Advertisment

Bollywood Latest News | Mrunal Thakur | Salman Khan | Manushi Chhillar | 11 July 2025 | 5 Pm

son of sardar 2 का हसी और टहको से भरा ट्रेलर रिलीज़ हो गया है जिसमे पहली बार अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की शानदार केमिस्ट्री दर्शको को खूब पसाद आ रही है. ट्रेलर ने आते हे सोशल मीडिया पर तेहल्का मचा दिया है. व

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Mrunal Thakur | Salman Khan | Manushi Chhillar | 11 July 2025 | 5 Pm

1)-son of sardar 2 का हसी और टहको से भरा ट्रेलर रिलीज़ हो गया है जिसमे पहली बार अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की शानदार केमिस्ट्री दर्शको को खूब पसाद आ रही है. ट्रेलर ने आते हे सोशल मीडिया पर तेहल्का मचा दिया है. वही अजय देवगन फिर एक बार जस्सी के किरदार में सबको गुदगुदाते नज़र आ रहे है. यह फिल्म 25 जुलाई को सभी सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने के लिए बिलकुल तैयार है.

2)- कनाडा में कपिल के कैप्स कैफे पर गोलीबारी की गई है. कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। 3 दिन पहले ही कपिल के इस कैफे का उद्घाटन हुआ था। आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। लड्डी भारत की NIA का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, लड्डी ने कपिल के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही है।

3)- 11 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म उदयपुर फाइल्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म को मिले सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के खिलाफ सरकार के पास याचिका लगाई जाए। कोर्ट ने याचिकाकर्ता जमीयत को इसके लिए 2 दिन का समय दिया है. मुख्य न्यायाधीश ने सेंसर बोर्ड और फिल्म निमार्ताओं को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता के वकील कपिल सिब्बल को स्क्रीनिंग कराई जाए। ताकि इस बात की पुष्टि की जाये की विवादित सीन केवल ट्रेलर से हटाए गए हैं या पूरी मूवी से।

4)- सलमान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान अपूर्व लाखिया को सौंपी गई है। अब फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की एंट्री हो चुकी है। खास बात यह है कि चित्रांगदा फिल्म में पहली सलमान के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि 'बैटल ऑफ गलवान' की हीरोइन चित्रांगदा होंगी और अब खुद अपूर्व ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

5)- साल 2015 में भारतीय सिनेमा में एक बड़ा बदलाव आया जब 'बाहुबली: द बिगिनिंग' फिल्म आई। यह एक ऐसी जबरदस्त एक्शन फिल्म थी जिसने सिनेमा की सोच को ही बदल दिया और पूरे देश में एक नई पहचान बना ली। अब दस साल बाद ये फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है, लेकिन इस बार एक बड़ा ट्विस्ट है। दोनों भागों को मिलाकर इस बार इसे रिलीज किया जाएगा। बाहुबली फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस बार इसका अंदाज पहले से भी धांसू होगा। ये फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को आ रही है ।

6)- बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने फैंस को डबल खुशी दी है। एक तरफ एक्टर की मच अवेटेड फिल्म ‘मालिक’ आज 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दूसरी ओर एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पत्रलेखा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उन्होंने पति राजकुमार राव के साथ पैपराजी को पोज दिए हैं।

7)- आने वाले समय में जेनेलिया एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। अब जेनेलिया सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'मस्ती' की चौथी किस्त में एंट्री हो गई है। बता दें कि जेनेलिया साल 2004 में आई फिल्म 'मस्ती' में भी नजर आई थीं। वह फिल्म में मेहमान की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के सेट से जेनेलिया के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह 'मस्ती 4' शूटिंग करती दिख रही हैं। उन्हें स्टेप्स की रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है।

8)- अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' के सेट से अक्सर अपनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। दिलजीत दोसांझ 'बॉर्डर 2' के सेट पर काफी खुश नज़र आते है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जो पहले उनकी टीम के पेज से शेयर किया गया था। वीडियो में उन्होंने झूमते और कारों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म 'डुप्लीकेट' का गाना 'मेरे महबूब मेरे सनम' गाना बज रहा है।

9)- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से हाल ही में चल रहे मराठी भाषा विवाद के बारे में पूछा गया। इस पर शिल्पा शेट्टी ने कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहती हैं। और कहा कि उनकी जड़ें 'मराठी मुल्गी' हैं। शिल्पा शेट्टी ने कहा 'मैं महाराष्ट्र की लड़की हूं। आज हम फिल्म केडी के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप किसी दूसरे विवाद के बारे में बात कर रहे हैं तो मैं इसे बढ़ावा नहीं दे सकती। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है और हम इसे मराठी में भी डब कर सकते हैं।'

10)- जाने-माने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' को 13 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' बनने के पीछे की कहानी से दर्शकों को रूबरू करवाया था, जिसके हीरो विक्रांत मैसी हैं। 'जीरो से रीस्टार्ट' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories