Advertisment

Bollywood Latest News | Kiara Advani | Aishwarya Rai | Alia Bhatt | Allu Arjun | 25 Dec 2024 | 5 Pm

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Kiara Advani | Aishwarya Rai | Alia Bhatt | Allu Arjun | 25 Dec 2024 | 5 Pm

हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 8 साल का बेटा घायल हो गया था। उसे KIMS कडल्स अस्पताल में भर्ती किया गया था और उसकी हालत गंभीर थी। अब 20 दिन बाद बच्चे को होश आ गया है और उसकी हालत में सुधार है। बच्चे के पिता भास्कर ने बताया कि अल्लू अर्जुन और तेलंगाना सरकार उनकी मदद कर रहे हैं।

सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की हिट फिल्म *नो एंट्री* को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। लंबे समय से इसके सीक्वल की मांग हो रही थी, और अब निर्माता बोनी कपूर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि *नो एंट्री 2* की शूटिंग जून 2025 में शुरू होगी और यह फिल्म दिवाली के खास मौके पर, 26 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। हालांकि, इस बार सलमान, अनिल और फरदीन फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन से पूछताछ खत्म हो चुकी है। अब इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू के बाउंसर एंथनी को गिरफ्तार किया है। वह 'पुष्पा 2' के प्रीमियर इवेंट के लिए बाउंसरों की टीम का आयोजन कर रहे थे। एंथनी पर आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रशंसकों को थिएटर से बाहर धकेल दिया, जिससे भगदड़ बढ़ गई।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के दादर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बंदूकों की सलामी दी गई। किडनी की बीमारी से जूझ रहे बेनेगल का सोमवार को एक हॉस्पिटल में निधन हुआ। अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी नीरा, बेटी पिया, नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, कुलभूषण खरबंदा और इला अरुण जैसे कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे।

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने प्री-बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की। वही इस दौरान उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ा खुलासा किया, जहाँ जैकी ने कहा, "मैं नए प्रोजेक्ट्स की झड़ी लगा रहा हूं और नए साल में मैं इंडस्ट्री को अपना बेस्ट देना चाहूंगा, जिसने मुझे कई पॉजिटिव सबक सिखाए हैं."

वरुण धवन ने बेबी जॉन फिल्म प्रमोशन के दौरान अपने ऊपर लगे कई आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मस्ती-मजाक करना उनका नेचर है, फिर चाहे वो मेल को-स्टार्स हों या फीमेल। कियारा आडवाणी को किस करना पहले से प्लान का हिस्सा था और वह डिजिटल कवर के लिए था। वहीं, आलिया भट्ट को गोद में उठाने पर वरुण ने कहा कि यह सिर्फ मस्ती में हुआ, क्योंकि वह और आलिया अच्छे दोस्त हैं। वरुण ने साफ किया कि उनकी हर हरकत का गलत मतलब न निकाला जाए।

फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय के खूबसूरत लहंगे को डिज़ाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था, और अब यह लहंगा पूरी दुनिया के लिए खास बनने जा रहा है। ऑस्कर म्यूजियम ने इसे अपनी अपकमिंग एग्जीबिशन में डिस्प्ले पर रखा है। द एकेडमी ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया, जिसमें लहंगे को डमी पर सजाया गया है।

रवि दुबे और शरगुन मेहता की पार्टी के वीडियो इंटरनेट पर छा गए है। इस वीडियो में टीवी जगत के कई सितारे नजर आए, जिनमे प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय भी नज़र आये। इस दौरान प्रियंका ब्लैक आउटफिट में स्टनिंग लग रहीं थीं, जबकि ईशा रेड ड्रेस में बोल्ड अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही थीं। दोनों ने पंजाबी गानों पर धमाकेदार डांस किया जिसपर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह ऑरेंज बिकिनी पहने समुद्र के किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी बोल्डनेस और टोन्ड फिगर देखकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि सोनारिका ने इस साल विकास परासर से शादी की है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories