Bollywood News Today | Ananya Panday | Priyanka Chopra | Anant-Radhika wedding | 14 July 2024 | 8 Am

author-image
By Mayapuri Cut
Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Bollywood News Today | Ananya Panday | Priyanka Chopra | Anant-Radhika wedding | 14 July 2024 | 8 Am

खबर आ रही है की संजय दत्त 'हाउसफुल' फ्रैंचाइजी के 5th पार्ट 'हाउसफुल 5' से जुड़ गए हैं। दरअसल फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक्स पर यह जानकारी दी है और उन्होंने संजू के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करके इसकी अनाउंसमेंट की है।
बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ईशा देओल अब तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जी हाँ ईशा देओल तेलुगू सिनेमा की फिल्म 'हीरो-हीरोइन' में नजर आएंगी। ईशा देओल पिछली बार साल 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'हंटर' में काम करते नजर आई थीं।
साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, कन्नड़ एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे का निधन हो गया है। अपर्णा वास्तारे ने 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। अपर्णा वास्तारे के निधन साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में योग गुरू बाबा रामदेव भी दोनों दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे. इस दौरान बाबा रामदेव और अनंत अंबानी एक साथ गाने की बीट पर थिरकते नज़र आये. और अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे है।
टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर है' की फेमस एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने हाल ही में एक ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में एक बेहद एट्रैक्टिव पोस्ट की हैं. उन्होंने लाइट मेकअप के साथ एक से बढ़कर एक किलर पोज देकर सोशल मीडिया का टेम्परेचर हाई कर दिया. उनकी हॉटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है।
शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है, दरअसल SRK का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छूते नज़र आरहे है जिसके बाद अब फैंस उनके भारतीय संस्कारों की तारीफ करते बिलकुल नहीं थक रहे और जमकर उन पर प्यार बरसा रहे है।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में अनन्या पांडे ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ अनजाने में काफी rude बिहेव किया जिसके बाद से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, डांस करते हुए निक के पीछे से अचानक अनन्या भीड़ को चीरती हुई आती हैं और निक को धक्का देकर साइड कर खुद डांस करने लग जाती हैं। फिर निक पीछे खड़े हो जाते हैं। यह देख रणवीर सिंह उन्हें अपनी तरफ खींचकर ले आते हैं। अब इसी बिहेवियर पर नेटिज़ेंस अनन्या की क्लास लगा रहे है।
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा बीते दिन रिलीज़ हुई थी, लेकिन उनकी फिल्म 'सरफिरा' का पहले ही दिन हाल-बेहाल होगया है, दरअसल, सैकनिल्क के मुताबिक 'सरफिरा' ने रिलीज के पहले दिन महज 2.40 करोड़ की कलेक्शन की है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, ऑफिसियल आकड़ों में बदलाव हो सकता है।बता दें की फिल्म का बजट करीब 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
kim kardishian और khloe kardishian का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, इस वीडियो में किम रेड कलर की ड्रेस में तो khloe बीज कलर की ड्रेस में नज़र आ रही और दोनों ने अपने बालों को फ्लावर्स से सजा रखा है जिसे देख कर साफ़ पता लग रहा है की वो इंडिया में अपना टाइम काफी एन्जॉय कर रही है।
फरहान अख्तर की साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' की रिलीज को 11 साल कम्पलीट हो गए हैं, और एक्टर ने सोशल मीडिया पर सभी से मिले प्यार के लिए उन्हें थैंक्यू कहा है। वही फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर "भाग मिल्खा भाग" की 11th एनिवर्सरी पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

#bollywood news in hindi #bollywood news #shah rukh khan #bollywood gossips #bollywood latest news today #akshay kumar #esha deol #Priyanka Chopra #bollywood #Amitabh Bachchan #Jaya Bachchan #bollywood latest news #sanjay dutt #Farhan Akhtar #Kim Kardashian #Housefull 5 #Ananya Panday #Anant Radhika Wedding #today breaking news #Bollywood News Today | Ananya Panday | Priyanka Chopra | Anant-Radhika wedding | 14 July 2024 | 8 Am #khloe kardishian #bhaag milkha bhaag
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe