Bollywood News Today | Rashmika Mandanna | Ranbir Kapoor | shehnaaz gill | 21st Dec 2024 | 8 Am
प्रिंस नरूला अपनी पत्नी युविका चौधरी से अलग होने की अफवाहों के बीच अपनी बेटी के दूसरे महीने के जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए थे। हालांकि, युविका फोटोज में नज़र नहीं आयी, लेकिन युविका ने भी उसी लोकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की, जिससे यह साबित होता है कि दोनों एक साथ ही थे।
हाल ही में मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर के फिल्म रामायण में प्रभु राम का किरदार निभाने पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर इस रोल के लिए फिट नहीं हैं, क्योंकि उनकी इमेज हाल ही में "एनिमल" फिल्म के बाद नेगेटिव हो गई है। उन्होंने रणबीर कपूर पर निशाना साधते हुए कहा कि अरुण गोविल का रोल काफी हिट रहा था लेकिन ये बात रणबीर कपूर में नहीं है. वह तो लंपट छिछोरा हैं असली जिंदगी में.
साउथ इंडियन सिनेमा के पॉपुलर लेखक, निर्देशक और गीतकार एमटी वासुदेवन नायर की तबीयत काफी खराब हो गई है। 91 साल के नायर को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें बेबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी सिचुएशन पर नजर रखे हुए है। और फैंस उनकी हेल्थ के लिए प्रे कर रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंस साफ दिखाई दे रहा है। उनकी खुली जुल्फें और सटल मेकअप ने उनके लुक को और स्पेशल बना दिया। वही फैंस उनकी खूबसूरती और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे है।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी हॉटनेस और लुक्स से फैंस का दिल छू लेती हैं। हाल ही में उनकी बीच फोटोज वायरल हो रही है,जिसमें वह अपनी क्यूट स्माइल से सबका दिल छू रही हैं। इस फोटोज में वह ग्रीन आउटफिट, ब्लू बिकिनी और ऑरेंज ड्रेस में नजर आ रही हैं। सारा का क्यूट अंदाज और स्टाइल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।
एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपनी कुछ हॉट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह अबू धाबी के रेगिस्तान में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में शिवांगी पिंक ड्रेस पहने हुए कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके खुले बाल और कातिलाना अदाएं फैंस को खूब भा रही हैं। एक्ट्रेस ने सुबह से लेकर रात तक की अपनी मस्ती भरी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की।
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' में धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में फिल्म के लिए मुंबई स्टूडियो में एक खास प्रोमो शूट किया गया, जिसमें सलमान ने एक अनोखा मास्क पहना था, जो मिस्ट्री और इंटेंसिटी से भरा था। बता दें कि 'सिकंदर' का निर्देशन ए आर मुरुगदॉस ने किया है, और इसमें शरमन जोशी और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में हैं।
'पंजाब की कैटरीना' शहनाज गिल ने अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस फिल्म के जरिए वह बतौर प्रोड्यूसर अपना डेब्यू करने जा रही हैं, साथ ही लीड एक्ट्रेस के रूप में भी नजर आएंगी। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, "लाइट्स, कैमरा और एंडलेस वाइब्स! फिल्म 13 जून को रिलीज हो रही है, इस सफर के लिए बने रहें!"
Read More
मुकेश खन्ना ने रणबीर द्वारा भगवान राम का किरदार निभाने पर दिया रिएक्शन
हेरा फेरी के बाद, तब्बू और अक्षय की जोड़ी 'भूत बंगला' में आएगी नज़र
अजय-रकुल की 'De De Pyaar De 2' नवंबर 2025 में होगी रिलीज?
एलन मस्क के समर्थन पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस हुए ट्रोल
टीवी और बॉलीवुड अभिनेता राम कपूर हाल ही में सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ एक नई फोटो शेयर की, जिसमें वह काफी फिट नजर आ रहे हैं। राम कपूर ने बताया कि उन्होंने 42 किलो वजन कम किया है और इसी वजह से वह सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूर थे। उनकी यह तस्वीर और वेट लॉस जर्नी फैंस के बीच वायरल हो रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी इम्पोर्टेन्ट इनफार्मेशन सामने आ रही है। दरअसल, अभिनेत्री ने अगली फिल्म के लिए जाने-माने निर्देशक चंद्र सिद्धार्थ से हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तब्बू और सिद्धार्थ एक बार फिर से साथ आ गए हैं। निर्देशक एक तेलुगु थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी और फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/