Bollywood News Today | Katrina Kaif | Rashmika Mandanna | Janhvi Kapoor | 1 Aug 2025 | 8 Am
1)- सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ का एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे वो आपने पति विक्की कौशल संग नज़र आ रही है. वायरल वीडियो में कटरीना कैफ ने सफेद रंग का कॉर्ड सेट पहना हुआ है। इस वीडियो में कटरीना कैफ के आउटफिट को देखने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस पक्का प्रेग्नेंट हैं। कटरीना ने जो शर्ट पहनी हुई है, वह काफी ओवरसाइज है। इसके अलावा जब एक्ट्रेस फेयरी पर चढ़ रही हैं, तो वह काफी स्लो और संभलकर चल रही हैं।
2)-रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस सामंथा और फिल्ममेकर राज बुधवार शाम मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए। दोनों को रेस्टोरेंट से साथ निकलते हुए देखा गया और एक ही कार से रवाना हुए। इस दौरान सामंथा स्ट्राइप्ड ड्रेस में काफी कूल और रिलैक्स दिखीं। वहीं, राज ने पैपराजी को देखकर थोड़ी नाराजगी जताई और रूड नजर आए। दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें हो रही हैं। हालांकि,
3)-जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का गाना ‘परदेसिया’ 30 जुलाई को रिलीज किया गया है। इस गाने को सुनकर लोगों को 90s का दौर याद आ गया। शायद यही कारण है कि ‘परदेसिया’ रातों-रात सुपरहिट हो गया। इस गाने ने 24 घंटे के अंदर एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। फिल्म ‘परम सुंदरी’ के गाने ‘परदेसिया’ को 24 घंटे के अंदर-अंदर 40 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 1 दिन में इतने व्यूज मिलना वाकई हैरान कर देने वाला है। इतनी जल्दी इतने ज्यादा व्यूज आम तौर पर किसी गाने पर देखने को नहीं मिलते।
4)-जाने-माने निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से फिल्म 'निशांची' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब अनुराग ने 'निशांची' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें ऐश्वर्य समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है। अनुराग ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'पोस्टर छपवा दिए हैं, अब लगने वाले हैं।' यह फिल्म 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
5)-संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर छिड़ी जंग के बीच परिवार के करीबी सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि करिश्मा कपूर का संजय कपूर की संपत्ति में कोई कानूनी या भावनात्मक दावा नहीं है. यह अफवाहें फैली थीं कि करिश्मा भी वसीयत में हिस्सा मांग रही हैं, लेकिन यह बातें अब खारिज हो चुकी हैं. हालांकि करिश्मा के दोनों बच्चे संजय कपूर की वैध संताने हैं और उन्हें उनका अधिकार मिलना तय है. बताया जा रहा है कि करिश्मा इस समय सिर्फ अपने बच्चों की भलाई और भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं.
6)- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इस साल ईद के खास मौके पर रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. अब फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस ने 'सिकंदर' की असफलता पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि हिंदी न समझ पाने के कारण फिल्म असफल रही है. आपको बता दे की 'सिकंदर' संजय राजकोट नाम के एक व्यक्ति की कहानी है, जो एक भ्रष्ट राजनेता से लड़कर उसकी ज़िंदगी उलट देता है
7)-सोनू सूद ने हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस मौके पर एक और खास पहल की घोषणा की है। एक्टर ने एक वृद्धाश्रम की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि इस वृद्धाश्रम में 500 बुजुर्गों के रहने के रहने और खाने-पीने का इंतजाम होगा। यह वृद्धाश्रम उन बुजुर्गों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेम भरे माहौल बनाने की एक कोशिश है जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोनू सूद को उनके जन्मदिन पर विश करते हुए उनके ऐसे काम की सराहना की।
8)-निर्माताओं ने 'तेहरान' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें जॉन का धांसू अवतार दिख रहा है। 'तेहरान' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधा OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर यानी 14 अगस्त, 2025 को ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा। मानुषी छिल्लर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित होगी।
9)-अभिनेता प्रभास पिछले काफी समय से फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म पहले इस साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 5 दिसंबर, 2025 के लिए टाल दिया गया। अब खबर आ रही है कि 'द राजा साब' के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, निर्माताओं ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज टाल दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 'द राजा साब' को अगले साल संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 9 जनवरी, 2026 को दर्शकों के बीच आएगी। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
10)-एल्विश यादव एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। इसके अलावा वो अक्सर विवादों में भी रहते हैं। हाल ही में एल्विश ने करण कुंद्रा के साथ लाफ्टर सेफ्स का सीजन 2 जीता है। अब खबर आ रही है कि एल्विश बहुत जल्द अपना एक्टिंग डेब्यू भी करने वाले हैं। खबर है कि एल्विश किसी ओटीटी सीरीज से डेब्यू करेंगे और इसकी शूटिंग उन्होंने भोपाल में शुरू भी कर दी है। इंडिया टुडे से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक्टर काफी समय से किसी अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में थे और ऐसे में इस प्रोजेक्ट का मिलना उनके लिए एकदम सही मौका है।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/