Bollywood News Today | Malaika Arora | Kriti Kharbanda | Khushi Kapoor | 4th Mar 2025 | 8 Am
अगर आपको फिल्म 'शादी में जरूर आना' पसंद आई थी, तो आपके लिए एक खुशखबरी है! राजकुमार राव और कृति खरबंदा की ये फिल्म, जो 10 नवंबर 2017 को रिलीज हुई थी, एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। करीब 13 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 17 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब, 7 मार्च 2025 को इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
शाउना गौतम के निर्देशन में बनी फिल्म 'नादानियां' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है! इस फिल्म में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। हाल ही में मेकर्स ने इसका नया पोस्टर रिलीज किया, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री दिख रही है। फिल्म में खुशी के पिता सुनील शेट्टी और मां महिमा चौधरी बनी हैं, जबकि इब्राहिम के माता-पिता जुगल हंसराज और दिया मिर्जा हैं। करण जौहर की यह फिल्म 7 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी!
भोजपुरी फिल्मों की ग्लैमरस एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपनी नई इंस्टाग्राम रील से तहलका मचा दिया है! उन्होंने पिंक साड़ी में अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनका हॉट और स्टनिंग लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। खुले बाल, मिनिमल मेकअप और जबरदस्त अंदाज में नेहा ने 'कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया' गाने पर गज़ब के पोज दिए। अब फैंस उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए है और कमेंट्स में जमकर प्यार बरसा रहे हैं!
बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 51 साल की मल्ला बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद शर्ट और डेनिम जीन्स पहनी है, जो उन पर खूब जंच रही है। उनकी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी फिटनेस और लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर की शादी 2 मार्च को बड़ी धूमधाम से हुई। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। लेकिन असली मजा तो संगीत सेरेमनी में आया था! इस इवेंट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आशुतोष गोवारिकर अपनी ही फिल्म लगान के गाने मितवा पर मस्त डांस कर रहे हैं। उनके एनर्जी भरे डांस मूव्स ने महफिल लूट ली, और मेहमानों ने जमकर तालियां बजाईं!
बॉलीवुड में काफी समय से चर्चा थी कि डायरेक्टर एटली, जिन्होंने शाहरुख खान की 'जवान' बनाई थी, अब सलमान खान के साथ एक दमदार एक्शन फिल्म बनाने वाले हैं। लेकिन अब बड़ा ट्विस्ट आ गया है! लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ले ली है। बताया जा रहा है कि भारी बजट की वजह से ये बदलाव हुआ है। अब अर्जुन, एटली की दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन गए हैं!
खतरों के खिलाड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज़ बना हुआ है! हर कोई जानना चाहता है कि इस बार शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। अब खबर आ रही है कि फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर-अप अभिषेक मल्हान, जिन्हें लोग फुकरा इंसान के नाम से जानते हैं, शो का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें शो के लिए बड़ी रकम ऑफर की गई है। वही अब देखना इंटरेस्टिंग होगा की क्या वो रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं ?
97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के नतीजे आ चुके हैं, और इस बार सियान बेकर की फिल्म अनोरा ने धमाल मचा दिया! इस फिल्म ने चार कैटेगरीज में ऑस्कर अपने नाम किया, जिससे पूरा डॉल्बी थिएटर तालियों से गूंज उठा। अब हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। अगर आप भी इसे मिस नहीं करना चाहते, तो अच्छी खबर ये है कि अनोरा 17 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
सोनी सब के पॉपुलर शो "तेनाली रामा" के सेट पर अचानक आग लगने की खबर सामने आयी है, जिससे उसकी शूटिंग भी रुक गई! खबर के मुताबिक आग सेट के पीछे से शुरू हुई और तेजी से फैलने लगी, लेकिन खुशकिस्मती से हवा की दिशा ऐसी थी कि मेन सेट बच गया। टीम ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया, और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालाँकि हादसे में सेट का पीछे का हिस्सा जल गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर जो भी विवाद हुआ है, उस पर एक बड़ा अपडेट आया है। रणवीर अल्लाहबादिया को अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। SC ने यूट्यूबर को ‘द रणवीर शो’ को पब्लिश करने की अनुमति दे दी है। इस राहत के बावजूद, ऑनलाइन कंटेंट मॉडरेशन और इन्फ्लुएंसर्स की रिस्पॉन्सिबिलिटी पर ध्यान रखने के लिए कहा गया है। आपको बता दें, इस कंट्रोवर्सी के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ‘द रणवीर शो’ पर अगले आदेश तक कंटेंट पब्लिश करने पर रोक लगा दी थी।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/