Advertisment

Bollywood Latest News | Malaika arora | Kangana Ranaut | Yami Gautam | Nora | 20th Jan 2025 | 5 Pm

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Malaika arora | Kangana Ranaut | Yami Gautam | Nora | 20th Jan 2025 | 5 Pm

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी मच अवेटेड फिल्म *कन्नप्पा* का फर्स्ट लुक शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। पोस्टर में अक्षय भगवान शिव के रूप में दिख रहे हैं, उनके हाथ में डमरू और त्रिशूल है, जो दर्शकों को बेहद इम्प्रेस कर रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, "महादेव के औरा में कदम रख रहा हूं। इस महाकाव्य को जीवंत करना गौरव की बात है।"

बॉलीवुड के शानदार एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी नई फिल्म *छावा* को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से वो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में *मेडॉक फिल्म्स* के इंस्टाग्राम पेज पर विक्की का चार अलग-अलग लुक वाला पोस्टर शेयर किया गया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी 2025 को रिलीज होगा, और *छावा* 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है!

यामी गौतम उन खास अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब यामी अपनी अगली फिल्म 'धूम धाम' के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। वही इस फिल्म का टीजर भी सोशल मीडिया पर रिलीज हो चूका है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग है और इसके अनोखे कास्टिंग को लेकर भी लोग खूब रिएक्शन दे रहे है। 'धूम धाम' 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। और फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं!

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप 2024 में हुआ था, लेकिन हाल ही में एक बार फिर दोनों साथ में नजर आए हैं। हाल ही में, दोनों को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया, जहां वो सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट लेने पहुंचे थे। अस्पताल से बाहर आते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया है, और अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों का पैचअप हो गया है। हालाँकि दोनों में से किसी भी स्टार ने इसे लेकर कोई कमेंट नहीं दिया है।

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपनी अनोखी फैशन सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी भक्ति से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में उर्फी ने 400 सीढ़ियां चढ़कर एक शिव मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लिया और इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज भी शेयर की। सिंपल ब्लू सूट और मिनिमल मेकअप में उर्फी काफी प्यारी लग रही थीं। जहां कुछ लोग उनकी भक्ति पर खुशी जता रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन उर्फी ने अपनी भक्ति में पूरी श्रद्धा दिखाई।

नोरा फतेही ने बॉलीवुड के बाद अब अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी धूम मचा दी है। हाल ही में उनका नया गाना 'स्नेक' रिलीज हुआ, जिसमें वह जेसन डेरुलो के साथ नजर आईं। प्रमोशन के दौरान नोरा और मलाइका अरोड़ा ने एक रियलिटी शो में धमाल मचाया। दोनों एक्ट्रेस ने 'स्नेक' गाने पर अपनी शानदार डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा दी। खास बात यह है कि मलाइका, 51 साल की उम्र में भी अपनी अदाओं से नोरा को भी पीछे छोड़ती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है!

कोल्डप्ले के फेमस सिंगर क्रिस मार्टिन ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लाइव कॉन्सर्ट किया, जिसमें हजारों फैंस मौजूद थे। इस दौरान क्रिस ने अपनी शानदार म्यूजिक से ऑडियंस का दिल जीता और एक दिलचस्प पल में फैंस के बीच "जय श्री राम" के नारे लगाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह मंदिर में दर्शन करने भी गए थे और वहां कुछ फैंस से मिले थे। अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया, और फैंस ने इस प्यारे अंदाज को खूब पसंद किया।

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान मेन्टल हेल्थ और वेल-बीइंग की एडवोकेट हैं. अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, इरा खान ने अपने लाइफ के एक बहुत ही परेशान करने वाले चैप्टर के बारे में बताया. 28 साल की इरा ने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल की थीं, तब उनका यौन शोषण हुआ था और उन्होंने यह भी शेयर किया कि कैसे वो बोल्डली इससे उबरी। इरा ने बताया की 'मुझे नहीं पता था कि वह क्या कर रहा है. यह एक साल तक कभी-कभी चलता रहा. एक दिन यह बहुत एविडेंट हो गया. वह जानता था कि वह क्या कर रहा है. और तब मैंने अपनी माँ को बताया।

बोल्ड अंदाज़ और कर्वी फिगर के लिए मशहूर दिशा पाटनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एक कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक दिल जीतने वाला था। दिशा ने रेड रिवीलिंग टॉप के साथ व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई थी, जो उन पर खूब जंच रही थी। खुले बालों में उनकी खूबसूरती और भी निखर रही थी। उनकी अदाओं ने फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा दीं और सोशल मीडिया पर उनका यह लुक जमकर वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' इस वक्त खूब चर्चा में है। फिल्म के अभिनय, लेखन और निर्देशन की लोग तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसके खिलाफ विरोध भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में लंदन में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने सिनेमा हॉल में घुसकर नारेबाजी की और फिल्म को रोके जाने की मांग की। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं और फिल्म की आलोचना की जा रही है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories