Bollywood News Today | Janhvi Kapoor | Shehnaaz Gill | Malaika arora | Kangana | 21 Jan 2025 | 8 Am
मशहूर अभिनेता योगेश महाजन, जिन्होंने हिंदी टीवी शोज़ और मराठी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दिल जीता, अब हमारे बीच नहीं रहे। वह धारावाहिक 'शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव' की शूटिंग के लिए होटल में ठहरे हुए थे। शनिवार रात को शूटिंग के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, और रविवार सुबह उनकी बॉडी होटल रूम में मिली। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से उनकी मौत की पुष्टि की। अभिनेता की मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है, और उनके परिवारवाले गहरे और दोस्त सदमे में हैं।
कंगना रनौत की फिल्म *इमरजेंसी* को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे है। इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए कंगना ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। लेकिन पंजाब में इसे रिलीज नहीं होने दिया गया, जिससे एक्ट्रेस काफी दुखी हैं। अब सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कंगना ने अपना दुःख ज़ाहिर किया है और कहा की आपने फिल्म को इतना प्यार दिया, इसका आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम हैं, लेकिन दुख है कि मेरी फिल्म पंजाब में रिलीज नहीं हो पाई।
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई ट्रेडिशनल फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो ब्लैक साड़ी और ऑफ-व्हाइट ब्लाउज में गज़ब की लग रही हैं। उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी के तौर पर सिर्फ एक लाइट ग्रीन नेकलेस पहना है, जो उनके लुक को और खास बना रहा है। मेकअप भी बेहद सटल और नेचुरल रखा गया है। इन फोटोज में मलाइका की सादगी और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस दिख रहा है, जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
रविवार रात मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले के धमाकेदार कंसर्ट में बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने परिवार संग शिरकत की। श्रेया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जताई। उनके साथ पति शिलादित्य मुखर्जी और 70 साल के पिता बिश्वजीत घोषाल भी मौजूद थे। "अ स्काई फुल ऑफ स्टार्स," "फिक्स यू," और "पैराडाइज" जैसे गानों पर श्रेया झूमती नजर आईं।
बिग बॉस फेम और पंजाबी स्टार शहनाज़ गिल ने हाल ही में अपनी गॉर्जियस फोटोज से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इन तस्वीरों में शहनाज़ ने ब्लिंगी डेनिम क्रॉप टॉप और स्टाइलिश जीन्स पहनी है, जो उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बना रहा है। उनका यह अंदाज़ फैंस को दीवाना बना रहा है, और कमेंट्स में तारीफों की बौछार हो रही है। शहनाज़ का ये फैशन स्टाइल आपको भी इंस्पायर कर देगा!
खबर है कि 27 वर्षीय यूट्यूबर राहुल टिकी का सड़क हादसे में निधन हो गया। 16 जनवरी की रात, जब वह अपनी पत्नी को मायके से लेने जा रहे थे, तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए उनका बैलेंस बिगड़ गया। उनकी बाइक सड़क के मीडियन से टकराई और वह करीब 50 मीटर तक घसीटते चले गए। अब राहुल की याद में इंस्टाग्राम पर एक भावुक ट्रिब्यूट वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उन्हें 'स्ट्रेस बस्टर' बताया गया।
भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ब्लू प्रिंटेड आउटफिट में मोनालिसा का स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और तारीफों की बौछार कर रहे हैं। मोनालिसा का ये कूल और ग्लैमरस लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी वाह कहे बिना नहीं रह पाएंगे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की नयी फिल्म 'परम सुंदरी' की अनाउंसमेंट हो चुकी है। सिद्धार्थ ने केरल के खूबसूरत बैकवाटर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सेट से एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें केरल की अद्भुत नेचुरल खूबसूरती नजर आ रही है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस नजारे को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, नमस्कारम केरल। पहले दिन के इस दिलकश एक्सपेरिएंस ने फैंस का दिल जीत लिया है।
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का नया लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वायरल वीडियो में तेजस्वी मैरून क्रॉप टॉप और स्लिट वाली मल्टीकलर स्कर्ट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। फैंस उनके इस अंदाज पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और वीडियो पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। तेजस्वी का ये स्टाइलिश लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपना गॉर्जियस रानी लुक शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। मस्टर्ड स्टाइलिश ब्लाउज और ब्लैक-गोल्डन लहंगे में हैवी ज्वेलरी के साथ प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। प्रियंका के इस अवतार को उनके फैंस खूब सराह रहे हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/