Bollywood Latest News | Kriti Sanon | Alia Bhatt | Priyanka Chopra | Salman | 25 Sep 2025 | 5 Pm
1)- मिलान फैशन वीक दुनिया के सबसे बड़े फैशन वीक में से एक है, जहां पहुंचकर आलिया भट्ट ने अपने लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली. एक्ट्रेस ने लुक को सुपर स्टाइलिश और यूनिक बनाने के लिए कई एलिमेंट्स जोड़े। आलिया ने लुक में बेलेंस क्रिएट करने के लिए कोट के नीचे न्यूड टोन वाला आउटफिट पहना, जिसकी शॉर्ट लेंथ उनके लुक को ग्लैमरस टच देती दिखी। और उन्होंने साथ में गुच्ची का बैग भी ब्लैक कलर कैरी किया हुआ था.
2)- इन दिनों दिलजीत मलेशिया में अपने ओरा टूर पर हैं। वहां अपने कॉन्सर्ट में गायक ने फिल्म 'सरदार जी 3' विवाद पर खुलकर बात की और इसी के साथ-साथ उन्होंने मीडिया को भी फटकार लगाई। दिलजीत बोले कि उनकी फिल्म 'सरदार जी 3' की शूटिंग आतंकी हमले से पहले हुई थी और भारत-पाकिस्तान के बीच मैच उसके बाद खेला गया था। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास देने के लिए कई जवाब थे, लेकिन वो चुप रहे।
3)- पावर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण की नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ था। यही कारण है कि फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो दर्शक भारी संख्या में इसे देखने पहुंच रहे हैं। इस दौरान अब कई वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिनमें कहीं फैंस फिल्म देखकर थिएटर्स में खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं, तो कहीं उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
4)- सलमान हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल खन्ना' के पहले एपिसोड में बतौर मेहमान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह जल्द ही पिता बनना चाहते हैं। सलमान ने अपने पिता बनने की ख्वाहिश का इजहार किया और कहा, "बच्चे एक दिन जरूर होंगे, जल्दी होंगे। मैं जल्द ही एक दिन बच्चे जरूर करूंगा। आगे क्या होता है वो देखते हैं।" इसके साथ सलमान ने अपने पूर्व संबंधों के बारे में बात की।
5)- अब 'तेरे इश्क में' के टीजर को लेकर धांसू अपडेट सामने आया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरे इश्क में' का टीजर ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर 1' और वरुण धवन की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह दोनों फिल्में 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। निर्माताओं को उम्मीद है कि अगर टीजर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा तो यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगा। फिल्म का टीजर दिल को छू लेने वाला होगा।
6)- अभिनेता संजय दत्त हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान अभिनेता बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। वह करीब 2 घंटे तक भस्म आरती में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर संजय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नंदी हॉल में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पंडित उनके स्पर्श किए जल को भगवान शंकर की प्रतिमा पर अर्पित करते दिखाई दे रहे हैं।
7)- 'दोस्ताना 2' में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी की एंट्री हो गई है। उन्होंने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है। टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में विक्रांत ने खुद बताया कि वह 'दोस्ताना 2' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह करण और विक्रांत के बीच पहला सहयोग है। उन्होंने आखिरकार कार्तिक की जगह ले ली है। विक्रांत ने बताया कि फिल्म में लक्ष्य लालवानी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। विक्रांत ने कहा, "मैं दोस्ताना 2 कर रहा हूं। मैं अपनी पहली धर्मा फिल्म कर रहा हूं। मुझे लगता है कि यह खबर पहले ही आ चुकी है।"
8)- अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस, जो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति भी हैं, ने अपने को-फाउंडेड NGO ‘बियॉन्ड टाइप 1’ का भारत में विस्तार करने की घोषणा की है. इस विस्तार का उद्देश्य भारत के डायबिटीज से पीड़ित युवाओं के बीच जागरूकता फैलाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है. निक जोनस और उनका संगठन स्थानीय भारतीय संस्थाओं के साथ मिलकर इस मिशन को अंजाम देंगे.
9)- दिग्गज भारतीय गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का 25 सितंबर 2020 को 74 साल की उम्र में कोविड-19 से जूझने के बाद चेन्नई के अस्पताल में निधन हो गया. अपने 40,000 से अधिक गानों और छह राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ, उन्होंने हिंदी सहित कई भाषाओं में संगीत में एक बड़ा योगदान दिया. उनके निधन से भारतीय संगीत और सांस्कृतिक जगत में एक खालीपन आ गया. आज उनकी 5वी पूण्यतिथि पर उन्हें शत - शत नमन.
10)- बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अपने फैशन स्टाइल के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले फिरोज खान की आज अपनी 85वी बर्थ एनिवर्सरी मन रहे है. फिरोज खान का नाम हिंदी सिनेमा में 70-80 के दशक के सबसे स्टाइलिश हीरो में आता है. वो बॉलीवुड के पहले और आखिरी ‘काऊ ब्वॉय’ भी कहे जाते हैं, इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी अपना 48th बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. उन्होंने 1994 में आई फिल्म ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था.
Read More
Sunjay Kapur Property Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी से संपत्ति पर किए सवाल
Diljit Dosanjh ने 'Sardaar Ji 3' विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Alice In Borderland Season 3: भारत में इस समय रिलीज होगा ‘एलिस इन बॉर्डरलैंड’ सीजन 3
Dostana 2: दोस्ताना 2 में विक्रांत मैसी संग स्क्रीन शेयर करेंगे लक्ष्य
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : akshay kumar | Aamir Khan | Shruti Haasan | Salman Khan | ranveer singh | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips