Bollywood Latest News | Priyanka Chopra | kangana ranaut | Saif Ali Khan | 16th Jan 2025 | 5 Pm
सैफ अली खान पर बुधवार आधी रात को जानलेवा हमला हुआ है। घर में घुसे चोर से हाथापाई के दौरान सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया गया। सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का एक हिस्सा घुस गया था। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां ढाई घंटे तक सर्जरी चली। सैफ के गले, हाथ और पीठ पर गहरी चोटें आई हैं। वही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में मुंबई में कंगना रनौत की फिल्म *इमरजेंसी* की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में इस फिल्म का प्रीव्यू किया था। कंगना, जो इस फिल्म की नायिका और निर्देशक हैं, मुंबई के एक उपनगरीय थिएटर में मुख्यमंत्री फडणवीस का स्वागत करने के लिए मौजूद थीं। बता दें की यह फिल्म राजनीतिक ड्रामा पर बेस्ड है, और इसके लिए ऑडियंस काफी एक्साइटेड है।
अभिनेता सैफ अली खान पर तड़के करीब 3 बजे जानलेवा हमला हुआ, जब अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर चाकू से 6 बार वार किया। सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी न्यूरोसर्जरी हुई और अब वह खतरे से बाहर हैं। वही अब इस घटना पर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुए सैफ की जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, अभिनेत्री पूजा भट्ट ने बांद्रा में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है।
अक्षय कुमार और तब्बू की फिल्म *'भूत बंगला'* इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म जयपुर में शूट हो रही है। हाल ही में सेट से अक्षय और तब्बू की पहली तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों गले मिलते नजर आए। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसे साझा करते हुए लिखा, "25 साल बाद अक्षय, तब्बू और प्रियदर्शन की तिकड़ी लौट आई है।" बता दें की ये फिल्म 2 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, बॉलीवुड के चमकते सितारे, आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। दिल्ली में जन्मे सिद्धार्थ ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की, लेकिन एक्टिंग उनका असली पैशन था। 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा। कम लोग जानते हैं कि उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'माई नेम इज खान' में भी काम किया। अब वो अपनी नई फिल्म 'परम सुंदरी' में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे, जिसे फैंस बड़े इंतजार में हैं।
बॉलीवुड के स्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत ठीक नहीं रही। अब वरुण अपनी अगली फिल्म 'बॉर्डर 2' में व्यस्त हो गए हैं, जिसकी शूटिंग झांसी में शुरू हो चुकी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं, और ये 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। Fans को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है!
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अभिनय का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हॉलिडे' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्हें अपने पति, अमेरिकन गायक निक जोनास के साथ दिखने का मौका मिला है। खास बात ये है कि प्रियंका के दोनों देवर, जो और केविन जोनास भी फिल्म का हिस्सा हैं। टोरंटो में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है, हालाँकि इसकी रिलीज़ डेट सामने नहीं आयी है।
पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और फिल्म की शानदार कमाई से कास्ट और मेकर्स खुश हैं। फिल्म की एंडिंग में तीसरे पार्ट का हिंट दिया गया था, और अब बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने बताया कि सुकुमार तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। पुष्पा 3 में कई नई चीजें जोड़ी जाएंगी और उनके पास बहुत सारे आइडियाज हैं। पुष्पा 2 की सफलता का श्रेय सभी मेहनती लोगों को जाता है।
साइंस-फिक्शन और सुपरनैचुरल थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एक बेहद दिलचस्प फिल्म आ रही है, जिसका नाम है 'बैदा'! भारतीय सिनेमा के मशहूर कहानीकार सुधांशु राय की इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो चुका है, और यह दर्शकों को एक अजीबो-गरीब दुनिया में ले जाने का वादा करता है। फिल्म एक भ्रम की कहानी पर आधारित है, जहां सुधांशु का किरदार समय और आयामों से होकर गुजरता है। इस रहस्यमयी अनुभव को देखना वाकई रोमांचक होगा!
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'देवा' के गाने 'भसड़ मचा' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उन्होंने इस गाने का बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी शानदार डांस मूव्स और जबरदस्त एनर्जी देखकर फैंस दीवाने हो गए। इस गाने के टीजर और पोस्टर्स के बाद 'भसड़ मचा' चार्टबस्टर बन चुका है। शाहिद के एक्सप्रेशन्स और एटीट्यूड ने इस गाने में पूरी जान डाल दी है, जो अब वायरल हो रहा है!
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/