्चे उनकी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।"
9)-'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के चौथे एपिसोड में जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, प्रतीक गांधी और जितेंद्र कुमार जैसे सितारे नजर आएंगे। सामने आए प्रोमो में चारों कलाकार कपिल के साथ खूब मस्ती करते दिख रही हैं। प्रोमो के अंत में रैपर और गायक जैक्सन वांग भी दिखाई दे रहे हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के इस एपिसोड को आप 12 जुलाई, 2025 को रात 8 बजे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
10)- एक्ट्रेस जरीन खान के घर में खुशियों ने दस्तक दी है. उनके घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. उनकी बहन सना ने बेटी को जन्म दिया है. जरीन खान आंटी बन गई हैं. जरीन ने खुद इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने दो प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. अब फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. उन्होंने चेहरे को हार्ट इमोजी से ढक दिया है. एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पहली नजर वाला प्यार होता है. वेलकम मेरी नन्ही भांजी- आईजल खान.”
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/