Bollywood Latest News | Malaika Arora | Alia Bhatt | Khushi Kapoor | Diljit | 11th Jan 2025 | 5 Pm
पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म पंजाब 95 को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का पहला पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उनका दमदार लुक देखकर फैंस दंग रह गए। खून से सने चेहरे और माथे पर चोट के साथ दिलजीत, मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर के साथ दिलजीत ने लिखा, "मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं।" वही फैंस को दिलजीत का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और बोल्ड लुक्स के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट में उनका बेहद हॉट और सिजलिंग लुक देखने को मिला, जिसमें उन्होंने रेड लेदर स्लिट ड्रेस पहनी थी। उनका यह लुक इतना शानदार था कि फैंस भी देखते रह गए। उनकी इस हॉट ड्रेस और स्टाइल ने फैंस के दिलों को धड़कनें तेज कर दीं। इतना ही नहीं, उनका ये लुक सोशल मीडिया पर भी टॉक ऑफ़ द टाउन बन गया है।
क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर फिल्म इंटरस्टेलर एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है! 7 नवंबर, 2014 को रिलीज़ हुई इस शानदार फिल्म ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। अब, पूरे 10 साल बाद, इंटरस्टेलर 7 फरवरी, 2025 को भारत के सिनेमाघरों और IMAX में फिर से रिलीज़ होगी। निर्माताओं ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, सितारे फिर से एक साथ आ रहे हैं। समय और स्थान से परे की इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनें।
अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग ने लॉस एंजिल्स तक कहर बरपाया है। कई रिहायशी इलाके इसकी चपेट में आ गए हैं, और हॉलीवुड सितारों के बंगले भी जलकर राख हो गए। पेरिस हिल्टन ने अपना घर अपनी आंखों के सामने जलते हुए देखा। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा, "यह सिर्फ घर नहीं था, यह सपनों और यादों का ठिकाना था। मेरा दिल लाखों टुकड़ों में बिखर गया है।"
अभिनेता प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' अब 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन नई डेट का ऐलान अभी बाकी है। उम्मीद है कि यह फिल्म 2025 में ही दर्शकों तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि मकर संक्रांति के मौके पर प्रभास की फिल्म से जुड़ी नई झलक सामने आ सकती है। फैंस के लिए यह इंतजार और एक्साइटिंग बन गया है!
अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म हिसाब बराबर का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कहानी है राधे मोहन शर्मा की, जो एक ईमानदार रेलवे टिकट चेकर हैं। वो न सिर्फ अरबों के घोटाले के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से भी जूझते हैं। बता दें की यह थ्रिलर फिल्म 24 जनवरी 2025 को ZEE5 पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम होगी।
शाहरुख खान के फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन हाल ही में किंग खान ने आलिया भट्ट की फिल्म *चामुंडा* का ऑफर ठुकरा दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही ये हॉरर-कॉमेडी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जिसमें शाहरुख और आलिया को साथ कास्ट करने की योजना थी। हालांकि, किसी वजह से शाहरुख ने फिल्म से किनारा कर लिया। अब ये फिल्म 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के अलगाव की अफवाहों के बीच चहल का नाम RJ महवश से जोड़ा जा रहा है। इन खबरों पर महवश ने इंस्टाग्राम पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, "ये अफवाहें बेबुनियाद हैं। अगर आप अपोजिट सेक्स के किसी दोस्त के साथ दिखते हैं, तो इसका मतलब डेटिंग नहीं होता।" महवश ने PR टीमों को चेतावनी देते हुए कहा, "मेरी छवि खराब न करें। मुश्किल वक्त में लोगों को शांति से रहने दें।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है। जुनैल की फिल्म लवयापा के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने बताया कि अब वो एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपना रहे हैं। बता दें की इससे पहले शाहरुख खान ने भी स्मोकिंग छोड़ने की बात शेयर की थी। आमिर के इस फैसले ने फैंस को इंस्पायर किया है, और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर पर हमेशा ही नेपोटिज्म का आरोप लगता है। हाल ही में उनका एक वायरल वीडियो लाइमलाइट में आया, जहां वह ट्रोलर्स को स्टाइलिश तरीके से जवाब देते नजर आए। दरअसल, करण अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा और गौरी खान के साथ डिनर पर गए थे, और इस दौरान उनकी टी-शर्ट पर 'नेपो बेबी' लिखा देखा गया। अब सोशल मीडिया पर उनकी इस टी-शर्ट ने एक हंगामा मचा दिया है, जहां लोग इस पर मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/