Advertisment

Bollywood News Today | Janhvi Kapoor | Kajol | Sanya Malhotra | Salman Khan | 11 Sep 2025 | 8 Am

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'पनवाड़ी' रिलीज हो गया है। 'पनवाड़ी' के गाने में वरुण और जाह्नवी एक साथ जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Janhvi Kapoor | Kajol | Sanya Malhotra | Salman Khan | 11 Sep 2025 | 8 Am

Advertisment

1)- 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'पनवाड़ी' रिलीज हो गया है। 'पनवाड़ी' के गाने में वरुण और जाह्नवी एक साथ जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। गाने में इस जोड़ी की भी झलक दिख रही है। इस गाने को कई बेहतरीन सिंगर्स ने अपनी आवाज़ दी है.

2)-अमेजन प्राइम वीडियो के नए टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है। खास बात यह है कि इस की रिलीज़ तारीख से भी पर्दा उठ गया है, जिसकी जानकारी निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा कर के दी है। काजोल और ट्विंकल के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' का प्रीमियर 25 सितंबर, 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

3)- 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच हाथापाई होती दिख रही है। मृदुल और शहबाज के लड़ाई से 'बिग बॉस' के घर में काफी तनाव में दिख रहा है। प्रोमो में मृदुल और शहबाज को एक-दूजे को मारने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों हाथापाई के लिए आगे बढ़ जाते हैं। इत्तेफाक से वहां मौजूद घरवालों ने दोनों को रोक लिया। प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।

4)-हाल ही में बहुमुखी अभिनेता अली फज़ल को, ब्रिटिश संसद सदस्य एलिस मैकडोनाल्ड ने अपनी आने वाली अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म 'रूल ब्रेकर्स' की स्क्रीनिंग के लिए विशेष निमंत्रण प्रदान किया गया। अली फज़ल ने सांसद एलिस मैकडोनाल्ड के साथ ब्रिटिश संसद में अपनी अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म रूल ब्रेकर्स की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत की और अब वे वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं।

5)-हाल ही में अनुपम खेर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने दर्शकों, कलाकारों और क्रू के साथ मिलकर फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ देखी. अनुपम खेर ने अपने अनुभव को भावनात्मक और प्रभावशाली शब्दों में व्यक्त करते हुए फिल्म की गहराई और संदेश की सराहना की, साथ ही इसे सिनेमा का एक यादगार अध्याय बताया.

6)-संजय कपूर की 3 हजार करोड़ी संपत्ति पर विवाद बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। उन्होंने अपनी सैतेली मां प्रिया सचदेव पर वसीयत में जालसाजी का आरोप लगाया है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया को 2 हफ्ते में संपत्तियों की एक सूची देने का आदेश दिया है। अब प्रिया को समन जारी किया गया है।

7)-हीरादास मुरली उर्फ रैपर वेदान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को वेदान की गिरफ्तारी दुष्कर्म से संबंधित मामले में हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक थ्रिक्काकारा पुलिस ने घंटों पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से वेदान की गिरफ्तारी दर्ज की। हालांकि, उनके जल्द ही रिहा होने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले महीने के आखिर में केरल उच्च न्यायालय ने उन्हें इस मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी।

8)-निर्देशक चंदू मुंडेटी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'वायुपुत्र' का पहला पोस्ट शेयर किया। इस पोस्टर में भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान की तस्वीर साफ नजर आ रही है। वह पीठ घुमाए खड़े हैं और पूरा दृश्य आग की लपटों की वजह से और भी ज्यादा खौफनाक लग रहा है। पोस्टर में हनुमान को एक पहाड़ पर खड़े दिखाया गया है, जो लंका को जलते देख रहे हैं। अब इस 3डी एनिमेटेड फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्ससितेड हो गए है.

9)-ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अक्षय और ट्विंकल जोकर दीखते हुए ताश के पत्ते के कट आउट में खड़े होकर फोटो खिंचा रहे हैं। तस्वीर में ट्विंकल जोकर वाली नकली नाक भी लगाए हुए हैं। जबकि अक्षय एक अजीबोगरीब ब्लैक चश्मा लगाए हुए हैं और उस पर ताश भी बने हुए हैं। फैंस को उनका यह अंदाज़ काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

10)-अनुराग कश्यप कल 53 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म 'डकैत' की टीम ने एक खास वीडियो साझा किया है। इसके साथ टीम ने अनुराग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सामने आए वीडियो में अनुराग का धाकड़ अवतार दिख रहा है। इसमें उनके जोरदार एक्शन दृश्य भी शामिल हैं। वह फिल्म की शूटिंग करते दिख रहे हैं।

Read More

Marvel Avengers Doomsday: रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'एवेंजर्स डूम्सडे' में होगा धमाल, थॉर, हल्क, ब्लैक विडो संग सुपरहीरोज की वापसी

Coolie OTT Release Date: सुपरस्टार Rajinikanth की 'कूली' की OTT पर हुई एंट्री, जानिए कब और कहां देखें फिल्म?

Shah Rukh Khan-Deepika Padukone: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को कार विज्ञापन मामले में मिलीराहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने FIR पर लगाई रोक

Varun Tej और Lavanya Tripathi के घर जल्द गूंजी किलकारी, चाचा चिरंजीवी ने बेटे के लिए भेजा ढेर सारा प्यार

Tags : sharvari wagh | akshay kumar | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories