Bollywood News Today | Deepika Padukone | Malaika Arora | Alia Bhatt | 28th June 2024 | 8 AM

author-image
By Mayapuri Cut
Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Bollywood News Today | Deepika Padukone | Malaika Arora | Alia Bhatt | 28th June 2024 | 8 AM

अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' से वरुण धवन की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें अभिनेता का धांसू अवतार दिख रहा है। इस फिल्म में वरुण जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। बता दें की 'बेबी जॉन' में वरुण की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ बनी है।

खबर है की इंडिया की सबसे वायलेंट फिल्म' के लिए मेकर्स ने रियल ट्रेन बना डाली है, मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैसे फिल्म के लिए प्रोडक्शन टीम ने एक ट्रेन बना डाली. बता दें की ट्रैन सेट बनाने का विद्ये ऑडियंस को काफी पसंद आरहा है और वो लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता रितेश देशमुख की पहली वेब सीरीज 'पिल' का ट्रेलर जारी हो चूका है, और रितेश ने एक बार फिर अपनी उम्दा अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। बता दें की 'पिल' का प्रीमियर 12 जुलाई, 2024 से जिओ सिनेमा पर होने जा रहा है।

बीते दिन रिलीज़ हुई कल्कि 2898 AD फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, डिस्टोपियन-थ्रिलर कथित तौर पर रिलीज के कुछ घंटों के भीतर कई illegal वेबसाइटों पर फ्री डाउनलोड के लिए एचडी में ऑनलाइन लीक हो गई थी। इस लीक से कल्कि 2898 AD की पूरी कास्ट और क्रू को बड़ा झटका लगा है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर आजकल जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि बीते दिन भी राहा को अपनी नानी के घर स्पॉट किया गया। हाल ही में राहा का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राहा नीली फॉक पहने काफी क्यूट दिख रही हैं उनकी नैनी उनका सामान लेकर महेश भट्ट के घर जा रही हैं।

खबर है की सोनाक्षी बहुत पहले ही ज़ाहिर इक़बाल से सगाई कर चुकी थी, दरअसल सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह तस्वीर साल 2022 की है। इस तस्वीर में वह अपनी रिंग फिंगर की डायमंड रिंग दिखाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक और शख्स भी है जिसका हाथ वह पकड़े खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी बेहद खुश दिख रही हैं।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में संसद में एक दिल को छू लेने वाला पल शेयर किया। एक वीडियो में दोनों नेताओं को 'लो फाइव' के साथ गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है .

अरबाज खान की वाइफ शूरा ने हाल ही में लंदन में अपने डांस का जलवा दिखाया है, दरअसल एक वायरल वीडियो में शूरा को टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में डांस करते और एन्जॉय करते देखा जा सकता है। वही शूरा ऑडियंस की भीड़ में खुद में ही डूबी दिख रही हैं।

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM बनने के बाद पवन कल्याण ने 11 दिनों का उपवास शुरू किया है, जी हाँ अब वे अपने राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए वाराही विजया दीक्षा ले रहे हैं. यह दीक्षा बुधवार 26 जून से शुरू हुई है और 11 दिनों तक चलेगी। जिसकी वजह से 11 दिनों तक उनका उपवास रहेगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में मलाइका ब्लैक टॉप और बेबी पिंक कलर के जॉगर्स में नज़र आरही हैं, वही वीडियो में बड़े ही स्टाइल से अपने बाल बांधती नज़र आरही है, जिसे देख कर फैंस उनके दीवनाए हो गए है।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms

★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/

★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/

★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag

★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/

★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

#bollywood news in hindi #bollywood news #malaika arora #bollywood gossips #bollywood latest news today #alia bhatt #akshay kumar #Sonakshi Sinha #bollywood #Kangana Ranaut #Deepika Padukone #Amitabh Bachchan #Mayapuri Cut #bollywood latest news #Varun Dhawan #bollywood news today #anant ambani wedding card #today breaking news #kalki 2898 ad #Bollywood News Today | Deepika Padukone | Malaika Arora | Alia Bhatt | 28th June 2024 | 8 AM #Bollywood News Today 28th June 2024
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe