Advertisment

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Kriti Sanon | Karishma Kapoor | Chhaava | 9 Feb 2025 | 8 Am

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Kriti Sanon | Karishma Kapoor | Chhaava | 9 Feb 2025 | 8 Am

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में कृति और कबीर को एक साथ स्पॉट किया गया, दरअसल जब वो दोनों एक कैफे से बाहर निकले और एक ही कार में बैठे और रवाना हो गए। अब इस जोड़ी को साथ देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि शायद दोनों अपने रिश्ते को खुल कर सामने ला रहे है!

रिपोर्ट्स के मुताबिक मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले एक नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनने जा रही है, जिसमें राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन नजर आ सकती हैं। इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें नाओमिका के साथ अगस्त्य नंदा भी होंगे। यह नई जोड़ी बॉलीवुड में ताजगी लाने वाली है। खबरें हैं कि फिल्म का निर्देशन मशहूर पंजाबी फिल्ममेकर जगदीप सिद्धू करेंगे। अगर ये कास्टिंग फाइनल होती है, तो ऑडियंस को एक इंटरेस्टिंग जोड़ी देखने को मिलेगी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और हाल ही में उन्हें अपने पति, हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ स्पॉट किया गया। खास बात यह रही कि निक इस दौरान इंडियन एथनिक लुक में नजर आए। प्रियंका ने ग्रे कलर का सिंपल लेकिन एलिगेंट सूट पहना, जबकि निक लाइट ग्रीन कुर्ते में दिखे। उनके इस देसी अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर दिव्या खोसला ने अपने ग्लैमरस लुक से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह सिल्वर कलर की खूबसूरत बॉडी-हगिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ दिव्या ने लिखा, "शिम्मर एंड शाइन फॉर आयकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स। बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवार्ड के लिए धन्यवाद!"

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह है हड़ताल। 1 जून 2025 से इंडस्ट्री से जुड़े अहम संगठन शूटिंग और स्क्रीनिंग बंद करने जा रहे हैं। इसकी वजह है बढ़ते आर्थिक संकट, जिसमें एंटरटेनमेंट टैक्स, जीएसटी और कलाकारों की बढ़ती फीस शामिल है। निर्माताओं का कहना है कि दोहरे टैक्स और बढ़ते बजट की वजह से मुनाफा कम हो रहा है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए जल्द ही अहम बैठकें हो सकती हैं।

अब तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच चुके हैं, और अब इस लिस्ट में राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में दोनों प्रयागराज पहुंचे और त्रिवेणी संगम में स्नान किया। राजकुमार ने इस पल को खास बताते हुए कहा कि यहां का माहौल अद्भुत है। उन्होंने बताया कि पिछली बार जब वे महाकुंभ गए थे, तो उस अनुभव ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। और ऋषिकेश में स्वामीजी से मुलाकात के बाद से वे लगातार उनसे मिलते आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नीलम संग सभी रस्मों के साथ शादी रचा ली है। शादी के बाद दोनों ने अपने रिसेप्शन में पहली बार मीडिया के सामने आकर पोज दिए। कपल हाथों में हाथ डाले नजर आया और उनकी बॉन्डिंग भी साफ दिखी। वही दोनों की आंखों में एक-दूसरे के लिए प्यार झलक रहा था। अब फैंस ने भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया और कहा की यह तो परफेक्ट कपल है.

2016 में आई रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम भले ही अपनी पहली रिलीज़ पर ज्यादा सफल नहीं रही थी, लेकिन करीब 10 साल बाद जब इसे दोबारा थिएटर्स में लाया गया, तो इसने सबको चौंका दिया। फिल्म ने नई रिलीज़ लवयापा को भी पीछे छोड़ दिया है। अब तक सनम तेरी कसम की 39,000 टिकट बिक चुकी हैं, जो पहली रिलीज़ से ज्यादा हैं। वही कम टिकट कीमत के बावजूद फिल्म ने पहले दिन ही 2 करोड़ की कलेक्शन कर ली है।

टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना ने एक और अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। जी हाँ बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने के कुछ दिनों बाद ही वह बहरीन सरकार द्वारा सम्मानित होने वाले पहले भारतीय टेलीविजन अभिनेता बन गए हैं। बता दें कि यह सम्मान उन्हें मनोरंजन जगत में उनके योगदान और दुनियाभर में मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी के लिए दिया गया। इस पर खुशी जताते हुए विवियन ने कहा, "मैं इस अपार प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इंडियन आइडल 15 के सेट पर अपनी फिल्म हम साथ साथ हैं के आइकॉनिक लुक को फिर से ज़िंदा कर दिया है। उन्होंने पीली स्कर्ट, लाल ब्लाउज और पीले दुपट्टे में सपना का वही पुराना अंदाज अपनाया और फैंस को 1999 के दौर की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर शेयर की गई झलकियों में करिश्मा म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर पर डांस करती नज़र आ रही है। वही फैंस उनकी इस झलक से बेहद खुश है और उन्हें खूब सराहा रहे हैं.

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories