Bollywood News Today | Anushka sharma | Rashmika Mandanna | Sunny Deol | Salman | 16 Jan 2025 | 8 Am
विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की फिल्म 'महाराजा', जो 14 जून, 2024 को रिलीज हुई थी, ने दुनियाभर में 110 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि इसका बजट केवल 20 करोड़ था। फिल्म में अनुराग की अदाकारी की जमकर सराहना हुई। हाल ही में, फिल्म के निर्देशक निथिलन स्वामीनाथन ने बताया कि 'बर्डमैन' और 'रिवेनेंट' के डायरेक्टर एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु ने फिल्म देखकर अनुराग को अपनी अगली फिल्म में रोल ऑफर किया!
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट स्टार विराट कोहली की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। अब दोनों जल्द ही अपने अलीबाग स्थित नए घर में गृह प्रवेश करने जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पूजा की तैयारियों और बोट पर बैठे पुजारी को देखा जा सकता है। बता दें, विराट और अनुष्का ने अलीबाग में 13 करोड़ का घर और 19 करोड़ में फार्महाउस खरीदा है।
सलमान खान की पिछली फिल्म 'टाइगर 3' ने दर्शकों का दिल जीता था, और अब वो फिल्म सिकंदर लेकर आ रहे हैं । यह फिल्म एआर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी है और रिलीज़ से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बन गई है। अब हाल ही में IMDb ने 2025 की मोस्ट अवेटेड भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिसमें 'सिकंदर' ने फर्स्ट पोजीशन हासिल की है। वही अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है!
सनी देओल और वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में बिज़ी हैं, जो 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी। वही हाल ही में सेना दिवस के मौके पर दोनों ने जवानों से मुलाकात की और उनके साहस और बलिदान को सलाम किया। सनी ने इंस्टाग्राम पर 'भारत माता की जय' का नारा लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जबकि वरुण ने असली नायकों का सम्मान करते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ इन दिनों इंडिया में हैं। हाल ही में दोनों वृंदावन पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। वही अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दोनों श्री राधा वल्लभ मंदिर में एक साथ दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बच्चे नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने गुरुदेव का आशीर्वाद जरूर लिया।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'VD12' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और यह 28 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद, फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध होगी। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है, लेकिन इसका टाइटल अभी तक रहस्य बना हुआ है।
मेधा शंकर ने हाल ही में अपनी ब्लू हॉट ड्रेस में खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका स्टाइल देख कर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। ब्राइट ब्लू, कट वाली ड्रेस में मेधा का अंदाज एकदम शानदार था, और उनकी स्टाइलिश बालों की सेटिंग ने फोटोज को और भी आकर्षक बना दिया। कैमरे के सामने उनके सेक्सी पोज़ ने सबका दिल छू लिया और फैंस को बेहद पसंद आए।
अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में नव्या गुजरात के कच्छ के सफेद रण में वेकेशन एंजॉय करती नजर आईं। व्हाइट ट्रैक सूट और बिना मेकअप में नव्या का सादगी भरा अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आया। इस दौरान उनकी मां श्वेता बच्चन ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "तुम अकेली गई हो?" नव्या की यह सादगी और खूबसूरती फैंस को खास लगी।
टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता की नानी का 11 जनवरी 2025 को निधन हो गया, जिससे वह पूरी तरह से टूट गईं हैं। टीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नानी के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर टीना ने प्यार भरे शब्दों में अपनी नानी को श्रद्धांजलि दी, और लिखा, "मैंने अपना दिल का टुकड़ा खो दिया।" अब उनके इस दुखद समय में फैंस भी उन्हें कॉन्सोलेशन दे रहे हैं।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी शादी के बाद पहली बार पोंगल मनाते हुए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नागा ने शोभिता को अपनी "विशाखा क्वीन" बताया और उनकी संक्रांति की तस्वीरें शेयर की, जिसमें नागा गोल्डन कुर्ता और शोभिता लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। वही इस प्यारी फोटो के साथ नागा ने लिखा, “पंडुगा वाइब्स मेरी रानी शोभिता के साथ।” और अब फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
रणबीर कपूर ने बताया, ऋषि कपूर ने इस वजह से लगाई थी संजय दत्त को डांट
Phool Aur Kaante फिल्म के लिए अजय देवगन नहीं, अक्षय थे पहली चॉइस