Bollywood Latest News | Khushi Kapoor | Tamannaah Bhatia | Alia | Disha Patani | 28 Dec 2024 | 5 Pm
मुंबई एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया है। आलिया की गोद में बैठी राहा ने पैपाराजी को प्यारे अंदाज में बाय किया और फ्लाइंग किस भी दी, इस प्यारे मोमेंट को देखकर पैपराजी सरप्राइज हो गये। अब उनका ये प्यारा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस राहा की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं।
‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले एस.एस. राजामौली एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अगला प्रोजेक्ट ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के साथ हो सकता है। खास बात ये है कि इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और शूटिंग 2025 के अप्रैल से शुरू होने की प्लानिंग है।
टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से तहलका मचा दिया है। मौनी ने ब्लैक एंड वाइट प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट ड्रेस में ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल कमाल का लग रहा है। तस्वीरों के साथ मौनी ने मजेदार कैप्शन लिखा, "Why be a part of a problem; be the entire problem." अब उनकी इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटी ने जमकर तारीफ की है।
कन्नड़ टीवी एक्टर चरित बालप्पा पर एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ये घटना नवंबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच की है। बालप्पा पर आरोप है कि उन्होंने एक 29 वर्षीय एक्ट्रेस को फिज़िकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया और मना करने पर बदनाम करने की धमकी दी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि बालप्पा ने अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर हंगामा किया।
हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद साइबर कैफे संचालक नरेंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया। सेठिया ने खुद कबूल किया कि उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर पोर्टल पर अपलोड किए। इससे पहले वीरेंद्र जोशी को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके बैंक अकाउंट में योजना की रकम ट्रांसफर हो रही थी।
खुशी कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ क्रिसमस का खास जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पार्टी की मज़ेदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके 'द आर्चीज' के को-स्टार वेदांग रैना और सोशल मीडिया स्टार ओरी भी नजर आए। वही खुशी ने इसे "प्यारी क्रिसमस स्वेटर पार्टी" का नाम दिया। खुशी की इस पोस्ट ने उनके फैंस का दिल जीत लिया हैं।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विजय ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना का पर्स अपने कंधे पर ले रखा है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों की इस क्यूट बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ 31 दिसंबर को लुधियाना में धूम मचाने वाले हैं! पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने उनके लाइव शो की मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके लिए उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ी। सोशल मीडिया पर सामने आई रसीद के मुताबिक, दिलजीत की टीम ने प्रशासन को 20,65,000 रुपये का भुगतान किया है। इस खबर के बाद दिलजीत के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन दिशा पाटनी ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अवतार से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं दिशा ने ब्राउन थाई-हाई स्लिट गाउन पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। खुले बाल, लाइट मेकअप और उनका कॉन्फिडेंस इस लुक को और भी खास बना रहे थे। वही उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमे फैन्स उनके बोल्ड अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार विवाद की वजह उर्फी जावेद बनीं। दरअसल शो के एक कंटेस्टेंट ने उर्फी की पर्सनल लाइफ पर बेहूदे मज़ाक किये और उनकी एक एडल्ट स्टार से तुलना कर दी। अब इस इंसल्टिंग मजाक से उर्फी भड़क गईं और शो छोड़कर चली गईं। हालांकि, शो के होस्ट समय रैना ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, जिससे ये विवाद और भी बढ़ गया।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/