Bollywood News Today | Katrina Kaif | Alia Bhatt | Priyanka Chopra | Janhvi | 2 Sep 2025 | 8 Am
1)- फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘जी ले जरा’ का ऐलान होते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई थी। यह फिल्म तीन बड़ी अभिनेत्रियों आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को साथ में लेकर बनाई जाने वाली थी। लेकिन अब आधिकारिक तौर पर यह तय हो चुका है कि यह तिकड़ी पर्दे पर साथ शायद नजर नहीं आएगी। फरहान अख्तर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि इस प्रोजेक्ट की कास्ट अभी डिसाइड नहीं हो सकी है।टीम अब एक नए रास्ते पर है।
2)- जाह्नवी अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' के रीमेक में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 1989 में आई श्रीदेवी की 'चालबाज' को काफी पसंद किया गया था और अब 36 साल बाद इसका रीमेक बन रहा है। 'चालबाज' के रीमेक में जाह्नवी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि एक बड़े फिल्म निर्माता ने जाह्नवी को 'चालबाज' के आधिकारिक रीमेक का प्रस्ताव दिया है और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है।
3)-अभिनेता मनोज बाजपेयी पिछले काफी समय से फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब आखिरकार 'पुलिस स्टेशन में भूत' से मनोज की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं और वे खून से लथपथ एक डरावनी गुड़िया पकड़े हुए हैं।
4)-हॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' के अभिनेता मेना मसूद शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इस साल जुलाई में अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री एमिली शाह से गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इस जोड़े की शादी इटली के टस्कनी में हिंदी और ईसाई रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। अब मेना और एमिली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है,
5)-OTT की दुनिया में अपनी अदाकारी का दमखम दिखाने के बाद अब भुवन बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम 'कुकू की कुंडली' है। अब भुवन ने इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। मिड-डे से बात करते हुए भुवन ने कहा, "इस फिल्म के साथ मेरा उद्देश्य यह है कि जो भी इसे देखें, उसे यह महसूस हो कि 'स्क्रीन पर जो दिख रहा है वो हमारा अपना है।'
6)-दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में 29 अगस्त को 3-4 युवकों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर 35 वर्षीय सेवादार की हत्या कर दी थी। इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कालकाजी मंदिर के सेवादार की चौंकाने वाली हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, 'यह बेहद भयावह और खतरनाक है। भारत में लोगों की पीट-पीटकर हत्या करना आम बात हो गई है। बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना। यह शर्मनाक है और हमारे समाज के बारे में वाकई परेशान करने वाली बात है। हम पूरी तरह से निर्दयी और राक्षसों की तरह बन गए हैं।'
7)-अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपनी सह-कलाकार प्रिय मराठे के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने भावुक कर देने वाला नोट लिखा 'प्रिया 'पवित्र रिश्ता' की मेरी पहली दोस्त थी। मैं, प्रार्थना और प्रिया... हमारा छोटा सा ग्रुप था... जब हम साथ होते थे तो हमेशा बहुत अच्छा लगता था। प्रिया, प्रार्थना और मैं एक-दूसरे को मराठी में प्यार से वेडी कहते थे। यह रिश्ता बहुत खास था। वह मेरे अच्छे दिनों में मेरी साथी थी और मेरे दुख भरे दिनों में मेरा साथ देती थी... जब भी मुझे उसकी जरूरत होती थी, वह हमेशा मेरे साथ होती थी।'
8)-टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अशनूर कौर को बिग बॉस 19 के घर का नया कैप्टन चुना गया है. पिछले हफ्ते तक कप्तानी की जिम्मेदारी कुनिका सदानंद के पास थी, लेकिन कप्तानी से हटने के बाद सबकी निगाहें इस बात पर थीं कि अगली बार घर की कमान किसके हाथ में जाएगी. अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. घरवाले दो गुटों में बंट गए थे एक पक्ष अभिषेक का समर्थन कर रहा था तो वहीं दूसरा गुट अशनूर को कैप्टन बनते देखना चाहता था. अंत में बहुमत अशनूर के पक्ष में गया और उन्हें कप्तानी की कुर्सी मिल गई.
9)-कपिल शर्मा शो में कॉमेडियन की पत्नी का किरदार निभाकर सुमोना चक्रवर्ती ने लोगों का दिल जीत लिया है. लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहने वाली सुमोना एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. सुमोना ने इंस्टाग्राम पर आपनी कार घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में एक ग्रुप ने बदसलूकी की और उनकी कार पर हमला भी किया है. उन्होंने इन्स्ताग्राम पर लम्बा चोदा नोट लिखा है.
10)-सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी मंच पर एक फीमेल फैंस के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये बातचीत फ्लर्ट में बदल गई और उन्होंने कहा, 'ये बड़ी है के छोटी है? ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। ऊंचाई देखो, बाल देखो, बिचारी का चेहरा भी बड़ा है।' जिसके बाद खेसारी लाल ने उन्हें गले लगाया और कहा, 'जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी, जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं'। इस वीडियो की ऑनलाइन तीखी आलोचना हो रही है और कई यूजर्स ने एक्टर को घटिया और अपमानजनक व्यवहार बताते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है।
Tags : bollywood news in hindi | kareena kapoor | bollywood gossips | bollywood latest news today | Disha Patani | akshay kumar | Salman Khan | Pooja Hegde | Janhvi Kapoor | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Mayapuri Cut | bollywood latest news | Rashmika Mandana | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Kriti Sanon
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/