Bollywood News Today | Rashmika Mandanna | Janhvi Kapoor | Tripti Dimri | War 2 | 19 Aug 2025 | 8 Am
1)- सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'परम सुंदरी' का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब 'परम सुंदरी' का गाना 'सुन मेरे यार वे' रिलीज हो गया है, जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी एक-दूजे के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। इस गाने को आदित्य रिखारी और सचिन-जिगर ने गाया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह फिल्म अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
2)- अभिनेता अली फजल ने अपनी नई वेब सीरीज का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'राख' है। इस सीरीज में अली एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अली के अलावा 'राख' में सोनाली बेंद्रे भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, यह सीरीज अगले साल अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। 'राख' से अली की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है।
3)-हाल ही में सिंगर शिबानी कश्यप ने वर्ल्ड एंड अस- इंडियन फेस्टिवल, न्यूजीलैंड चैप्टर 2025 में परफॉर्म किया। दर्शकों को अपने म्यूजिक, गानों से उन्होंने झूमने को मजबूर कर दिया। शिबानी ने इतनी बेहतरीन परफाॅर्मेंस दी कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन भी खुद को स्टेज पर आने से नहीं रोक पाए। वह भी शिबानी के गानों पर झूमते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पहले स्टेज पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन पहले शिबानी का गाना ध्यान से सुनते हैं। उसके बाद थोड़ा झूमते नजर आए। आगे शिबानी उनका हाथ पकड़ती हैं और उनको नाचने के लिए कहती हैं।
4)-मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क में भारत का नाम रोशन कर दिया है। कॉमेडियन ने न्यूयॉर्क के फेमस मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्म किया है। वो पहले भारतीय कॉमेडियन बन गए हैं जिन्होंने न्यूयॉर्क जाकर हिंदी में परफॉर्म किया है। भारतीय कॉमेडी वर्ल्ड में ये बड़ी उपलब्धि है। वहीं जाकिर खान के साथ इस मंच पर मशहूर कॉमेडियन और जाकिर के अच्छे दोस्त तन्मय भट्ट भी शामिल हुए। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की क्लिप भी वायरल हो रही हैं।
5)-तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ जुड़ रहा है। अब तृप्ति और सैम का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तृप्ति-सैम को नीले रंग की लग्जरी गाड़ी से उतरते हुए देखा जा सकता है। सैम ने हवाई अड्डे के बाहर तृप्ति को छोड़ा और मुस्कुराते हुए अलविदा कहा।
6)- नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ऐसी हैं जो जल्द ही हटने जा रही हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। हीं बॉलीवुड की बात करें तो mom,padman,Bareilly Ki Barfi जैसी फिल्मे शामिल है. वाही हॉलीवुड की Miracles From Heaven और Blackberry फिल्म जल्द हे ott प्लेटफार्म नेत्फ्लिक्स से हटा दी जायंगी.
7)- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रश्मिका और विजय ने न्यूयॉर्क में 'इंडिया डे परेड' का नेतृत्व ग्रैंड मार्शल के रूप में किया। इस परेड से रश्मिका और विजय की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सामने आए एक वीडियो में रश्मिका और विजय एक-दूजे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में दोनों भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
8)-टीडीपी के विधायक दग्गुपति वेंकटेश्वर प्रसाद का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे वो कथित तौर पर वे टॉलीवुड एक्टर जूनियर एनटीआर को गालियां देते हुए सुनाई दे रहे हैं. इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद दग्गुपति वेंकटेश्वर प्रसाद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और वायरल क्लिप को एक राजनीतिक साज़िश का हिस्सा बताया.
9)-कल रविवार को यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर गोलीबार की घटना सामने आई। इस घटना के एक दिन बार एल्विश ने सोशल मीडिया पर प्रतक्रिया दी है। उनका पहला रिएक्शन सामने आया है। एल्विश यादव ने कल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हमारे बारे में आपकी चिंताओं के प्रति हम सचमुच में बेहद आभारी हैं। धन्यवाद'
10)- रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को चंद दिन ही सिनेमाघर में हुए हैं, यह फिल्म कमाल का कलेक्शन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन के अलावा ‘कुली’ ने ओटीटी रिलीज के लिए भी डील साइन कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के डिजिटल राइट्स अमेज़न प्राइम विडियो ने 120 करोड़ रुपये में खरीद लिए है. यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी डील साबित हुई है। अभी तो यह फिल्म थिएटर में मौजूद है, लेकिन जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज होगी।
Read More
Disha Patani Photos:दिशा पाटनी का ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस बोले – ‘गॉर्जियस’
Bigg Boss 19 Update: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के इस एक्टर की Salman Khan के शो में होने जा रही है एंट्री?
Tags : Aamir Khan | Shruti Haasan | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/