Bollywood News Today | Janhvi Kapoor | Parineeti Chopra | Rhea Chakraborty | 5 Oct 2025 | 8 Am
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाई की तस्वीरें पहली बार सामने आई हैं। अंशुला ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपूर परिवार के कई सारे प्यारे मूमेंट कैद हुए हैं। ये तस्वीरें अंशुला की गोर धने समारोह की हैं। गोर धने एक गुजराती प्री-वेडिंग समारोह है जो सगाई जैसा ही होता है। इन तस्वीरों में अंशुला के परिवार के साथ जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के साथ हाल ही में 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया है, क्योंकि यह धोखाधड़ी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उनके ड्राइवर नरेश सिंह और एक पेट्रोल पंप कर्मचारी अरुण सिंह ने मिलकर की। नरेश सिंह ने फरहान अख्तर के नाम पर जारी तीन अलग-अलग कार्डों पेट्रोल पंप कर्मचारी की मदद से गलत तरीके से इस्तेमाल किया था।
एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए सुनील पाल ने आर्यन खान के शो की तुलना बॉलीवुड के प्रति उनकी जिम्मेदारी के नजरिए से की। उन्होंने कहा, 'जिस बॉलीवुड ने आपके पिता, शाहरुख खान को इतना बड़ा सुपरस्टार बनाया, उसी बॉलीवुड की आलोचना आप इस तरह क्यों कर रहे हैं।' सुनील पाल का मानना है कि आर्यन ने उस उद्योग का मजाक उड़ाकर अपनी पहली फिल्म में गलती की, जिसने उनके पिता को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा नाम बनाने में मदद की।
बॉलीवुड के खान परिवार में जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं. दरअसल सलमान खान के भाई और एकटर अरबाज खान की वाइफ शूरा प्रेग्नेंट हैं. जो 4 अक्टूबर को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी थी. शूरा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां से एक वीडियो भी सामने आया है. कभी भी वो अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं. नन्हे मेहमान के लिए अरबाज के साथ उनकी पूरी फैमिली काफी एक्साइटिड है.
बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल अपने नए लुक को लेकर खूब चर्चा में हैं. उनका नया मूछों वाला लुक फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है. हाल ही में विक्की येलो शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में नजर आए. उन्होंने अपना लुक गॉगल्स से कंप्लीट किया. मूंछों में विक्की का स्वैग देखने वाला था. उन्होंने पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए. आपको बतादे विक्की कौशल जल्द ही पापा बनने वाले हैं. हाल ही में कैटरीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है.
रिया चक्रवर्ती को लगभग पांच वर्षों के बाद उनका पासपोर्ट मिल गया है इंस्टाग्राम पर रिया चक्रवर्ती ने अपने कठिन वक्त और 'अनगिनत संघर्षों' को याद करते हुए कहा कि इस दौरान 'धैर्य' ही उनका एकमात्र पासपोर्ट था। अपने संदेश के साथ, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा 'पिछले पांच वर्षों से धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था। अनगिनत संघर्ष। अनंत आशा। आज, मेरे हाथ में फिर से मेरा पासपोर्ट है। अध्याय 2 के लिए तैयार!'
परिणीति चोपड़ा के पॉडकास्ट 'फेक टॉक शो' में उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा पहले मेहमान बनकर आए। इस दौरान परिणीति ने उनसे कई मजेदार सवाल किए। राघव चड्ढा ने भी परिणीति से सवाल किए। यह पॉडकास्ट काफी मजेदार रहा। बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा ने साल 2023 में शादी रचाई। कपल जल्द ही अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगे। हाल ही में परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया।
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का हाल ही में थिएटर में शानदार नजारा देखने को मिला। दरअसल मुंबई के एक थिएटर में फिल्म दिखाई जा रही थी कि तभी वहां फिल्म की स्टारकास्ट सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ पहुंच गए। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद दर्शक स्टार्स के साथ तस्वीरें क्लिक कराते हुए नजर आए। थिएटर का माहौल देखने लायक था। इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शोएब मलिक और उनकी तीसरी पत्नी सना जावेद के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वे जल्द ही एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा कर सकते हैं. शोएब मलिक और सना जावेद ने जनवरी 2024 में अपने निकाह की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था. शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की फोटो पोस्ट की. उन्होंने सना जावेद के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, और उसने हमें जोड़ियों में बनाया'.
50-60 के दशक की चर्चित अदाकारा संध्या शांताराम के निधन की सूचना मिली है। 94 साल की उम्र में इस अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बतादे संध्या शांताराम ने 50 और 60 के दशक में वी. शांताराम की कई फिल्मों में अभिनय किया। आज भी 'झनक झनक पायल बाजे', 'दो आंखें बारह हाथ', 'नवरंग' और मराठी फिल्म 'पिंजरा' के लिए संध्या शांताराम को याद किया जाता है। शनिवार को उनके निधन की सूचना मिली थी।
Tags : Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
Nafisa Ali: स्टेज 4 कैंसर से जूझ रही नफीसा अली, कीमो से झड़ने लगे बाल
Tanmay Bhat: 665 करोड़ नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर बने तन्मय भट्ट
Elvish Yadav: Salman Khan ने सांप जहर केस पर एल्विश यादव को किया ट्रोल
Sshura Khan: पापा बने Arbaaz Khan, पत्नी शूरा ने बेटी को दिया जन्म
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)