Advertisment

Bollywood Latest News | Rashmika Mandanna | Alia Bhatt | Rasha Thadani | Salman | 13 Jan 2025 | 5 Pm

कुछ समय पहले खबर आई थी कि जोया अख्तर की हिट फिल्म 'गली बॉय' का सीक्वल बनने वाला है, और अब इसे लेकर फिर से चर्चा हो रही है। खबर है कि सीक्वल में अनन्या पांडे और विक्की कौशल की जोड़ी दिखेगी

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Rashmika Mandanna | Alia Bhatt | Rasha Thadani | Salman | 13 Jan 2025 | 5 Pm

कुछ समय पहले खबर आई थी कि जोया अख्तर की हिट फिल्म 'गली बॉय' का सीक्वल बनने वाला है, और अब इसे लेकर फिर से चर्चा हो रही है। खबर है कि सीक्वल में अनन्या पांडे और विक्की कौशल की जोड़ी दिखेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार,दोनों से इस प्रोजेक्ट को लेकर मीटिंग्स हो चुकी हैं। 'गली बॉय 2' का निर्देशन अर्जुन वरैन सिंह करेंगे। वही दोनों कलाकार इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, और यह उनकी पहली फिल्म होगी, जिसमें वे साथ नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और ये खास इसलिए है क्योंकि 25 साल बाद अक्षय कुमार और तब्बू फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे! फिल्म में तब्बू, प्रियदर्शन के साथ भी 25 साल बाद काम करने जा रही हैं, जो कि 'हेरा फेरी' के बाद उनकी पहली कोलैबोरेशन है. तब्बू ने सेट पर अपने पहले दिन की झलक शेयर की, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है!

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा तलसानिया ने अपने पिता और वरिष्ठ अभिनेता टीकू तलसानिया की सेहत को लेकर एक दिल छूने वाला बयान जारी किया है। शिखा ने बताया कि यह उनके परिवार के लिए एक भावुक समय है और अब 70 वर्षीय अभिनेता डॉक्टरों की देखरेख में धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार रात को एक फिल्म प्रीमियर के दौरान टीकू जी असहज महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाए गए थे, जहां उन्हें स्ट्रोक आने की पुष्टि हुई। शिखा ने सभी का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उनकी सेहत के लिए दुआएं भेजी।

रश्मिका मंदाना इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन जिम में एक गंभीर चोट के कारण उन्हें कुछ समय के लिए आराम लेना पड़ रहा है। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की जानकारी दी और अपने फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने माफी भी मांगी कि शूटिंग में देरी हो सकती है। रश्मिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो अब 'हॉप मोड' में हैं, लेकिन जल्द ही वापसी करेंगी, और पैर ठीक होते ही फिर से एक्शन में होंगी।

बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो कार्तिक आर्यन ने अपनी 10 साल पुरानी ख्वाहिश पूरी कर ली है! हाल ही में उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग डिग्री लेने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक अपनी यूनिवर्सिटी में टीचर्स और स्टूडेंट्स के साथ मस्ती करते नजर आए। खास पल तब आया जब उन्होंने एक इमोशनल फीमेल फैन को गले लगाया। अपने इस अंदाज से कार्तिक ने फिर साबित कर दिया कि वो रील ही नहीं, रियल लाइफ में भी हीरो हैं!

मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने नए म्यूजिक एल्बम और अपकमिंग टूर को लेकर चर्चा में हैं। हनी सिंह का "यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर" अगले महीने से शुरू होने वाला है। टूर की शुरुआत 22 फरवरी को मुंबई से होगी, और फिर 28 फरवरी को लखनऊ, 1 मार्च को दिल्ली, 8 मार्च को इंदौर, और 14 मार्च को पुणे में उनका परफॉर्मेंस होगा। इसके बाद अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और जयपुर में भी शो होंगे। कोलकाता में 5 अप्रैल को उनका आखिरी शो होगा।

साल 2025 में अजय देवगन अपने भांजे अमन देवगन को फिल्म आजाद से लॉन्च कर रहे हैं। अभी ये फिल्म रिलीज भी नहीं हुई, और अमन को मामा अजय देवगन की दूसरी फिल्म *झलक* ऑफर हो गई है। ये हॉरर-कॉमेडी मूवी अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनेगी और उमंग व्यास करेंगे इसका निर्देशन। देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज इसे मिलकर बनाएंगे। कहा जा रहा है कि झलक दर्शकों को एक अनोखा और मजेदार सिनेमाई अनुभव देगी।

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'शक्तिमान' पिछले 2 साल से चर्चा में है। एक्टर मुकेश खन्ना ने भी इस प्रोजेक्ट पर कई बयान दिए हैं। वही अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए वामीका गब्बी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया जा रहा है। 'बेबी जॉन' फेम वामीका और रणवीर की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। हालांकि, मेकर्स ने वामीका की एंट्री पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन फैन्स इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं!

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि शानदार कार रेसिंग के लिए भी फेमस हैं। हाल ही में रेसिंग प्रैक्टिस के दौरान एक हादसे का शिकार होने के बावजूद, उन्होंने फुल एनर्जी के साथ रेस में हिस्सा लिया और जीत दर्ज की। जीत के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां अजित ने रेसिंग ट्रैक पर अपनी पत्नी को गले लगाकर किस किया। उन्होंने 991 कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया।

अमीषा पटेल इन दिनों डेटिंग अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह दुबई में बिजनेसमैन निरवाण बिड़ला के साथ बेहद करीब नजर आ रही थीं। इस पर अफवाहें फैलने लगीं कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन अब निरवाण ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ किया कि वह और अमीषा डेटिंग नहीं कर रहे, बस दोस्त हैं और एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए दुबई में थे।

Read More

करण जौहर ने बताया किसे कर रहे डेट, कहा- ‘क्या नहीं है पसंद करने लायक’

धोबी घाट के दौरान किरण राव ने आमिर को किया था 'टॉर्चर'?

हिना खान ने बताया क्यों 2024 बना उनके लिए 'जीवन भर का अनुभव

कार्तिक आर्यन ने 10 साल बाद पूरा किया इंजीनियरिंग डिग्री का सपना

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories