Bollywood News Today | Bhumi Pednekar | Parineeti Chopra | Rakul Preet Singh | 14th Feb 2025 | 8 Am
जी न्यूज ने जी रियल हीरोज अवार्ड्स 2024 का भव्य आयोजन किया, जिसमें राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस बार बॉलीवुड से कार्तिक आर्यन ने धमाल मचाया। उनकी फिल्मों चंदू चैंपियन और भूल भुलैया 3 ने दर्शकों का दिल जीता। शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, बता दें दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने कार्तिक को इस अवार्ड से सम्मानित किया।
टीवी अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन के लिए अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। और इस बार वह अपने नए रियलिटी शो 'एंगेज्ड रोका या धोखा को लेकर सुर्खियों में हैं। उर्फी इस शो को कॉमेडियन हर्ष गुजराल के साथ होस्ट करेंगी। 14 फरवरी यानी आज से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में 10 सिंगल कंटेस्टेंट पार्ट लेंगे, जहां उनके प्यार और कनेक्शन की परीक्षा होगी। कुछ लोग इसे मजेदार शो मान रहे हैं, तो कुछ ने इसे 'सस्ता स्प्लिट्सविला' कह दिया है!
अली फजल जल्द ही एक नए वेब सीरीज प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस शो में उनके साथ सोनाली बेंद्रे भी नजर आएंगी। अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली यह सीरीज एक दमदार एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे पाताल लोक के निर्देशक बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें अली का किरदार उनकी पिछली भूमिकाओं से बिल्कुल अलग और नया होगा। फिलहाल इस सीरीज का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा!
फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही यह फिल्म खास इसलिए है क्योंकि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी एक साथ नजर आएगी। यह फिल्म 21 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका नया गाना 'इक वारी' लॉन्च हुआ है जिसमें तीनों सितारे जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं।
स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा। इस पर दोनों को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है। अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरा समन भेजा है। उन्हें 17 फरवरी को पेश होने को कहा गया है। हालांकि, उनके वकील के मुताबिक, समय इस वक्त अमेरिका में हैं और 17 फरवरी को ही वापस लौटेंगे।
बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी हाउसफुल के 5th पार्ट का ऐलान के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई एक्टर्स नजर आएंगे, वही इसके निर्देशन की कमान तरुण मनसुखानी संभाल रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाउसफुल 5 का ट्रेलर ईद पर रिलीज होगा और इसे सलमान खान की सिकंदर के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। वही यह फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होने की उम्मीद है।
अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी नई फिल्म केसरी वीर' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब आखिरकार फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें सुनील शेट्टी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके साथ विवेक और सूरज भी शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 14वीं शताब्दी के गुमनाम योद्धाओं की कहानी पर बेस्ड है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की बहादुरी से रक्षा की थी। 'केसरी वीर' 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में बांद्रा में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में नजर आईं, जहां उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में वे बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही थीं। उनके लुक को पूरा करती ब्लैक सैंडल और खुले बाल उन्हें और भी खूबसूरत बना रहे थे। जैसे ही परिणीति कैमरे के सामने आईं, उनके इस दिलकश अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया!
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पंजाब 95 को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की वजह से इसकी रिलीज में देरी हो रही है। CBFC ने फिल्म में 120 कट्स लगाने की सलाह दी थी, जिस पर डायरेक्टर हनी त्रेहन पिछले एक साल से बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव में साफ कहा कि वह तभी इस फिल्म का समर्थन करेंगे जब यह बिना किसी कट के रिलीज़ होगी।
मोनालिसा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह नो मेकअप लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को समुद्र किनारे क्लिक किया गया है, जहां वह व्हाइट शॉर्ट ड्रेस और स्नीकर्स में रिलैक्स मूड में दिख रही हैं। इन फोटोज में उनका लुक काफी कूल लग रहा है। साथ ही तस्वीरों में खूबसूरत सनसेट का नज़ारा भी देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें उनके वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन का हिस्सा हैं, जिसे वह पति संग एन्जॉय कर रही हैं।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/