Advertisment

Bollywood News Today | Kiara Advani | Priyanka Chopra | Rashmika Mandanna | 5th Feb 2025 | 8 Am

अभिनेता सोहम शाह, जो फिल्म 'तुम्बाड' से दुनियाभर में छाए थे, वही वो अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रेजी' को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। सोहम ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Kiara Advani | Priyanka Chopra | Rashmika Mandanna | 5th Feb 2025 | 8 Am

अभिनेता सोहम शाह, जो फिल्म 'तुम्बाड' से दुनियाभर में छाए थे, वही वो अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रेजी' को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। सोहम ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया।" फिल्म का टीजर आज यानी 5 फरवरी को रिलीज होने वाला है, और ये फिल्म 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है। वही सोहम का नया अवतार भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Read More

Welcome To The Jungle Teaser हुआ आउट,अक्षय कुमार-दिशा पटानी अपनी एडवेंचर-कॉमेडी में जंगल क्रूज़ के लिए तैयार

'वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर के दमदार किरदार का हुआ खुलासा

हेरा फेरी 3 में 'कबीरा' की धमाकेदार वापसी! गुलशन ग्रोवर ने रोल के बारे में शेयर की अपडेट

The Great Indian Kapil Show 3 हुआ अनाउंस, लौटेगा तीन गुना ज्यादा हंगामा के साथ

अनुपम खेर की नई फिल्म 'तुमको मेरी कसम' का ऐलान हो चुका है, जिसे विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है और महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस पारिवारिक ड्रामा में अनुपम के साथ अदा शर्मा, ईशा देओल और इश्वाक सिंह भी नजर आएंगे। यह फिल्म इंदिरा IVF के संस्थापक डॉ अजय मुर्डिया के जीवन से प्रेरित है।

राम चरण और कियारा आडवाणी की पैन-इंडिया फिल्म 'गेम चेंजर' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। अब, ये फिल्म OTT पर आ रही है! 7 फरवरी 2025 से इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता दिल राजू हैं। और यह कियारा-राम चरण का दूसरा कोलैबोरेशन है

बॉलीवुड के फेमस निर्देशक अनुराग बसु ने हाल ही में फिल्म 'आशिकी 3' से तृप्ति डिमरी के बाहर होने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि तृप्ति की बोल्ड परफॉर्मेंस फिल्म के रोल के लिए सही नहीं थी, और उनकी डेट्स भी क्लैश कर रही थीं। साथ ही, अनुराग बसु ने यह भी बताया कि फिल्म के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश जारी है और अगले हफ्ते इसकी घोषणा की जाएगी। जल्द ही फिल्म का टाइटल भी बदला जाएगा।

विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छावा' 14 फरवरी, 2025 को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में विक्की, महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें विक्की का धाकड़ अवतार और दुश्मनों से उनकी भिड़ंत देखने को मिल रही है। रश्मिका मंदाना, महारानी येशूबाई के रूप में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नया अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। हाल ही में श्रद्धा को ब्राउन आउटफिट में देखा गया, जिसमें वो बेहद सिंपल और स्टाइलिश लग रही थीं। इस दौरान श्रद्धा अपने फैंस के साथ खुश होकर फोटोज क्लिक करवाती नजर आईं। उनका यह खूबसूरत और नयापन भरा अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है, और फैंस उनके इस लुक को काफी सराह रहे हैं।

अर्जुन रामपाल भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग का जलवा ओटीटी से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक बरकरार है। हाल ही में, नेटफ्लिक्स पर राणा नायडू का दूसरा सीजन लॉन्च होने वाला है, जिसमें अर्जुन भी दिखाई देंगे। एक इवेंट में अर्जुन ने कांच तोड़कर स्टाइलिश एंट्री की, लेकिन इस दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। वीडियो में कट साफ नजर आता है, हालांकि उन्होंने इवेंट में इसे ज्यादा इम्पोर्टेन्स नहीं दी।

बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक से छा गई हैं! वायरल हो रहे वीडियो में नोरा गोल्डन-वाइट साड़ी में बेमिसाल खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी ग्रेसफुल अदाएं और दिलकश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। नोरा की ये अदा, ये अंदाज, सच में कातिलाना है! सोशल मीडिया पर उनका ये लुक तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! काम से ब्रेक लेकर वह शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने शादी वाले घर की झलकियां शेयर की हैं—कभी फैमिली के साथ मस्ती, तो कभी बेटी मालती की क्यूट हरकतें। सबसे मजेदार उनकी डांस रिहर्सल रही, जिसकी एक झलक उन्होंने फैंस को दिखाई। सिद्धार्थ, जो पिछले साल नीलम उपाध्याय से सगाई कर चुके हैं, अब दूल्हा बनने वाले हैं।

भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अपनी आने वाली फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी के प्रोमोशंस में बिज़ी हैं, अब हाल ही में भूमि और रकुल प्रीत को इंडियन आइडल के सेट पर देखा गया। जहाँ रकुल प्रीत रेड हॉट ड्रेस में एलिगेंट लग रही हैं तो वही भूमि ग्रीन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वही अब फैंस को दोनों ही एक्ट्रेसेस का ये अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। बता दें की फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी 21 फरवरी को रिलीज़ होगी।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories