Advertisment

Bollywood Latest News | Malaika Arora | Disha Patani | Rashmika Mandanna | 6th Dec 2024 | 5 Pm

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Malaika Arora | Disha Patani | Rashmika Mandanna | 6th Dec 2024 | 5 Pm

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ समारोह में बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रजेंस से जलवा बिखेरा। सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स सेरेमनी में शामिल हुए। शाहरुख और सलमान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ऑल ब्लैक लुक में थे और एक-दूसरे से प्यार से मिले। वही फैंस के लिए यह पल बेहद खास था।

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण सुर्खियों में है। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रहे हैं। वही लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए रवि दुबे का नाम सामने आया था। अब रवि ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लक्ष्मण का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सिजलिंग बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनके इस स्टनिंग लुक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. दिशा ने स्काई ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है, जिसमें उनकी टोन्ड बॉडी और ग्लैमरस अंदाज बखूबी नजर आ रहा है. दिशा ने सटल न्यूड टोन मेकअप का इस्तेमाल किया है, जिसमें शिमरी आईशैडो और ग्लॉसी लिपस्टिक शामिल हैं जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है.

फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म अग्नि अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। दिव्येंदु और प्रतीक गांधी लीड रोल्स में हैं। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साहस, सम्मान और बलिदान की कहानी को पेश करती है। फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी। वही फिल्म का पोस्टर फायर ब्रिगेड के साहस और संघर्ष को दिखाता है। दर्शक इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

मुंबई के गेटी गैलेक्सी थियेटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने थिएटर में पेपर स्प्रे छिड़क दिया, जिससे वहां मौजूद दर्शकों की तबियत बिगड़ गई। लोगो के तबियत बिगड़ने की वजह से शो को 20 मिनट के लिए रोका भी गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को इन्फॉर्म किया गया और जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग बेहाल होते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी हॉटनेस और स्टाइल ने सभी का ध्यान खींच लिया. मलाइका ने रेड कलर की स्कारलेट बॉडीकॉन ड्रेस में कैमरे के सामने किलर पोज दिए. इन तस्वीरों में मलाइका की हॉटनेस ने सोशल मीडिया का टेम्परेचर बढ़ा दिया है।

अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा: द रूल ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत की है। 3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सभी लैंगुएजेस को मिलाकर 165 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है। बता दें की तेलुगू में 85 करोड़, हिंदी में 67 करोड़, तमिल में 7 करोड़, मलयालम में 5 करोड़ और कन्नड़ में 1 करोड़ की कलेक्शन हुई। पेड प्रीमियर को मिलाकर फिल्म की कुल कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपये हो गई, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है, वही अब बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर, 2024 को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होगा। और इस इवेंट में वरुण, एटली के साथ साथ पूरी स्टार कास्ट शामिल होगी। वही इससे पहले सितंबर 2024 में बिग सिने एक्सपो में फिल्म की झलकियों को जबरदस्त रिएक्शंस मिले थे।

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रही हैं. उनकी नई फिल्म आउटहाउस का ट्रेलर भी आ सामने आ चुका है. ढाई मिनट के इस ट्रेलर में मोहन अगाशे, शर्मिला टैगोर और जिहान होदर की लाइफ पर रोशनी पड़ती है. वही शर्मिला टैगोर ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह कितनी वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं।

हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर में बड़ा हादसा हुआ था। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन बिना बताए पहुंचे, जिससे फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और भगदड़ मच गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका 9 साल का बेटा घायल हो गया। इस मामले में अल्लू और थिएटर के मैनेजमेंट पर केस दर्ज हुआ है। फिल्म के मेकर्स ने घटना पर शोक ज़ाहिर करते हुए मृतक के परिवार और बच्चे के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories