Advertisment

Bollywood News Today | Jacqueline Fernandez | Shraddha Kapoor | Priyanka Chopra | 9 July 2025 | 8 Am

1)-अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म 'सैयारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिससे एक फ्रेश फिल्मी जोड़ी ने एंट्री मारी है। इस कहानी में रोमांस, आशिक, आशिकी, जुनून, म्यूजिक और नफरत जैसा सबकुछ है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Jacqueline Fernandez | Shraddha Kapoor | Priyanka Chopra | 9 July 2025 | 8 Am

1)-अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म 'सैयारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिससे एक फ्रेश फिल्मी जोड़ी ने एंट्री मारी है। इस कहानी में रोमांस, आशिक, आशिकी, जुनून, म्यूजिक और नफरत जैसा सबकुछ है। कई जगह अहान 'रॉकस्टार' के रणबीर कपूर नजर आते हैं। करीब 2 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में प्यार, रोमांस, जुनून और नफरत सब देखने को मिल रहा है। यंगस्टर्स के प्यार की इस कहानी से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में कदम रखा है।

2)- सलमान ने एक नई तस्वीर शेयर कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसके बाद से लोग सुपरस्टार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। भाईजान के इस लेटेस्ट लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सलमान खान इस नई तस्वीर में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो में एक्टर हल्की दाढ़ी और मूंछ के साथ काला चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। अब इस नए लुक के सामने आने के बाद से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि हो सकता है कि फिल्म की शूटिंग चल रही हो इसलिए भाईजान इसी लुक में नजर आ रहे हैं।

3)- शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 10 साल हो गए हैं। कपल ने साल 2015 में 07 जुलाई को एक-दूजे का हाथ थामा था। एक दशक के इस साथ का शाहिद और मीरा ने जश्न मनाते हुए कुछ पुरानी यादें तस्वीरों के माध्यम से ताजा की हैं। मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। और कैप्शन में लिखा है, 'दस साल बाद भी तुम वैसे ही हो और हमेशा रहोगे। तुम और मैं और अब हम'। मीरा राजपूत ने उन पलों की अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जब उनके परिवार का विस्तार हुआ।

4)- सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस का नया गाना 'दम दम' देखा, तो दिल के अरमान जाग उठे। उसने जेल से अपनी 'बेबी' जैकलीन के नाम एक चिट्ठी लिखी और बताया कि हर सीन और लाइन उसे उनके प्यार की याद दिलाती है। इसमें उसने एक बार फिर जैकलीन के लिए अपना हाल-एज-दिल बयां किया और बताया कि कैसे गाने की लाइनें उसकी और जैकलीन का हाल बताती हैं। फरवरी में सुकेश ने जैकलीन को 'बेबी गर्ल' बुलाते हुए 'लापता लेडीज' का गाना 'सजनी' डेडिकेट किया था। और अब 'दम दम' पर उसका दिल आ गया है।

5)-एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस वक्त राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कोने में रिकॉर्डिंग करते हुए दिखाई दिए थे। अब इन दोनों को प्लेन में साथ देखा गया। जिसका भी वीडियो वायरल हुआ। मगर इस पर रवीना टंडन भड़क उठीं। उन्होंने एयरलाइन के क्रू मेंबर को फटकार लगाई है। क्योंकि उसने बिना पूछे, चुपके से उनका वीडियो बनाया है।

6)-अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज को चार दिन हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग को ऑफिशियल कंफर्म कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेट्रो इन दिनों रिलीज के करीब 50 दिन बाद यानी अगस्त के आखिरी या सितंबर की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

7)- प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की बहन अर्पिता खान एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों की दोस्ती अब एक बार फिर देखने को मिली है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मालती और आयत हाथों में हाथ डाले चल रही हैं। दोनों बच्चियों की मासूमियत और दोस्ती को देख सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा कि 'हमारी बेटियां बेस्ट फ्रेंड्स जैसी हैं।'

8)- मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर गीतकार शिवा शक्ति दत्ता इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 92 की उम्र में आखिरी सांस ली। गीतकार होने के साथ-साथ शिवा शक्ति तेलुगु सिनेमा से बतौर पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता भी थे। इस दुखद खबर के आने के बाद से इंडस्ट्री से जुड़े लोग और प्रशंसक दिवंगत गीतकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्होंने 'बाहुबली' और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गाने में आप्मा महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

9)- बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने पति शेन ग्रेगोइरे के साथ फिर से शादी कर ली है। उन्होंने इस बार न्यूयॉर्क में क्रिश्चियन वेडिंग की है। इस खास मौके पर उन्होंने सासू मां की 30 साल पुरानी वेडिंग ड्रेस पहनी थी। इससे पहले दोनों ने दिसंबर 2024 में मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। एक बार फिर उन्होंने अपने प्यार का जश्न मनाने का फैसला किया। इस वेडिंग सेरेमनी की फोटोज वायरल हो रही हैं।

10)- नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टेज परफॉर्मेंस की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका आउटफिट देख फैंस हैरान रह गए. सफेद टॉप के ऊपर ब्लू कलर की ब्रा और दो-दो ट्रैकपैंट्स की लेयर में नजर आईं रही हैं. नेहा अपनी इन तस्वीरों को कारण जमकर ट्रोल कर रही हैं. इस तस्वीरों के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा- माई पूकी लाबूबू के साथ फैब साउंड चेक... न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बेंगलुरु के लिए आज रात प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं!

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Siva Shakti Datta Dies: बाहुबली और RRR जैसी फिल्मों के गीत लिखने वाले गीतकार शिवा शक्ति दत्ता का हुआ निधन

Saiyaara Trailer Out: प्यार और मुकाम पाने के लिए खुद से लड़ते दिखे Ahaan Panday, ‘सैय्यारा’ का ट्रेलर आउट

SS Rajamouli की SSMB29 में Mahesh Babu के पिता की भूमिका में नजर आएंगे R Madhavan, Vikram ने ठुकराई भूमिका

Kajol ने फिल्म 'Kuch Kuch Hota Hai' की आलोचना पर दिया बयान, कहा-'हमारे वक्त के लिए सही थी'

Tags : akshay kumar | Salman Khan | Shahrukh Khan | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Vicky Kaushal | Diljit Dosanjh | Sreeleela | malaika arora | sharvari wagh | Janhvi Kapoor | Rashmika Mandana | oday breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Advertisment
Latest Stories