Advertisment

Bollywood News Today | Kriti Sanon | Deepika Padukone | Preity zinta | Puahpa 2 | 13 Nov 2024 | 8 Am

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी बसु सिंह ने 12 नवंबर को अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। और इस खास मौके पर बिपाशा ने अपनी बेटी का एक बेहद खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया,

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Kriti Sanon | Deepika Padukone | Preity zinta | Puahpa 2 | 13 Nov 2024 | 8 Am

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी बसु सिंह ने 12 नवंबर को अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। और इस खास मौके पर बिपाशा ने अपनी बेटी का एक बेहद खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवी गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही इस वीडियो पर फैंस लगातार अपना प्यार लुटा रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी को कानूनी नोटिस भेजकर मानहानि का आरोप लगाया है और 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. यह नोटिस उनकी सौतेली बेटी के किए गए दावों के बाद भेजा गया है, जिसके बारे में गांगुली का कहना है कि ये दावे झूठे हैं. बता दें की ईशा ने दावा किया है कि रुपाली उनके पिता अश्विन वर्मा की तीसरी पत्नी हैं और उनका बेटा रुद्रांश भी नाजायस हैं.

कृति सेनॉन को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि उन्हें आनंद एल राय की नई फिल्म 'तेरे इश्क में' मिल गई है। इस मूवी में कृति को साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ देखा जाएगा। अब कृति सेनॉन और धनुष को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। ये खबर सामने आने के बाद से कृति और धनुष दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स और एक्टर हिमांश कोहली को अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई है और वह जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। उनकी शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। जहाँ 11 नवंबर को उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। तस्वीरों में हिमांश हरा कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। उनकी मेहंदी में उनके दोस्त और परिवार वाले नज़र आ रहे हैं। हिमांश अपने हाथों पर अपनी सजनी का नाम लिखवा रहे हैं जो V से शुरु होता है।

रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग कॉप्स यूनिवर्स फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। रोहित ने बताया कि सिंघम अगेन के बाद अब वह दीपिका पादुकोण के लेडी सिंघम वाले रोल पर स्टैंडअलोन मूवी बनाने वाले है। हालाँकि इसकी स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हैं हालांकि यह उन्होंने फाइनल कर लिया है कि मूवी का कोर कैसा होने वाला है और लेडी सिंघम अगेन का रोल किस तरह का होगा।

शाहरुख खान, सैफ अली खान, प्रीति जिंटा और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म 'कल हो ना हो' को 28 नवंबर, 2003 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब लगभग 21 साल बाद 'कल हो ना हो' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जी हां 'कल हो ना हो' को 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि मेकर्स ने भूतनाथ 3 पर भी काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीआर फिल्म और टी सीरीज एक साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर काम शुरू कर चुके हैं। वहीं फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। वही अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ, तो भूतनाथ 3, 2026 में रिलीज के लिए 2025 में फ्लोर पर जाएगी।'

हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल मेगन फॉक्स एक बार फिर मां बनने वाली हैं। उन्होंने 2022 में अमेरिकी रैपर मशीन गन केली से सगाई की थी। अब फॉक्स और केली माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। बता दे की यह मेगन का चौथा और केली का दूसरा बच्चा होगा।

पूनम पांडे अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं, और इस बार उन्होंने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में पूनम ने व्हाइट नाइट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं. तस्वीरों में पूनम ने बेडरूम सेटिंग में खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ एक से एक दिलकश पोज दिए हैं.

भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने अपने फिटनेस रूटीन से फैंस को इंस्पायर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नया वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आकांक्षा ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक जिम पैन्ट्स में नजर आ रही हैं, जिसमें वह जिम में मेहनत करती दिख रही हैं. इस वीडियो में उनका डेडिकेशन और फिटनेस के प्रति जुनून साफ नजर आ रहा है.

ReadMore

नागा चैतन्य-शोभिता ने अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे?

रोहित शेट्टी ने किया कन्फर्म लेडी सिंघम में वर्दी में दिखेंगी दीपिका

वरुण धवन ने बेबी जॉन में सलमान खान के कैमियो को किया कन्फर्म?

Avneet ने Tom Cruise के साथ फोटो की शेयर Hollywood डेब्यू की अटकले तेज

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories