Advertisment

Bollywood News Today | Kiara Advani | Priyanka Chopra | Khushi Kapoor | Don 3 | 11 July 2025 | 8 Am

अभिनेता हर्षवर्धन राणे पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'सिला' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस रोमांटिक एक्शन ड्रासा फिल्म में हर्षवर्धन की जोड़ी सादिया खतीब के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Kiara Advani | Priyanka Chopra | Khushi Kapoor | Don 3 | 11 July 2025 | 8 Am

1)- अभिनेता हर्षवर्धन राणे पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'सिला' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस रोमांटिक एक्शन ड्रासा फिल्म में हर्षवर्धन की जोड़ी सादिया खतीब के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। अब 'सिला' से हर्षवर्धन की नई झलक सामने आ गई है। सामने आए पोस्टर में हर्षवर्धन खून से लथपथ दिख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

2)- साउथ के कई स्टार्स इस वक्त ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रडार पर है। ईडी ने तेलंगाना के एक-दो नहीं बल्कि 29 स्टार्स पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस लिस्ट में साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। ईडी का मामला हैदराबाद साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है। अगर मामले की बात करें तो मियापुर के 32 साल के एक व्यवसायी फणिंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है।

3)- आने वाले समय में धनुष कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आएंगे। इन्हीं में एक निर्देशक विग्नेश राजा की फिल्म भी है, जिसका अस्थायी नाम फिलहाल 'D54' रखा गया है। अब 'D54' से धनुष की पहली झलक सामने आ गई है। सामने आए पोस्टर में धनुष का धांसू अवतार दिख रहा है। निर्माताओं ने लिखा, 'कभी-कभी खतरनाक बने रहना ही जीवित रहने का एकमात्र तरीका होता है।' फिल्म की शूटिंग 10 जुलाई से शुरू हो गई है।

4)-बीते दिनों खबर आई थी कि बॉलीवुड के बादशाह फरहान अख्तर ने शाह रुख खान को अपनी फिल्म 'डॉन-3' में एक कैमियो करने के लिए अप्रोच किया है। डायरेक्टर ने उन्हें स्टोरी भी बता दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख भी डॉन 3 में कैमियो करने के लिए मान गए हैं। अब बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा भी डॉन 3 में रोमा बनकर एक बार फिर से लौट सकती हैं। हालांकि, उनका मूवी में कैमियो होगा या फिर अच्छा खासा पूरा किरदार, ये तो वक्त ही बताएगा।

5)- हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन के कंधे पर चोट लगी है और उनके कंधे पर गहरा लाल निशान पड़ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन, ब्लू कलर के ड्रम में आइस वॉटर में हैं, जहां को खुद को रिलेक्स कर रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने इसके कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा है। अब हर्षवर्धन के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया है और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

6)- वेदांग रैना ने खुशी कपूर के साथ जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में साथ में काम किया है। तब से ही दोनों एक दूसरे के करीब हैं। दोनों में अच्छी बनती है। कयास लगाए जाते हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिश्ते में हैं अब वेदांग ने खुशी कपूर के साथ खास रिश्ते पर बात की है। वह एक फैशन ब्रांड के साथ काम करने वाले हैं। वेदांग ने कहा 'खुशी के साथ काम करना बहुत मजेदार और अच्छा रहा। हमारे बीच स्वाभाविक सहजता है। हमारा रिश्ता सहज और सच्चा है, यह रिश्ता नए प्रोजेक्ट में दिखाई देता है।'

7)- बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का नाम मौजूदा समय में भोपाल में मौजूद अपनी 15000 करोड़ की पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मामले पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की तरफ से दोबारा से सुनवाई के फैसले के बाद नया मोड़ आ गया है, जिसके चलते सैफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले पर दोबारा से सुनवाई का आदेश दिया है और एक साल के अंदर इस पर नतीजा लाने की डेडलाइन रखी गई है।

8)- अनुपम खेर अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग 'राष्ट्रीय रक्षा अकादमी' पुणे में हुई। तब इस फिल्म की तारीफ हुई थी। अब यह फिल्म स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिखाई जाएगी. फिल्म की रिलीज से पहले 'तन्वी द ग्रेट' की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में होगी। अनुपम खेरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि 'तन्वी द ग्रेट' की स्क्रीनिंग दिल्ली में भारतीस सेन के लिए भी की जाएगी।

9)- मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केडी द डेविल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। साउथ सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता ध्रुव सरजा की फिल्म का टीजर रिलीज क्या हुआ कि इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। फिल्म के टीजर में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने लोगों को जबरदस्त ध्यान खींचा है। संजय दत्त का एक्शन देखने मे बहुत दिलचस्प लग रहा है. फिल्म के टीजर में शिल्पा शेट्टी की एंट्री में कमाल की है। साथ ही नोरा एक आइटम नंबर में नजर आ रही हैं.

10)-सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन में भी 'सचिव जी' और 'रिंकी' के रोमांस ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अभिनेता जितेंद्र कुमार और सांविका ने अपने-अपने किरदारों में पूरी जान डाली है। वैसे तो सीजन 4 में पूरी तरह से चुनावी माहौल था। लेकिन इतने सीरियस माहौल में भी सीरीज ने दर्शकों को खूब एंटरटेन और हंसाया है। अब फिल्म की स्टारकास्ट का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें सभी बैठकर सीरीज के कुछ दिलचस्प पलों को याद करते हुए नजर आए। इस दौरान जितेंद्र कुमार के किरदार 'सचिव जी' के रिंकी के साथ रोमांस के भी खूब मजे लिए गए।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : akshay kumar | Salman Khan | Shahrukh Khan | Karthik Aryan | ranveer singh | Ranbir Kapoor | Sreeleela | sharvari wagh | Janhvi Kapoor | Deepika Padukone | Tripti Dimri | alia bhatt | Rashmika Mandana | today breaking news | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Advertisment
Latest Stories