Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Rashmika Mandanna | kiara advani | 27th Dec 2024 | 5 Pm
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वही बॉलीवुड में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। सनी देओल, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, कपिल शर्मा, और दिलजीत दोसांझ समेत कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सबने उनकी ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और भारत के विकास में योगदान को याद किया। उन्होंने भारतीय इकॉनमी में क्रुसिअल रोल निभाया और अपनी पोलाइटनेस और इंटेलिजेंस से देश को प्रभावित किया।
अभिनेता सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर काफी टाइम से लाइमलाइट में हैं। आज, 27 दिसंबर को सलमान अपना 59th बर्थडे मना रहे हैं, और इस खास मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला था। लेकिन अब टीजर की रिलीज़ को टाल दिया गया है। दरअसल निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते फिल्म का टीजर अब 28 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे रिलीज़ होगा।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने इस साल नेटफ्लिक्स फिल्म 'महाराजा' से एक्टिंग की शुरुआत की थी, जिसमें उनके एक्टिंग की खूब सराहना हुई। अब वह अपनी दूसरी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'लवयापा' रखा गया है, जो 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन करेंगे और इसकी शूटिंग ऑलमोस्ट पूरी हो चुकी है।
साउथ इंडियन सिनेमा के फेमस अभिनेता राम चरण अपनी नई फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण इस फिल्म का प्रमोशन 'बिग बॉस 18' से करेंगे। वह अपनी को-एक्टर कियारा के साथ शो में नजर आएंगे और दोनों जल्द मुंबई के एक स्टूडियो में शूटिंग करेंगे। बता दें कि राम चरण और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं, और राम चरण ने सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी कैमियो किया था।
नोरा फतेही हाल ही में अपने टीम मेंबर अनुप की शादी में शामिल हुईं और सभी का दिल जीत लिया। शादी रत्नागिरी में हुई, और नोरा ने दादर से रत्नागिरी तक ट्रेन से सफर किया। उन्होंने इस खास मौके की एक व्लॉग भी शेयर की, जिसमें अनुप के लिए ग्रैटित्यूड़ ज़ाहिर किया। शादी में नोरा ने ‘चिकनी चमेली’ और ‘झिंगाट’ जैसे गानों पर डांस किया। उन्होंने अनुप को ऑनेस्ट इंसान कहा। वही फैंस नोरा के इस वीडियो पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं।
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सृष्टि रोडे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अस्पताल में एडमिट नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें यूरोप से आई हैं, जहां वह छुट्टियां मनाने गई थीं। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें निमोनिया हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खबरों के मुताबिक, सृष्टि रोडे अब वापिस मुंबई आगयी हैं और अपना ट्रीटमेंट करवा रही है।
टीवी की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सिल्वर गाउन में स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं। ग्रीन बैकग्राउंड के साथ उनका ये ग्लैमरस लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। श्वेता का कॉन्फिडेंट और बोल्ड लुक सबको काफी अट्रैक्ट कर रहा है। उनकी इस पोस्ट पर हजारों कमेंट्स और लाखों लाइक्स आए हैं। और फैंस उनके फैशन और फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं।
ग्रैमी विजेता गायिका दुआ लिपा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता कैलम टर्नर से गुपचुप सगाई कर ली है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दुआ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी हीरे की अंगूठी दिखाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुआ और कैलम ने लंदन में अपने करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी आयोजित की, जिसमें कई सितारे शामिल होंगे।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म में एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। अब यह फिल्म जापान में भी रिलीज होने जा रही है। जी हाँ 'देवरा' 28 मार्च, 2025 को जापान के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
सलमान खान आज, 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। कल, उन्होंने अपने परिवार के साथ बहन अर्पिता खान के घर पर यह जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी भांजी आयत के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो साजिद खान ने शेयर किया, जिसमें उन्होंने सलमान और आयत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि आयत का बर्थडे भी सलमान के साथ ही आता है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/