Advertisment

Bollywood Latest News | Priyanka Chopra | Rashmika Mandanna | Vicky Kushal | 22nd Jan 2025 | 5 Pm

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Priyanka Chopra | Rashmika Mandanna | Vicky Kushal | 22nd Jan 2025 | 5 Pm

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्काई फाॅर्स' के प्रमोशन में जुटे हैं। अब रिसेंटली एक इंटरव्यू में उन्होंने 2007 की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' को लेकर दिलचस्प बात की और बताया कि क्यों वह 'भूल भुलैया 2 और 3' का हिस्सा नहीं बने। अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मुझे निकाल दिया था!" इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर बड़ा अपडेट दिया, जिसमें कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो फिल्म इस साल शुरू हो सकती है। फिलहाल, वह जयपुर में 'भूत बंगला' की शूटिंग में बिज़ी हैं।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की भोपाल में 15,000 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने इस संपत्ति को ‘शत्रु संपत्ति’ घोषित करने के खिलाफ गुहार लगाई थी। अब मध्य प्रदेश सरकार इस संपत्ति पर कब्जा कर सकती है। 2016 में आए कानून के मुताबिक, इस संपत्ति पर वारिसों का दावा नहीं होगा। बता दें की सैफ की कानूनी लड़ाई 2014 में शुरू हुई थी, लेकिन अब मामला और भी पेचीदा हो गया है।

रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी मुश्किलों से जूझ रही हैं। दरअसल, बीते दिनों एक इंटेंस वर्कआउट के दौरान एक्ट्रेस को पैर में गंभीर चोट आई थी जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते वह व्हील चेयर पर नजर आईं, बता दें की इस चोट की वजह से उनकी फिल्मों की शूटिंग भी रुक गई है। एयरपोर्ट पर रश्मिका पिंक कार्डिगन और ब्लू डेनिम जींस में नजर आईं। फिलहाल, फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

वरुण कुलकर्णी, जो शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे, इन दिनों मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वह किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और उनकी हालत नाजुक है। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता रोशन शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वरुण के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और मदद की अपील भी की है। रोशन ने बताया कि वरुण को हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस की जरूरत है और इलाज का खर्च बढ़ता जा रहा है। उन्होंने लोगों से दान की अपील की, ताकि वरुण की मदद की जा सके।

पॉपुलर सिंगर मोनाली ठाकुर ने वेस्ट बंगाल के दिनहाटा फेस्टिवल में अपने फैंस को तब चौंका दिया जब उनकी तबीयत अचानक मंच पर बिगड़ गई। गाते-गाते उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके चलते उन्हें बीच में ही परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी। हालत सीरियस होने पर पहले उन्हें दिनहाटा के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, फिर कूचबिहार के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मोनाली ठाकुर का इलाज जारी है। इस घटना के बाद उनके चाहने वाले अब उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

मैथरी मूवी मेकर्स की फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ अब 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुशांत, जान्या जोशी और विधी जैसे नए चेहरे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि विजय राज, मुरली शर्मा, अली असगर, सुनील पाल और गणेश आचार्य जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। शिव हरे द्वारा निर्देशित, ये फिल्म रोमांच, हंसी और ड्रामे का बेहतरीन मिश्रण होगी। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और ये उनकी उम्मीदों पर पूरी उतरेगी, ऐसा विश्वास है।

विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म छावा को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है, और मेकर्स भी इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। पहले रश्मिका मंदाना का दमदार लुक सामने आया था और अब अक्षय खन्ना का खतरनाक अवतार रिवील किया गया है। अक्षय फिल्म में क्रूर मुगल शासक औरंगजेब का किरदार निभा रहे हैं, जिसे डर और दहशत का चेहरा कहा गया है। उनके इंटेंस लुक ने सबको हैरान कर दिया है। बता दें की ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रयागराज के महाकुंभ में माला बेचने आई वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी नीली आंखों और खूबसूरती के लिए लाइमलाइट में हैं, वही अब वो एक नई मुश्किल में फंस गई हैं। उनके आसपास बढ़ती भीड़ ने उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मोनालिसा को भीड़ से बचते हुए देखा जा रहा है। उनका चेहरा ढकने के लिए एक महिला उस पर चादर डाल रही है, और उनके परिवार वाले उन्हें सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर रणदीप हुड्डा अब हॉलीवुड में धमाल मचाने को पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि वह अपनी नई हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट रवाना हो चुके हैं। यह उनकी हॉलीवुड की दूसरी बड़ी फिल्म होगी, जो 2020 की सुपरहिट फिल्म "एक्सट्रैक्शन" के बाद आ रही है। रणदीप इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इस बार ऑडियंस उन्हें नए अवतार में देखेंगे।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हैदराबाद में हैं और खबरें हैं कि वो एसएस राजामौली की अगली फिल्म में काम करने वाली हैं। इस नए सफर की शुरुआत से पहले प्रियंका ने श्री बालाजी मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान, उन्होंने राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी का भी धन्यवाद किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो माथे पर तिलक के साथ ब्लू सलवार सूट में नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories