Bollywood News Today | Sara Ali Khan | Alia Bhatt | Nora Fatehi | Akshay Kumar | 8th Mar 2025 | 8 Am
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया हाल ही में विवादों में घिर गए हैं। कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता पर की गई अभद्र कमेंट के चलते उन्हें कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब इस मामले में उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगी है । जी हाँ NCW अध्यक्ष विजया राहतकर ने बताया कि रणवीर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने अपनी गलती स्वीकार की है और भरोसा दिलाया कि फ्यूचर में वो अपने शब्दों का ध्यान रखेंगे।
PVR आईनॉक्स ने बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के 60वें जन्मदिन यानी 14 मार्च पर खास फिल्म फेस्टिवल 'आमिर खान: सिनेमा का जादूगर' का ऐलान किया है। इस फेस्टिवल में आपको आमिर की सबसे यादगार फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा! ये जादुई अनुभव पूरे देश के PVR आईनॉक्स थिएटर्स में होगा, जहां आप आमिर खान के जबरदस्त अभिनय का आनंद ले सकते हैं। बता दें की ये फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च से 27 मार्च 2025 तक चलेगा।
मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर 5 मार्च को हैदराबाद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। शुरुआत में कई तरह की अफवाहें उड़ने लगीं थी, लेकिन अब खुद कल्पना ने सच्चाई बताई है। कल्पना ने कहा कि उन्होंने कोई गलत कोशिश नहीं की थी, बल्कि नींद न आने की वजह से जरूरत से ज्यादा गोलियां खा ली थीं। बता दें की 4 मार्च को एर्नाकुलम से लौटने के बाद उन्हें नींद नहीं आ रही थी, जिससे यह हालात बने।
यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह अपने पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके पॉडकास्ट पर प्रतीक सहजपाल आए, जहां बातचीत के दौरान एल्विश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह आलिया भट्ट से शादी करना चाहते थे! जैसे ही यह बात निकली, उन्होंने तुरंत रणबीर कपूर से माफी भी मांग ली। वही प्रतीक ने भी माना कि उन्हें आलिया बेहद पसंद हैं, जिस पर एल्विश ने हंसते हुए हामी भर दी।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने ग्लैमरस लुक्स से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं! मोनालिसा ने डेनिम ट्यूब स्टाइल आउटफिट पहना है, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। खुले बाल और हाई हील्स उनके लुक को और भी हॉट बना रहे हैं। बैकग्राउंड में एक खूबसूरत कैफे का सेटअप है, जो तस्वीरों में चार चांद लगा रहा है। फैंस कमेंट्स में उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं!
जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म द डिप्लोमैट इन दिनों खूब सुर्खियों में है। शिवम नायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका नया गाना घर रिलीज हुआ, जिसे वरुण जैन, रोमी और अनुराग सैकिया ने गाया है, जबकि बोल लिखे हैं कौसर मुनीर ने। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर बेस्ड है, जहां जॉन एक भारतीय राजनयिक बने हैं, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करते हैं।
अगर आपने 'स्काई फोर्स' को सिनेमाघरों में मिस कर दिया था, तो अब आपके पास एक और मौका है! अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान की शानदार अदाकारी से सजी ये फिल्म अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर अवेलेबल है। 24 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ की लागत से 149 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया था और सभी एक्टर्स की एक्टिंग की भी खूब सरहाना हुई थी।
शर्लिन चोपड़ा भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन वह सुर्खियों में बने रहना बखूबी जानती हैं! इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'आशिकी 2' का मशहूर जैकेट सीन पैपराजी के साथ रीक्रिएट कर रही हैं। मजेदार बात ये है कि फोटोग्राफर भी यहाँ शरमा जाता है, और शर्लिन उसकी खिंचाई करने लगती हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने बेहद रिवीलिंग साड़ी पहनी है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज पर जबरदस्त कमेंट्स आ रहे हैं!
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये बिल्कुल नहीं चल पाई। फिल्म ने महज 19 करोड़ रुपये की कलेक्शन की, जबकि इसका बजट 50 करोड़ रुपये था। अगर आप इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो अब चिंता की कोई बात नहीं! क्यूंकि 'फतेह' अब जियो हॉटस्टार पर OTT पर अवेलेबल है। ये फिल्म डिजिटल धोखाधड़ी और सुरक्षा पर बेस्ड है, जो ऑनलाइन दुनिया के गहरे राज़ों को सामने लाती है।
नोरा फतेही का स्टाइल एक बार फिर छा गया! जी हाँ एयरपोर्ट पर उनका डेनिम लुक देखते ही लोगों की नजरें थम गईं। खुले बाल, ब्लैक टॉप और उनका किलर एटीट्यूड – हर चीज बिलकुल परफेक्ट लग रही थी। वही जैसे ही उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में कैटवॉक किया, वहां मौजूद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। नोरा ने अपने खास स्वैग से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है!
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/