Bollywood News Today | Kriti sanon | Malaika arora | Rasha thadani | Palak Tiwari | 29 Jan 2025 |8Am
रीमा कागती की फिल्म सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव 28 फरवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म मालेगांव के उन कलाकारों की कहानी है, जो कम साधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें सच कर दिखाते हैं। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती के निर्माण में बनी इस फिल्म की पटकथा वरुण ग्रोवर ने लिखी है।
बॉलीवुड की छैयां-छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्टाइलिश डेनिम आउटफिट में देखा गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 51 साल की उम्र में भी मलाइका की खूबसूरती और जवानी देख कर कोई भी हैरान रह जाए! उनकी ये क्लासी और हॉट लुक्स सभी का दिल छू रही हैं।
अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ हाल ही में द्वारका पहुंचीं थी, जहां उन्होंने रुक्मिणी मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले रवीना ने नागेश्वर महादेव और द्वारका जगत मंदिर में भी ठाकुरजी के दर्शन किए। वही टाइट पुलिस सिक्योरिटी में रवीना द्वारकाधीश मंदिर भी पहुंची, जहां उन्होंने पादुका पूजन किया और मुख्य पुजारी ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनकी तीसरी शादी की खबरें। पाकिस्तान में अपने लिए दूल्हा ढूंढ चुकीं राखी ने कहा कि उन्हें वहां से शादी के कई ऑफर मिले हैं और उनमे से एक से शादी कर वह पाकिस्तान की बहू बनने जा रही हैं। राखी ने बताया कि वो अपने कथित बॉयफ्रेंड डोडी खान से पाकिस्तान में शादी करेंगी, जिसका रिसेप्शन भारत में होगा और हनीमून स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड्स में।
नेटफ्लिक्स पर 'स्क्विड गेम' सीजन 2 को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, और इसी बीच सीजन 3 को लेकर बड़ी खबर आई है! शो के निर्माता ह्वांग डोंग-ह्यूक ने गोल्डन ग्लोब्स 2025 में बताया कि सीजन 3 इस साल के अंत तक आएगा। अफवाहों के मुताबिक, सीजन 3, 27 जून, 2025 को भी रिलीज हो सकता है। बता दें की नेटफ्लिक्स ने 27 जनवरी को सीजन 3 का प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें लिखा, "सब चुल-सु को हाय कहो!"
आनंद एल राय, धनुष और ए.आर. रहमान की जोड़ी एक बार फिर दिल को छूने वाली लव स्टोरी लेकर आ रही है। कृति सेनन की गहरी और मिस्टीरियस रोल्स फिल्म को और भी खास बना रही है। शानदार म्यूजिक, इरशाद कामिल के खूबसूरत गीत और यादगार डायलॉग्स से सजी यह फिल्म ऑडियंस को एक एमोशनल जर्नी पर ले जाएगी। बता दें की ये फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में रिलीज होगी।
फिल्म 'सनम तेरी कसम' एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है! हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर ये रोमांटिक फिल्म 7 फरवरी को दर्शकों के सामने फिर से आएगी। 2016 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और अब फैंस की मांग पर इसे फिर से पर्दे पर लाने का फैसला लिया गया है। अब एक बार फिर 'इंदर' और 'सुरु' की कहानी का जादू देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म 'लापता लेडीज', जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है, रिलीज़ होते ही सुर्खियों में रही है. वही 4 अक्टूबर 2024 को जापान में रिलीज़ होने के बाद, ये फिल्म 115 दिनों से भी ज्यादा समय से वहां धूम मचा रही है. और अब 'लापता लेडीज' ने जापान एकेडमी फिल्म प्राइज़ में अपनी जगह बनाई और साबित किया कि भारतीय कहानियां अब पूरी दुनिया में मशहूर हो रही हैं!
बिग बॉस 18 में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। हाल ही में खबरें आईं कि शो के दो मजबूत कंटेस्टेंट, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। शुरुआत में विवियन ने करणवीर को अपना पुराना दोस्त बताया था, लेकिन करणवीर ने दोस्ती से इनकार करते हुए कहा था कि वे केवल फुटबॉल ग्राउंड पर साथ खेलते हैं। अब दोनों के बीच दूरी और भी बढ़ गई है।
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो ब्लैक क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। पलक का लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, खासतौर पर उनकी प्यारी सी स्माइल ने तो सभी का दिल छू लिया। इस स्टनिंग लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/