Bollywood Latest News | Rashmika Mandanna | Disha Patani | Priyanka Chopra | 1st Mar 2025 | 5 Pm
पंजाबी सिंगर करण औजला ने एक जबरदस्त इंटरनेशनल कोलैब किया है! उनका नया गाना ‘टेल मी’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। खास बात ये है कि इसमें करण ने मशहूर म्यूजिक बैंड वन रिपब्लिक के साथ काम किया है, बता दें की गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अपने जबरदस्त डांस मूव्स से आग लगा रही हैं।
साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक कन्नप्पा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है! टीजर में विष्णु मांचू थिन्नाणु के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपने कबीले को बचाने के लिए दुश्मनों से जमकर लड़ते हैं। महज 1 मिनट 25 सेकंड के इस टीजर में वार सीन भी देखने को मिलता है, जहां विष्णु मांचू तीर-धनुष से दुश्मनों का सामना करते दिख रहे हैं।
अदिवी शेष की पैन इंडिया एक्शन-ड्रामा 'डकैत' इस वक्त जबरदस्त चर्चा में है! फिल्म में मृणाल ठाकुर फीमेल लीड हैं, और अब एक और धमाकेदार नाम जुड़ गया है और वो है बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का! अनुराग इस फिल्म में एक दमदार रोल में दिखेंगे। वो एक निडर पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है।
तापसी पन्नू बॉलीवुड की सबसे दमदार और वर्सेटाइल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और अब खुद तापसी ने इसे लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है! अपनी फिल्म थप्पड़ की 5वीं सालगिरह पर, उन्होंने निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "कुछ रिश्ते सिर्फ मुलाकातों तक नहीं रुकते, बल्कि नई कहानियों की शुरुआत करते हैं।" इसके बाद उन्होंने इशारों में पूछ लिया "सर जी, आगे क्या?" इस पोस्ट के बाद से ही फैंस सोच में पड़ गए हैं की क्या तापसी और अनुभव फिर से कोई धमाका करने वाले हैं?
विक्की कौशल और लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है! यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बना रही है। तरण आदर्श के मुताबिक, पहले हफ्ते में फिल्म ने 225.28 करोड़ रुपये की जबरदस्त कलेक्शन की। हालांकि, दूसरे हफ्ते में गिरावट आई, लेकिन फिर भी 186.18 करोड़ रुपये बटोरे। दो हफ्तों में कुल कलेक्शन 411.46 करोड़ तक पहुंच गया। अब 15वें दिन, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 13.30 करोड़ जोड़े, जिससे भारत में इसकी कुल कलेक्शन 424.76 करोड़ रुपये हो गई है!
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अवनीत कौर न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइल और बोल्ड लुक्स से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। इस बार उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन फोटोज में अवनीत ब्लैक कलर के स्टाइलिश बॉडीकॉन आउटफिट में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मिरर के सामने स्टाइलिश पोज़ दिए हैं और अपना बैक भी फ्लॉन्ट किया। साथ ही न्यूड मेकअप उनके लुक को और निखार रहा है, जिससे उनकी तस्वीरें और भी ग्लैमरस लग रही हैं! वही फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बड़ा धमाका करने वाली हैं! खास बात ये है कि इस बार वो अपनी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं हालांकि कुछ भी पक्का नहीं है. हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस बारे में बड़ा हिंट दिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों बहनें साथ काम कर सकती हैं और लोग भी यही देखना चाहते हैं. उन्होंने परिणीति की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि अब वो डायरेक्टर भी बन चुकी हैं. इस कमेंट के सामने आने के बाद से लोगों के मन में यही सवाल है की क्या जल्द ही चोपड़ा सिस्टर्स की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी?
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी, यानी मुनमुन दत्ता, 37 की उम्र में भी गजब की खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो आते ही वायरल हो गईं। इन फोटोज में मुनमुन व्हाइट शर्ट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। खुले बाल और सेंसुअस एक्सप्रेशन्स से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं, और लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे!
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का सेन सिर्फ 22 साल की हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होंने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। हाल ही में अनुष्का ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में वे नेचुरल पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। मोनोकिनी में उनका स्टनिंग लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सिर्फ यही नहीं पानी में डूबकर अनुष्का ने जबरदस्त फोटोशूट कराया, जिसे देख लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो में नोरा एक शहर के चौराहे पर स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं, जिसके बाद वो ग्लैमरस अंदाज में वॉक करती हैं। इस दौरान उन्होंने पर्पल जैकेट और थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब इस वीडियो पर फैंस ढेरों लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/