Bollywood Latest News | Priyanka Chopra| Kareena Kapoor | Sky Force | Sunny Deol | 24 Jan 2025 |5 Pm
पिछले साल अर्जुन प्रताप बाजवा और सारा अली खान के रोमांटिक रिलेशन की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अक्टूबर 2024 में दोनों केदारनाथ में साथ नजर आए थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वही राजस्थान में एक जैसे लोकेशन्स की तस्वीरों ने इन अफवाहों को और हवा दी। अब हाल ही में अर्जुन ने इनपर कहा, "लोग लिखते रहेंगे, वो अपना काम कर रहे हैं. मैं अपने काम पर फोकस करता हूं। मुझे इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता।" सारा ने इस पर चुप्पी साधी है।
मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान का बयान दर्ज कर लिया है, जिसमें उन्होंने हमले की पूरी घटना का जिक्र किया। सैफ ने बताया कि वह और करीना कपूर 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने बेटे जहांगीर की नैनी की चीखें सुनीं। सैफ ने हमलावर को जेह के कमरे में बंद कर दिया, लेकिन बाद में वह वहां से गायब हो गया था। सैफ ने बताया कि हमलावर ने 1 करोड़ की मांग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक सैफ को उनके दोस्त अफसर जैदी अस्पताल ले गए थे।
प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा की फिल्म *अनुजा* ने ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल कर लिया है! एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण प्रियंका की पर्पल पेबल पिक्चर्स ने मिंडी कलिंग और गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया है। 23 जनवरी को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "येय! *अनुजा* को ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है।" उन्होंने अकादमी को इस सम्मान के लिए धन्यवाद कहा।
स्वरा भास्कर, जो आखिरी बार 2022 में पर्दे पर नजर आई थीं, भले ही फिल्मों से दूर रहीं, लेकिन अपनी बेबाक राजनीतिक राय के लिए सुर्खियों में रहीं। हाल ही में BBC को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने खुलासा किया कि उनकी राजनीतिक सोच के चलते बॉलीवुड ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरे टैलेंट को नजरअंदाज किया गया, और इससे मेरे करियर पर असर पड़ा। हालांकि, स्वरा ने इस पर कोई कड़वाहट नहीं दिखाई। उन्होंने कहा, "मैंने जानबूझकर ये रास्ता चुना था और मुझे इसका दर्द होता है, लेकिन मैं इसे समझती हूं।"
बीते दिन सिंगर मोनाली ठाकुर को लेकर खबरें थीं कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। लेकिन अब खुद मोनाली ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "मेरी सेहत को लेकर गलत खबरें ना फैलाएं। मुझे सांस लेने की कोई दिक्कत नहीं हुई और न ही मैं अस्पताल में भर्ती हुई। बस सफर के चलते साइनस और माइग्रेन का दर्द बढ़ गया था। फिलहाल मुंबई में आराम कर रही हूं और ठीक हो रही हूं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद!"
'बिग बॉस 18' के विनर करणवीर मेहरा की एक्स वाइफ, एक्ट्रेस निधि सेठ ने दूसरी बार शादी कर ली है। शादी के ढाई साल बाद, निधि ने बेंगलुरु के एक मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप तरीके से शादी की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी शादी की तस्वीरों में वो गुलाबी साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ उनके पति भी वरमाला पहने खड़े हैं। साधारण और प्यारी इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल उनके पिता, नौरंग यादव, का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। राजपाल यादव को अपने पिता की स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलने के बाद 23 जनवरी को थाईलैंड से दिल्ली लौटे थे। हालांकि, वे उम्मीद कर रहे थे कि उनके पिता जल्दी ठीक हो जाएंगे, लेकिन अस्पताल में उनका निधन हो गया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि उनका अंतिम संस्कार उनके गृह जिले में होगा।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबैक बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ पर FIR दर्ज की गई है। ये मामला इंदौर में रजिस्टर्ड एक सोसाइटी के 50 लाख से ज्यादा लोगों के करोड़ों रुपए लेकर भागने वाली कंपनी के प्रमोशन से जुड़ा है और ये एफआईआर हरियाणा के सोनीपत में दर्ज हुई है। बता दें कि इन दोनों बॉलीवुड एक्टर्स पर इस कंपनी में निवेश के लिए प्रमोशन करने का आरोप है। वहीं सोनू सूद भी इस कंपनी के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनकर आ चुके हैं।
सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म सनी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानी जा रही है। 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और सनी ने खुद अपनी फिल्म की रिलीज डेट अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस फिल्म का टीजर दिसंबर में रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है, जबकि इसे मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/