Bollywood News Today | Sharvari Wagh | Kangana Ranaut | Allu Arjun | Pushpa 2 | 15th Dec 2024 | 8 Am
14 दिसंबर से दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर तीन दिन का राज कपूर फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ, जिसमें कपूर खानदान और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राज कपूर को एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता, अभिनेता और शोमैन बताया, जिनकी प्रतिभा ने भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जमानत मिलने के बाद अपने घर वापस आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी घर पर हुई मुलाकातों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, नागा चैतन्य, सुकुमार जैसे साउथ इंडस्ट्री के सितारे उन्हें मिलने पहुंचे। ये वीडियोज फैंस के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं।
कंगना रनौत ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बॉलीवुड स्टार्स से मिलने पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को गाइडेंस की जरूरत है और यह सॉफ्ट पावर के रूप में अंडरयूज्ड है। कंगना ने यह भी बताया कि 20 साल से इस इंडस्ट्री से जुड़ी होने के बावजूद, उन्हें लगता है कि बॉलीवुड एक तरह से अनाथ है, जिसे दिशा देने वाले का कमी है।
तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। इसने 'केजीएफ - चैप्टर 2' को पछाड़ते हुए 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा सबसे तेज़ पार किया। 9वें दिन फिल्म ने 36.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 27 करोड़ रुपये हिंदी बेल्ट से आए। वही भारत से टोटल नेट कलेक्शन 762.1 करोड़ रुपये हो गया है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ और इब्राहीम अली खान को साथ में जिम जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों को काफी मस्ती के मूड में देखा गया और दोनों को पैपराजी के साथ चिट-चैट करते हुए भी कैप्चर किया गया। वही शरवरी को जहां अपने एथलेटिक लुक में देखा गया तो वहीं इब्राहीम ने भी अपनी शानदार अंदाज़ से सभी को इम्प्रेस किया।
Sonu Sood के डिरेक्टोरियल डेब्यू "Fateh" से एक और अपडेट सामने आया हैं। जी हाँ फिल्म का दूसरा गाना "Hitman" 17 दिसंबर को रिलीज होगा, जिसमें Yo Yo Honey Singh का धमाकेदार कॉलेबरेशन है। वही ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा होने वाली है।
बॉलीवुड के मोस्ट डैशिंग एक्टर विक्की कौशल का नया अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, दरअसल विक्की कौशल बीती रात राज कपूर की 100वी एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन इवेंट में पौहंचे थे। इस दौरान विक्की कौशल ब्लैक एंड वाइट लाइन्ड सूट में पौहंचे थे जिसके साथ उन्होंने ब्लैक गॉगल्स स्टाइल किये थे. वही अब विक्की की मुस्टैच ने इस दौरान सबसे ज़्यादा ध्यान खिंचा और अब फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने यूट्यूबर गौतमी कवले और अभ्युदय मोहन को कानूनी धमकी देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने दोनों यूट्यूबर्स के एक रोस्ट वीडियो को अपमानजनक बताया। एल्विश का कहना है कि वीडियो में उनका रोस्ट करना उन्हें ठीक लगा, लेकिन उनकी मां को इसमें शामिल करना अपमानजनक है और यह मजाक की बात नहीं है।
राज कपूर की 14 दिसंबर 2024 को बर्थ एनिवर्सरी थी, जिसे सेलेब्स और फैंस ने श्रद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र अक्सर अपनी को-स्टार्स और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में, उन्होंने राज कपूर के साथ पुरानी तस्वीर साझा की और कैप्शन में जो बातें लिखीं, उन्हें पढ़कर फैंस का दिल भर आया। धर्मेंद्र का यह इमोशनल पोस्ट उनके चाहने वालों के लिए खास बन गया।
बेबे जॉन के मेकर्स ने फिल्म का एक और नया धमाकेदार गाना 'बंदोबस्त' लेकर आए हैं। इस गाने को मामे खान ने गाया है, और म्यूजिक थमन एस का है। वही ये गाना फिल्म के एक्शन-भरे माहौल को और रोमांचक बना रहा है। फिल्म बेबे जॉन में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं और ये 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ होगी।
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/