Advertisment

Bollywood Latest News | Rashmika mandanna | Kangana Ranaut | Nayanthara | 28th Jan 2025 | 5 Pm

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Rashmika mandanna | Kangana Ranaut | Nayanthara | 28th Jan 2025 | 5 Pm

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म में दिखाए गए विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के लेजिम डांस सीन पर बवाल मच गया है. विक्की जहां संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, वहीं रश्मिका महारानी येसूबाई बनी हैं। अब विवाद बढ़ने पर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने ये डांस सीन फिल्म से हटाने का फैसला किया है। बता दें की 'छावा' का प्रीमियर 29 जनवरी को होगा, और ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और आर. माधवन फिर से साथ नजर आने वाले हैं! हाल ही में कंगना ने फिल्म सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें क्लैपरबोर्ड पर डेट: 25 जनवरी, सीन: 25, और शॉट: 10 जैसी डिटेल्स थीं। इस अनाम फिल्म को विजय डायरेक्ट कर रहे हैं और नीरव शाह डीओपी हैं। फैंस इसे 'तनु वेड्स मनु 3' मान रहे थे, लेकिन कंगना ने साफ किया कि यह एक नई कहानी है। अब माधवन और कंगना की जोड़ी को फिर से देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं!

प्रयागराज के महाकुंभ में भारत ही नहीं, दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक संगम में स्नान कर रहे हैं। अब इंटरनेशनल म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड, हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे है। भगवा कपड़ों में ये कपल भक्तिभाव में डूबा नजर आया। वायरल वीडियो में क्रिस मार्टिन कार से विक्ट्री साइन बनाते दिखे, जिससे उनकी खुशी साफ झलक रही थी। मुंबई और अहमदाबाद में कॉन्सर्ट के बाद ये कपल महाकुंभ की आध्यात्मिकता का एक्सपीरिएंस लेने पहुंचा।

निमृत कौर अहलूवालिया जल्द ही कपिल शर्मा की सुपरहिट फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' के सीक्वल से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। टीवी की फेमस एक्ट्रेस निमृत के फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, निमृत का नाम 'किस किस को प्यार करूं 2' की कास्ट के लिए चर्चा में है। हालांकि, अब तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी और चार्म को देखते हुए ये खबर काफी एक्साइटिंग है।

चार साल बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है! 'शेरशाह' की कामयाबी के बाद, अब ये दोनों एक इमोशनल ह्यूमन ड्रामा पर काम कर रहे हैं, जिसे शरण शर्मा निर्देशित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ ने फिल्म की कहानी को लेकर वर्बल सहमति दी है और अभी पूरी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। वही फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि ये जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है!

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2 – द रूल’ अब नेटफ्लिक्स पर एक खास तोहफा लेकर आने वाली है! इस फिल्म का रीलोडेड वर्जन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जिसमें 23 मिनट का एक्स्ट्रा फुटेज जोड़ा गया है। नए एक्शन सीक्वेंस और धमाकेदार मोमेंट्स के साथ यह वर्जन आपको और भी एडवेंचर एक्सपीरियंस देगा। ‘पुष्पराज’ के किरदार में अल्लू अर्जुन का अंदाज और भी गहरा होगा।

शाहरुख खान ने हाल ही में दुबई के ग्लोबल विलेज में अपनी नई फिल्म 'किंग' का ऐलान किया, जो एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर होगी। 'पठान' और 'जवान' की सक्सेस के बाद अब शाहरुख 'किंग' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। इवेंट में शाहरुख ने बताया कि वह कुछ महीनों बाद फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे और इस बार वो कुछ ज्यादा नहीं बताएंगे, लेकिन ये फिल्म ऑडियंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट जरूर देगी। वायरल वीडियो में शाहरुख ने मजाक करते हुए कहा, "अब शाहरुख खान एज 'किंग' नजर आएंगे।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने हाल ही में यह खुशखबरी दी कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उनके घर में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। इस जोड़े की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें केएल राहुल अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अथिया ने अपनी बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फुल स्लीव्स ब्लैक टॉप और व्हाइट स्कर्ट पहना है, और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो कमाल का दिख रहा है।

टीवी की गोपी बहू, एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी, ने 2024 में प्यारे से बेटे का स्वागत किया। क्रिसमस के दौरान उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर दी थी, लेकिन अब उन्होंने उसके नाम का खुलासा किया। इंस्टाग्राम पर देवोलीना ने बेटे के नाम 'जॉय' का ऐलान किया, साथ ही नामकरण इवेंट की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं। पोस्ट में देवोलीना रेड फ्लोरल सूट और सिल्वर झुमके में बेहद प्यारी लग रही हैं, जबकि पति शहनवाज भी उनके साथ पोज देते दिखे। वही अब फैंस जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं!

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories