Advertisment

Bollywood News Today | Aishwarya Rai | Disha Patani | Kareena Kapoor | Pushpa 2 | 12 Dec 2024 | 8 Am

शाहरुख खान और गौरी खान का आलीशान बंगला 'मन्नत' हमेशा चर्चा में रहता है। इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। अब खबर है कि शाहरुख इसे और भव्य बनाने की योजना में हैं।

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Aishwarya Rai | Disha Patani | Kareena Kapoor | Pushpa 2 | 12 Dec 2024 | 8 Am

शाहरुख खान और गौरी खान का आलीशान बंगला 'मन्नत' हमेशा चर्चा में रहता है। इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। अब खबर है कि शाहरुख इसे और भव्य बनाने की योजना में हैं। गौरी ने महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण को घर पर दो और मंजिलें बनाने की अर्जी दी है। फिलहाल 6 मंजिल वाले 'मन्नत' में ये दो मंजिलें जोड़ने पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिज़ी हैं, जिसमें वह दमदार एक्शन करते दिखेंगे। इसी बीच, एक बड़ी खबर सामने आई है कि सलमान साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'RC16' में कैमियो रोल निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता उन्हें इस खास भूमिका के लिए अप्रोच कर चुके हैं। अगर बात बनती है, तो सलमान फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगे।

दुनियाभर में मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन एड शीरन ने अगले साल की शुरुआत में इंडिया टूर का ऐलान किया है। इस टूर में वे पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलोर, शिलांग और चेन्नई जैसे 6 शहरों में परफॉरमेंस देंगे। उनके कॉन्सर्ट की टिकटों की सेल आज, 11 दिसंबर, शाम 4 बजे से शुरू होगी।

उर्फी जावेद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ओरल केयर ब्रांड का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ब्रांड ने उर्फी से एड के लिए कपड़े उतारने के लिए कहा। इस पर उर्फी ने गुस्से में आकर लिखा कि ऐसी बात पहले कभी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि ब्रांड ने सारी हदें पार कर दी हैं और उनकी टीम अब इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही उर्फी ने ब्रांड को चेतावनी भी दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ग्रीन रैप-अप टॉप और बैगी डेनिम जीन्स में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहा है। दिशा का ये ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब पसन्द आरहा है, और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों के बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या, अभिषेक और उनकी बेटी आराध्या एक शादी में प्रियंका चोपड़ा के गाने 'देसी गर्ल' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वही फैंस को उन्हें देखकर खुशी हो रही है और वे वीडियो पर ढेर सारे लाइक्स दे रहे हैं।

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम किया था और वे अक्सर शाहरुख की तारीफ करती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उन्हें पब्लिसिटी के लिए उनका नाम लेने का आरोप लगाते हैं। अब माहिरा ने इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए है कहा कि वे जब भी शाहरुख के बारे में बात करती हैं, तो वो सवालों का जवाब देती हैं, और खुद कभी सामने से उनका नाम नहीं लेतीं।

राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती के मौके पर राज कपूर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। उनकी लेगेसी को आगे बढ़ाने वाले कपूर परिवार ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें करीना कपूर ने शेयर की हैं। पीएम ने तैमूर और जेह के लिए ऑटोग्राफ के साथ खास संदेश भी लिखा, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का 2024 में ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि, मलाइका को अब अक्सर उनके स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ देखा जाता है, जिससे कई अफवाहें उठ रही हैं। वही एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि मलाइका फिलहाल सिंगल हैं और खुश हैं। और राहुल विजय उनके बेटे अरहान के स्टाइलिस्ट हैं, बस यही उनका कनेक्शन है।

यूट्यूबर एल्विश यादव ने आईटी कर्मचारी अतुल सुभाष की आत्महत्या पर हैरानी जताते हुए उनके लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि पुरुषों का मानसिक उत्पीड़न भी बंद होना चाहिए। बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करने वाले अतुल ने अपनी पत्नी निशा सिंघानिया और उसके परिवार द्वारा उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की। वही आत्महत्या से पहले उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो छोड़ा, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए है।

Read More

रणवीर की मां ने दुआ के तीसरे महीने के जन्मदिन पर बाल दान किए

जान्हवी कपूर का ग्रे कोर्सेट-स्कर्ट लुक, परफेक्ट पार्टी स्टाइल

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में 'Stree' और 'Spiderman' की हुई मुलाकात

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 में लीड रोल निभाएंगी पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा?

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories