Bollywood News Today | Deepika Padukone | Rashmika Mandanna | Malaika arora | 10th Dec 2024 | 8 Am
हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर बेटी दुआ के साथ अकेले देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस मीडिया से अपनी बेटी का चेहरा छिपाती दिखीं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका अपनी बेटी को सीने से चिपकाई नजर आ रही हैं। बता दे की एक्ट्रेस ने 8 सितंबर, 2024 को बेटी को जन्म दिया था।
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस टीजर में सोनू सूद के दमदार एक्शन शॉट्स और जैकलीन फर्नांडीस की अहम भूमिका दिखी। वही फिल्म में एक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा, जिससे फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ग्रे क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं. उनके खुले शॉर्ट हेयर, हैट और लाइट मेकअप के साथ पोज ने फैंस का दिल जीत लिया है. वही दिव्या की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है.
मनोज बाजपेयी जल्द ही फिल्म 'डिस्पैच' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। और अब 'डिस्पैच' की रिलीज से पहले मनोज ने अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक राम गोपाल वर्मा से हाथ मिलाया है। बता दें की इससे पहले दोनों 1998 की फिल्म 'सत्या' में साथ काम कर चुके हैं।
कॉमेडियन सुनील पाल की किडनैपिंग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल सीसीटीवी फुटेज में किडनैपरों को जेवर खरीदते हुए देखा गया, जो उन्होंने सुनील की किडनैपिंग के बाद मांगी गई 8 लाख रुपये की फिरौती से खरीदे। पुलिस ने बताया कि पैसे ज्वेलर के खाते में ट्रांसफर किए गए थे, और फिर मेरठ में सोने-चांदी के आभूषण खरीदे गए। अब पुलिस किडनैपरों की पहचान करने में जुटी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, और अब निर्माताओं ने 'द गर्लफ्रेंड' का टीजर जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस टीजर को विजय देवरकोंडा ने अपनी आवाज दी है। बता दें की 'द गर्लफ्रेंड' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राजकुमार राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म "स्त्री 3" को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन इसमें समय लगेगा। वे जल्दबाजी में नहीं हैं और अच्छी तरह से तैयारी के बाद इसे लाएंगे। राजकुमार ने यह भी बताया कि स्त्री 2 बनाने में छह साल लगे थे, इसलिए अब वे कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट में स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ नजर आईं। अब राहुल ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें 'विद यू' लिखा था। दोनों की ये तस्वीर अब वायरल हो गई है। वही इसके बाद फैंस ने दोनों के डेटिंग की अफवाहें फैलानी शुरू कर दी, लेकिन दोनों ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
उर्फी जावेद इस बार अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक इवेंट में सिंपल ब्लू साड़ी पहनी, जो उनके आम स्टाइल से काफी अलग थी। कैमरे के सामने पोज़ देते वक्त उर्फी साड़ी से खुद को कवर करती नजर आईं, जो लोगों को पसंद आया। एक यूजर ने उनकी साड़ी लुक की तारीफ की और बॉडी पार्ट्स कवर करने के तरीके को सराहा।
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हाल ही में एक इवेंट में वाइट चमकदार साड़ी और डीप नैक ब्लाउज में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को सिर्फ इयररिंग्स के साथ मिनिमल रखा। साथ ही उनके कर्वी फिगर को देखकर फैंस उनके हुस्न की कमेंट सेक्शन में लगातार तारीफ कर रहे हैं। वही निया का ये लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
Sunny Deol की फिल्म Jaat का टीजर आउट
Shah Rukh Khan ने खुद को क्यों बताया 'आधा-अनाथ'
भूमि पेडनेकर ने बैंड बाजा बारात के लिए रणवीर सिंह के ऑडिशन को किया याद