Bollywood Latest News | Kiara Advani | Shraddha Kapoor | Deepika Padukone | 19th Dec 2024 | 5 Pm 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसे दिनेश विजान और लव रंजन साथ मिलकर बना रहे हैं। हालांकि, इस बार दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की जगह इसमें शाहिद कपूर और कृति सैनन की नई जोड़ी दिखेगी। वही यह शाहिद और कृति का दूसरा प्रोजेक्ट होगा, जो पहले 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साथ नजर आए थे। पॉपुलर टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी आखिरकार मां बन गई हैं. जी हाँ अभिनेत्री ने एक बेटे को जन्म दिया है। और उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद यह ऐलान किया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर बधाइयों की लाइन लग गयी है। जहाँ फैंस से लेकर टीवी स्टार्स तक देवोलीना को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, श्रद्धा हाल ही में दिल्ली में आर्गनाइज्ड एक इवेंट में पहुंचीं थी, जहां एक पत्रकार ने एक्ट्रेस से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में सवाल पूछा, जिसे सुनते ही वह भड़क उठीं। श्रद्धा ने सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया और इसके साथ उन्होंने कहा कि इन सब बातों के लिए यह सही मंच नहीं है। खबर है की अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म में एक बार फिर मिलन लुथरिया के साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे। वही फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 में शुरू होगी और यह 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ आनंद होंगे, और मिलन लुथरिया के साथ लेखक रजत अरोड़ा फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। Read More मुकेश खन्ना ने रणबीर द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने पर दिया रिएक्शन हेरा फेरी के बाद, तब्बू और अक्षय की जोड़ी 'भूत बंगला' में आएगी नज़र अजय-रकुल की 'De De Pyaar De 2' नवंबर 2025 में होगी रिलीज? एलन मस्क के समर्थन पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस हुए ट्रोल एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी पॉपुलैरिटी के चलते चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार वो अपने लुक की वजह से ट्रोल हो रही हैं।एक इवेंट में पलक पिंक साटन ड्रेस में पहुंचीं, जिसे उन्होंने सिंपल नेकपीस और बन हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया। बार्बी डॉल जैसा पिंक मेकअप भी किया, लेकिन फैंस को उनका ये लुक पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें बेड से सीधे आने जैसी बातें कहकर ट्रोल किया। मनीषा रानी ने हाल ही में अपनी नई तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों में वह व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसमें उनका कर्वी फिगर साफ झलक रहा है। लहंगे के साथ उन्होंने नाक में नथ पहनी है, जो तस्वीरों का मैं अट्रैक्शन बन गई है। वही मनीषा का कॉन्फिडेंस और स्टाइल दोनों ही फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। और इन तस्वीरों को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपना नया रेस्तरां लॉन्च किया, जहां उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस मौके पर सलीम खान, सलमा खान, हेलन, सोहेल खान के बेटे निर्वान और सलमान खान की बहन अलवीरा भी परिवार के साथ मौजूद थे। हालांकि, सलमान खान इस बार नदारद थे। सोशल मीडिया पर खान परिवार की जमकर तारीफ हो रही है, जहां लोगों का कहना है की वे हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों संजय दत्त और रणवीर सिंह के साथ अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी में बिज़ी हैं। हाल ही में वे अपनी टीम के साथ अमृतसर में थे, जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और पत्नी यामी गौतम और अपने बच्चे के साथ आशीर्वाद लिया। इस दौरान यामी गौतम सफेद सलवार-सूट में सिंपल लुक में नजर आईं, और उनके गोद में उनका बेटा भी था। वही आदित्य धर ने इस दौरान सफेद कुर्ता-पजामा और शॉल पहना था। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बड़ी दाढ़ी-मूछों के साथ अलग लुक में नजर आ रहे हैं। यह लुक देखकर लोग हैरान हैं और सोच रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। असल में, शाहिद ने यह लुक अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपनाया है, जिसे वह विशाल भारद्वाज के साथ शूट करेंगे। दोनों की जोड़ी फिर से गैंगस्टर ड्रामा के लिए साथ आ रही है, जिससे फैंस बहुत उत्साहित हैं। राम चरण की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया मूवी 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए कमर कस ली है. 18 दिसंबर को मेकर्स ने फिल्म का नेक्स्ट सिंगल 'धोप' सॉन्ग का प्रोमो लॉन्च किया है, जो काफी धमाकेदार है. 'धोप' के इलेक्ट्रिकल बीट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. इसका पूरा गाना इसी हफ्ते 22 दिसंबर को रिलीज होगा. बता दें की इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस के तौर नजर आने वाली हैं. #bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE ★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/