Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Tripti Dimri | Jacqueline Fernandez | 4th Oct 2024 | 8 Am

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। वही ताजा खबर यह है कि 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर 7 अक्टूबर, 2024 को रिलीज़ किया जाएगा।

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Tripti Dimri | Jacqueline Fernandez | 4th Oct 2024 | 8 Am

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। वही ताजा खबर यह है कि 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर 7 अक्टूबर, 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस इवेंट में 2,000 फैंस और कई journalist मौजूद होंगे।

एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में खुद को गिफ्ट में एक नई चमचमाती गाड़ी दी है। उन्होंने काली रंग की बेंटले कॉन्टिनेंटल GT V8 खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर की इस गाड़ी की कीमत 6 करोड़ रुपये है। और हाल ही में रणबीर को मुंबई में देखा गया और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई की सड़कों पर अपनी नई गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है।

हाल ही में रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. वही अब रजनीकांत का हेल्थ अपडेट सामने आ गया है. चेन्नई के अस्पताल में भर्ती एक्टर को शुक्रवार यानी आज छुट्टी मिल सकती है। बता दें की उन्हें बीपी और हार्ट रिलेटेड परेशानियों के चलते भर्ती करवाया गया था जिसके बाद रजनीकांत हॉस्पिटल में करीब 4 दिन भर्ती रहे.

फिल्म बॉर्डर 2' को लेकर फैंस इस वक़्त काफी एक्साइटेड हैं। सनी देओल के साथ इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी नजर आएंगे, वहीं अब सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं।
और मेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर उनका टीम में वेलकम किया है। बता दें की ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक्टर अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली है। वही अब अब 'सिंघम अगेन' की OTT रिलीज से जुड़ी इम्पोर्टेन्ट जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों के बाद 'सिंघम अगेन' का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। कहा जा रहा है कि रोहित और अमेजन के बीच यह सौदा 130 करोड़ रुपये में हुआ है।

Kartik Aaryan ने Bhool Bhulaiyaa 3 का खतरनाक पोस्टर रिलीज किया है. वहीं रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म ने मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन मूवी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हाँ 'भूल भुलैया 3' के बज पर अब IMDb ने भी अपनी मुहर लगा दी है. ये फिल्म साल 2024 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी बन गई है. वही फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म को मिले इस तमगे की एक्साइटमेंट कार्तिक ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अलग अलग अंदाज और लुक में नजर आ रही हैं. प्रियंका ने इन फोटोज में गजब का एटीट्यूड दिखाया है. इन फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं और कैमरे की ओर बड़े ही कॉन्फीडेंस के साथ पोज़ दे रही हैं. वही प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज पर फैंस भी भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

रियलिटी शो बिग बॉस 18 के मेकर्स ने इस बार कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान नहीं किया है. हालाँकि दावा किया जा रहा है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुके एक्टर गुरुचरण सिंह बिग बॉस 18 में धमाका करने आ रहे हैं. खबर है की गुरुचरण को मेकर्स ने अप्रोच किया है और वह शो में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हालांकि, अब तक मेकर्स या फिर एक्टर की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है.

जैकलीन फर्नांडिस के जेल में बंद आशिक सुकेश चंद्रशेखर ने फिर एक नया ऐलान किया है. जी हां सुकेश ने 100 "भाग्यशाली विजेताओं" को आईफोन-15 प्रो देने का वादा करने के बाद, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के फैंस को 4WD ऑफ-रोड एसयूवी थार रॉक्स की 10 यूनिट और 100 आईफोन 16 प्रो देने की अनाउंसमेंट की है. वही इसके पीछे का कारण जैकलीन के नए गाने 'स्टॉर्म राइडर' को बताया जा रहा है,

अभिनेता कमल हासन को पिछली बार फिल्म 'इंडियन 2' में देखा गया था, हालांकि यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सही न चल सकी हो, लेकिन फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही अब कहा जा रहा है कि 'इंडियन 3' को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधा OTT पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, फिल्म की टीम ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Read More

क्या पठान की सक्सेस पार्टी में न आने पर SRK ने जॉन को गिफ्ट की थी बाइक

क्रिकेटर युवराज सिंह पर बनने जा रही है फिल्म,भूषण कुमार ने किया अनाउंस

रणदीप हुड्डा का लिन लैशाराम से मुलाकात का नसीरुद्दीन शाह से है कनेक्शन

अमेरिकी तैराकी टीम ने ऐश्वर्या के गाने 'ताल से ताल' पर किया परफॉर्म

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Latest Stories