Advertisment

Bollywood News Today | Rakul Preet Singh | Tamannaah Bhatia | Malaika | 2nd Feb 2025 | 8 Am

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Rakul Preet Singh | Tamannaah Bhatia | Malaika | 2nd Feb 2025 | 8 Am
.
एक्‍टर प्रतीक बब्‍बर तलाक के दो साल बाद फिर से शादी करने जा रहे हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ इस वैलेंटाइन डे, यानी 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक खास और निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। याद दिला दें, प्रतीक और प्रिया की सगाई नवंबर 2023 में हुई थी। यह दोनों की नई शुरुआत होगी।

रोमांटिक कॉमेडी मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें मस्ती, ड्रामा और कंफ्यूजन की जबरदस्त डोज़ है! अर्जुन कपूर फंसे हैं दो बीवियों के बीच—भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अर्जुन पहले भूमि से प्यार करते थे, लेकिन एक बीमारी के बाद वो अपनी पुरानी यादें ताजा समझ बैठती हैं, जिससे अर्जुन और रकुल की शादीशुदा ज़िंदगी में हलचल मच जाती है। फिल्म 21 फरवरी 2025 को रिलीज़ हो रही है!

राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस "कैंपा फिल्म" लॉन्च किया है। ये नया वेंचर दोनों ने मिलकर शुरू किया, और खास बात यह है कि इसका नाम दोनों की मां के नामों से लिया गया है। पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर इस खुशी को शेयर करते हुए कहा कि मां का आशीर्वाद सबसे अहम होता है। अब दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं, और जल्द ही अपने प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगे!

तमन्ना भाटिया ने अपने फैशन सेंस से एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक शीयर ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है। इस लुक को देखकर उनके फैंस और सेलेब्रिटी दोस्त भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स और फैंस के कमेंट्स में फायर और हार्ट इमोजी की बाढ़ आ गई है।

उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी महिला फैन के होंठों पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उदित ने इस पर सफाई दी, कहा, फैंस इतने दीवाने होते हैं । हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इसे प्रोत्साहन देते हैं और इसके जरिए अपना प्यार जताते हैं। उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को?

स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं टीवी एक्ट्रेस हिना खान पर एक और एक्ट्रेस रोजलिन खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रोजलिन के अनुसार, हिना ने अपने कैंसर के इलाज की जानकारी को गुप्त रखने के लिए अपने डॉक्टर, मंदार नंदकर्णी को रिश्वत दी थी। रोजलिन ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया और यह भी कहा कि डॉक्टर ने रिश्वत लेकर इस मामले को छुपाने की कोशिश की। वही अब यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी नई फिल्म *SSMB 29* के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ लीड रोल निभाएंगी। खबर है कि प्रियंका ने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज की है, जिससे वह बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं! 51 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और फैशन सेंस का कोई जवाब नहीं। हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं मलाइका ऑल-व्हाइट लुक में कमाल लग रही थीं। व्हाइट लूज जैकेट, व्हाइट पैन्ट्स, ब्लैक सनग्लासेस और मैचिंग बैग के साथ उन्होंने अपना स्टाइल गेम ऑन रखा। मिनिमल मेकअप, जूड़ा और स्नीकर्स के साथ उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में एक और नया चेहरा जुड़ चुका है – परमवीर सिंह चीमा! यह उनकी बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म है और वो इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। परमवीर ने बताया कि जब उन्हें फिल्म में रोल मिला, तो सबसे पहले अपनी दादी को फोन करके खुशी से बताया और कहा, "हम 'बॉर्डर 2' साथ में देखेंगे!" फिलहाल, वह फिल्म के युद्ध सीन की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन भी अहम रोल में होंगे।

देश का सबसे पुराना प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शंस अब ओटीटी पर धमाका करने को तैयार है! अपनी खास फैमिली एंटरटेनमेंट स्टाइल को बरकरार रखते हुए, ये स्ट्रीमिंग की दुनिया में 'बड़ा नाम करेंगे से कदम रख रहा है। सूरज बड़जात्या के प्रोडक्शन और पलाश वासवानी के निर्देशन में बनी ये वेब सीरीज 7 फरवरी से Sony LIV पर स्ट्रीम होगी। कहानी एक जेन-जेड कपल की है, जो अपने सपनों को पूरा करते हुए पारिवारिक मूल्यों को नहीं भूलते!

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories