Advertisment

Bollywood Latest News | Priyanka Chopr | Kareena Kapoor | Pooja Hegde | Rekha | 13 Oct 2025 | 5 Pm

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री अनीत पड्डा रैंप वॉक करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस शाइनिंग गाउन पहने दिख रही हैं

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Priyanka Chopr | Kareena Kapoor | Pooja Hegde | Rekha | 13 Oct 2025 | 5 Pm

Advertisment

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अभिनेत्री अनीत पड्डा रैंप वॉक करती दिख रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस शाइनिंग गाउन पहने दिख रही हैं, जो उनके लुक को काफी निखार रहा है। अंत में रैंप वॉक से जाते समय अभिनेत्री ने प्रशंसकों को फ्लाइंग किस दिया। उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान उनके लुक को बेहद ही आकर्षक बनाने का काम किया। वायरल वीडियो के अनुसार अभिनेत्री अनीत पड्डा लैक्मे फैशन इवेंट के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत करने वाली शो स्टॉपर बनीं। एक्ट्रेस का अंदाज नेटिजंस को काफी पसंद आ रहा है। 

पूजा हेगड़े आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। पूजा हेगड़े ने अपने जन्मदिन की शुरुआत केक काटने की रस्म से की। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।  तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि वह केक काटते हुए मुस्कुरा रही हैं। एक वीडियो में वह ताली बजा रही हैं और हंस रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन ड्रेस पहनी है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'जन्मदिन का जश्न थोड़े से काम और ढेर सारे प्यार के साथ शुरू हुआ।'

एशा देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रविवार को एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक्स-पति भरत तख्तानी की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'मेरे बच्चों के डैडा (पिता)। हमेशा खुश रहो। स्वस्थ रहो और ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे'। इसके साथ एशा ने रेड हार्ट इमोजी और ईविल आई इमोजी भी पोस्ट किया है। एशा देओल और भरत तख्तानी का रिश्ता शादी के 11 साल बाद टूटा था। बता दें कि एशा देओल के भरत तख्तानी के साथ दो बेटिया- राध्या और मिराया हैं। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन हर बार की तरह इस रविवार भी अपने फैंस  से मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बिग बी डिजाइनर कुर्ता पहने दिख रहे हैं। अभिनेता जलसा के बाहर खड़े फैंस से मिल रहे हैं और उन्हें गिफ्ट के रूप में टीशर्ट बांटते नजर आ रहे हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हैं। ये अमिताभ बच्चन के प्रति उनका प्रेम है। इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। यूजर्स कमेंट सेक्शन में अभिनेता पर प्यार बरसा रहे हैं। 

अभिनेत्री करीना कपूर रविवार शाम अपने दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान करीना ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने मिनिमल जूलरी और मैचिंग व्हाइट बैग कैरी किया। ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में उनकी सादगी दिल जीत लेने वाली थी। करीना कपूर ने इस मौके पर एक बेहद खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एकबार फिर चर्चा में हैं। न्यूयॉर्क में हुई दिवाली पार्टी में भारत के इस फेस्टिवल का रंग खूब चढ़ा दिखा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साथ मिलकर इस त्यौहारी इवेंट रौनक बढ़ा दी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट से अपनी कुछ 6 झलकियां पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते दिख रहे हैं। दोनों के लुक को फैन्स जमकर तारीफ कर रहे।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में रेखा शाही अंदाज में पहुंची थीं. दिग्गज अभिनेत्री इस दौरान बला की खूबसूरत लग रही थी. 71 साल की रेखा इस दौरान येलो और ऑरेंज कॉम्बिनेशन वाली सिल्क साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. रेखा ने पूरे सोल्ह श्रृंगार किए हुए थे. माथा पट्टी, टीका, कानों में झुमके और भारी नेकलेस में दिग्गज अभिनेत्री दुल्हन की तरह सजी हुईं नजर आईं. रेखा ने अपनी सिग्नेचर रेड लिप्स्टिक के साथ ग्लैम मेकअप किया हुआ था.

नितांशी गोयल ने रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे फिल्मफेयर अवॉर्ड हाथ में लेकर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसके अलावा नितांशी ने वह वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान उनकी ड्रेस की ट्रेल पकड़कर चल रहे हैं। नितांशी गोयल अवॉर्ड पाकर इतनी खुश हैं कि वह इसे लेकर सोईं। उन्होंने पोस्ट के साथ एक नोट लिखा है, जिसमें अपनी खुशी शेयर की है। नितांशी के लिए यह इवेंट इसलिए भी खास रहा, क्योंकि स्टेज तक उन्हें शाहरुख खान हाथ थामकर ले गए। इतना ही नहीं, सीढ़ियों पर नितांशी के पैर लड़खड़ाए तो शाहरुख खान ने उन्हें सहारा दिया।

बॉबी देओल और प्रीति जिंटा दोनों मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक-दूसरे से टकराए और देखते ही गले लग गए. बॉबी देओल, प्रीति जिंटा यहाँ के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी के बाहर प्रीति और बॉबी ने एक-दूसरे के गले लगाने के बाद एक्टर की वाइफ तान्या देओल से मिलीं। तीनों ने चिट-चैट किया। बॉबी देओल, प्रीति जिंटा यहाँ के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'कांतारा चैप्टर 1' ने दूसरे रविवार, यानी 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. दिलचस्प बात ये है कि 10वें दिन भी इसका कलेक्शन 39 करोड़ रुपये था। इसी के साथ ऋषभ की फिल्म ने भारत में कुल 478.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ‘कांतारा चैप्टर 1' ने इस धांसू कमाई के साथ 'बाहुबली- द बिगनिंग' (420 करोड़ रुपये) और 'दंगल' (387.38 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Dhurandhar: Ranveer Singh की ‘धुरंधर’ का स्पेशल गाना दिवाली पर होगा रिलीज

Dassahra: इस दशहरे लाल किले पर रावण दहन करेंगे Bobby Deol

Veer Sharma: श्रीमद् रामायण में नजर आए वीर शर्मा की आग में झुलसकर मौत

Mahesh Manjrekar First Wife Deepa Mehta Dies: एक्टर महेश मांजरेकर की पहली पत्नी का हुआ निधन

Advertisment
Latest Stories