Bollywood News Today | Disha Patani | Janhvi Kapoor | Aishwarya Rai Bachchan | 12 Sep 2025 | 8 Am
1)- 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का नया गाना 'तेनु की पता' रिलीज हो गया है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज़ दी है. गाने में मनोज पहवा का धाकड़ अंदाज़ दिख रहा है. इस गाने में बादशाह और मनोज के बीच फाइट ससेने भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर 18 सितंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा।
2)- हाल ही में बॉलीवुड के दो उभरते कलाकार ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने टोरोंट फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म होमेबोउन्द के प्रीमियर के लिए शरीकत करी. जहा से उनके कई वीडियोस और फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. एक तरफ जहा ईशान बेहद कूल अंदाज़ में नज़र आई तोह वही दूसरी तरफ जाह्नवी ने भी वाइट गाउन में सभी का दिल जीत लिया.
3)- मेकर्स ने आवारापन 2 बनाने का निर्णय लिया है. खास बात यह है कि इस बार भी इमरान हाशमी अपने मशहूर किरदार शिवम पंडित के रूप में नज़र आएंगे. हालांकि, इस सीक्वल का निर्देशन मोहित सूरी नहीं बल्कि नितिन कक्कड़ करेंगे, जबकि निर्माण का जिम्मा फिर से मुकेश भट्ट के हाथों में है. इस बार फिल्म की हीरोइन के रूप में दिशा पाटनी को कास्ट किया गया है.
4)- 'रंगीला' एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, वो भी नए अंदाज और रंग में। निर्देशक ने खुद इस बात की जानकारी दी है। निर्देशक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'रंगीला' का पोस्टर साझा किया और लिखा, 'रंगीला 4K डॉल्बी में री-रिलीज हो रही है।
5)-बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से उनके व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन और फर्जी वेबसाइटों द्वारा उनके नाम और छवि के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने ऐश्वर्या के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कहा कि इस तरह का दुरुपयोग न केवल ऐश्वर्या को आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनकी गरिमा, प्रतिष्ठा और साख पर भी गहरी चोट करता है।
6)-फिल्म एक था टाइगर को एक बार फिर सिनेमाघरों में दिखाने की योजना बन रही है, ताकि नई और पुरानी पीढ़ी दोनों अनुभव कर सकें कि कैसे ये स्पेशल मूवी बनी थी। री-रिलीज का मकसद पुराने फैंस को याद दिलाना और उन लोगों को वो अनुभव देना है जो पहली बार नहीं देख पाए थे। इस पहल से बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघरों में एक हल्की-फुल्की उत्सुकता महसूस हो रही है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज की कोई आधिकारिक डेट नहीं आई है मगर उत्साह बरकरार है।
7)-: प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "Culpa Nuestra" (Our Fault) का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया है, जिसने कुछ ही घंटों में लाखों दर्शकों का ध्यान खींच लिया. फिल्म की कहानी नोआ और निक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता प्यार और दर्द के बीच झूलता रहा है. 16 अक्टूबर को यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 240 से अधिक देशों में एक साथ रिलीज़ होगी.
8)-'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज को कैप्टेंसी टास्क के लिए एक-दूजे से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। टास्क के दौरान बसीर ने अभिषेक को "लूजर" कहा। इसके बाद दोनों हाथापाई के लिए आगे बढ़ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को दूर रहने की चेतावनी देते नजर आए। बसीर-अभिषेक की कहासुनी को बढ़ता देख 'बिग बॉस' के घरवाले ने दोनों को रोक दिया। प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।
9)-कॉमेडियन कपिल शर्मा अब एक नई वजह से सुर्खियों में आए हैं। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमेय खोपकर ने कपिल को चेतावनी दी है कि उनके शो में मुंबई का जिक्र बॉम्बे के तौर पर करना बंद किया जाए। MNS का कहना है कि 1995 में महाराष्ट्र सरकार और 1996 में केंद्र सरकार द्वारा बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई किया गया था, इसके बावजूद शो के होस्ट से लेकर सितारे और राजनेता तक बॉम्बे बोलते हैं।
10)-71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 1 अगस्त को हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन 23 सितंबर, 2025 को शाम 4 बजे होगा। हमेशा की तरह इस साल भी यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा।
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
Tags : akshay kumar | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/