Bollywood News Today | Kangana Ranaut | Sonakshi Sinha | Rashmika Mandanna | 14th Jan 2025 | 8 Am
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'धूम' के अगले पार्ट, 'धूम 4' को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही हैं। अब खबर आई है कि रणबीर कपूर फिल्म में नजर आएंगे और उनकी एंट्री पक्की हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होगी। इसके अलावा, फिल्म में एक दक्षिण भारतीय सुपरस्टार खलनायक का किरदार निभाएंगे, और रणबीर के साथ दो अदाकाराएं भी मुख्य भूमिका में होंगी।
राजकुमार हिरानी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'प्रीतम पेड्रो' में विक्रांत मैसी एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। पहले उन्हें मुख्य नायक के रूप में कास्ट किया गया था, लेकिन अब वे सीरीज में खलनायक का रोल निभाएंगे। इस बदलाव के पीछे विक्रांत की खलनायक की भूमिका में दिलचस्पी और शेड्यूलिंग कनफ्लिक्ट हो सकते हैं। अब देखना ये है कि उनका नया किरदार कितना दिलचस्प होता है!
नेटफ्लिक्स ने भारत और पाकिस्तान के बीच हिस्टोरिकल क्रिकेट राइवलरी पर बेस्ड नई डॉक्यूमेंट्री "द ग्रेटेस्ट राइवलरी: इंडिया बनाम पाकिस्तान" की अनाउंसमेंट की है, जो 7 फरवरी को रिलीज होगी। इस डॉक्यूमेंट्री में दोनों देशों के बीच हुए यादगार मुकाबलों की झलक मिलेगी, साथ ही खिलाड़ियों की संघर्षपूर्ण कहानियां और दोनों देशों के फैंस का गहरा जुनून भी दिखाया जाएगा।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की हिट फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी। अब, इस फिल्म का *रिलोडिड* वर्जन सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है, जिसमें 20 मिनट का नया फुटेज जोड़ा गया है। हाल ही में मेकर्स ने एक अनदेखी क्लिप शेयर की, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया। अब ये फिल्म 17 जनवरी, 2025 को 20 मिनट के नए सीन्स के साथ सिनेमाघरों में फिर से लौटेगी।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल, सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ एक इवेंट से निकल रही थीं, तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। गुस्से में सोनाक्षी ने हाथ जोड़कर कहा, "बस हो गया, आप लोग यहां से जाओ।" इस वीडियो पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। नागपुर में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे और फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इसे भारत के इतिहास के एक अहम दौर को सच्चाई से दर्शाने वाली फिल्म बताया और सभी से इसे देखने की अपील की। कंगना ने गडकरी का धन्यवाद करते हुए उनके साथ तस्वीरें भी शेयर की।
पिछले साल दिसंबर में अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप की शादी का शानदार जश्न मनाया था, जो खूब चर्चा में रहा। आलिया ने हाल ही में अपनी शादी की हर रस्म का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जिसमें उनके पिता अनुराग कश्यप उन्हें गले लगाकर भावुक होते नजर आए। इस वीडियो में हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की खास झलकियां हैं, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के बड़े सितारे शामिल हुए थे।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विराट कर्ण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नागबंधम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक अभिषेक नामा हैं। राणा दग्गुबाती ने फिल्म से विराट का एक्शन अवतार साझा किया है, जिसमें वह रुद्र के रूप में शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 'नागबंधम' एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो 2025 में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
हॉम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शंस ने निर्देशक अश्विन कुमार की मच अवेटेड एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का टीज़र अनाउंसमेंट वीडियो जारी हो चूका है। फिल्म भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और भक्त प्रहलाद की कथा पर आधारित होगी। 14 जनवरी यानी आज इसका टीज़र रिलीज़ होगा, और फिल्म 3D फॉर्मेट में पांच लैंगुएजेस में ऑडियंस के सामने आएगी।
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्म 'बरेली की बर्फी' एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही है! 18 अगस्त, 2017 को आयुष्मान खुराना, कृति सैनन और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने खूब प्यार बटोरा था। अब 7 साल बाद, 7 फरवरी, 2024 को ये फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। तैयार हो जाइए, एक बार फिर बरेली की जादूई कहानी का हिस्सा बनने के लिए!
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
करण जौहर ने बताया किसे कर रहे डेट, कहा- ‘क्या नहीं है पसंद करने लायक’
धोबी घाट के दौरान किरण राव ने आमिर को किया था 'टॉर्चर'?
हिना खान ने बताया क्यों 2024 बना उनके लिए 'जीवन भर का अनुभव
कार्तिक आर्यन ने 10 साल बाद पूरा किया इंजीनियरिंग डिग्री का सपना